Guru Gochar 2025 – अगस्त महीने में देवगुरु बृहस्पति दो बार बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को करियर-व्यापार में होगा लाभ

Guru Gochar 2025 – ग्रहों के गोचर और चाल परिवर्तन के लिहाज से अगस्त का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने कई ग्रह गोचर करेंगे तो कुछ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि अगस्त महीने में देवगुरु बृहस्पति दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले, देवगुरु बृहस्पति 13 अगस्त 2025 को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम पद में और फिर 30 अगस्त को अपने द्वितीय पद में गोचर करेंगे। बृहस्पति की चाल में परिवर्तन का प्रभाव कई राशियों के जातकों के लिए कारगर साबित होगा। इससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। करियर-व्यापार में अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियाँ।

मेष
अगस्त महीने में देवगुरु बृहस्पति का एक साथ दो बार नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस दौरान मेष राशि वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से निवेश संबंधी कार्यों में गति आएगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेरोजगार लोगों को आय में वृद्धि और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु की चाल में परिवर्तन अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान ज़मीन-जायदाद का कोई सौदा तय हो सकता है। कुछ पुराने निवेशों से आपको लाभ के अवसरों में अच्छा लाभ मिल सकता है। विवाहित लोगों का दाम्पत्य जीवन अच्छा और सुखी रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु की चाल में परिवर्तन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए नौकरी बदलने का यह अच्छा समय रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान नया व्यापार शुरू हो सकता है और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

Leave a Comment