Chart Of Hindi Alphabet Download – हिंदी वर्णमाला चार्ट PDF (हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स PDF)

Hindi Alphabet Chart In Hindi Download – अगर आप भारत देश के है तो आपको हिंदी जरूर आनी चाहिए। क्योंकि हिंदी हमारा मातृभाषा है और हमारा गौरव है। लेकिन हिंदी सीखे कैसे इसके लिए तो हिंदी वर्णमाला की जरूरत पड़ती है।

इसलिए आज के इस लेख में हम आपके लिए हिंदी वर्णमाला चार्ट PDF (हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स PDF) लेकर आए है। आप यहाँ से वर्णमाला अपनी कॉपी में नोट यानी लिख सकते है। साथ ही अपने मोबाइल फ़ोन में वर्णमाला की PDF डाउनलोड भी कर सकते है। तो आइये जानते है –

हिंदी वर्णमाला चार्ट PDF (Hindi Varnamala Chart PDF)

हिंदी वर्णमाला अ से ज्ञ तक होती है, जिसे हिंदी वर्णमाला कहते है। हिंदी वर्णमाला से ही बच्चे हिंदी बोलना, लिखना और पढ़ना सीख पाते है। नीचे हमने आपको हिंदी वर्णमाला लिखित अक्षरों, पिक्चर्स और PDF के साथ दी है –

हिंदी वर्णमाला – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ।

वर्णमाला क्या होती है, वर्णमाला की परिभाषा, वर्णमाला के प्रकार, उदाहरण और भेद - Hindi Varnamala In Hindi Mein

हिंदी वर्णमाला चार्ट PDF (हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स PDF) – Download

हिंदी वर्णमाला चार्ट के 52 वर्ण (Chart of Hindi Alphabet) – Hindi Varnamala Chart Hindi

हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन के 52 वर्ण को निम्नलिखित रूप में बांटा गया है –

स्वर (11) – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन (33) – क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह
संयुक्त व्यंजन (4) – क्ष त्र ज्ञ श्र
द्विगुण व्यंजन (2) –ड़ ढ़
अनुस्वार यानि चंद्रबिंदु (1) – अं (ं) या अँ (ँ)
विसर्ग (1) – अः या (:)

वर्ण किसे कहते हैं (Varn In Hindi)

वर्ण वह मूल ध्वनि है जिसे और अधिक टुकड़ों में बाँटा नहीं जा सकता, जैसे – अ, ई, व, च, का, ख, ल आदि। वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई हैं जिन्हें और अधिक टुकड़ों में विभाजित नहीं किया जा सकता। वर्ण के बोले हुए रूप (मौखिक रूप) को ध्वनि तथा लिखित रूप को अक्षर कहते हैं।

यदि हम किसी शब्द का विभाजन करें तो उसमें छुपे अक्षरों का पता चल जाएगा। उदाहरण के लिए राम शब्द का विभाजन करने पर 4 वर्ण प्राप्त होते हैं- र + अ + म + अ = राम

राम शब्द में चार मूल ध्वनियाँ हैं जिनका और अधिक विभाजन नहीं किया जा सकता।

वर्णमाला किसे कहते हैं (Varnamala In Hindi)

वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते है। उदाहरण के लिए देवनागरी की वर्णमाला – अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अः क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ।

वर्णमाला के प्रकार (Varnamala Types In Hindi)

वर्णमाला के प्रकार दो होते है – स्वर और व्यंजन।

स्वर – स्वर वे ध्वनियाँ या वर्ण हैं जिनका उच्चारण बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता के किया जा सकता है। अतः स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्ण स्वर कहलाते हैं। हिंदी भाषा में मुख्यतः 11 स्वर हैं। जो इस प्रकार हैं – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ आदि।

व्यंजन – ‘व्यंजन’ वे वर्ण हैं जिनका उच्चारण किसी अन्य वर्ण के बिना नहीं किया जा सकता। अर्थात् स्वरों की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण व्यंजन कहलाते हैं।

FAQs

हिंदी वर्णमाला में वर्ण कितने होते हैं।
हिंदी की वर्णमाला में 52 वर्ण होते हैं।

वर्ण कितने प्रकार के होते है?
यह दो प्रकार के होते है – स्वर और व्यंजन।

वर्णमाला में कुल कितने स्वर और व्यंजन होते है?
वर्णमाला में कुल 13 स्वर और 39 व्यंजन होते है।

हिंदी वर्णमाला कँहा से कँहा तक होती है?
हिंदी वर्णमाला अ से ज्ञ तक होती है।

वर्णमाला को इंग्लिश में क्या कहते है?
वर्णमाला को इंग्लिश में अल्फाबेट (Alphabet) कहते है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको Chart Of Hindi Alphabet Download – हिंदी वर्णमाला चार्ट PDF (हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स PDF) के बारे में जानकारी मुहैया कराई है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख हिंदी अल्फाबेट चार्ट इन हिंदी डाउनलोड (Hindi Alphabet Chart In Hindi Download) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page