इंदिरा गांधी किसकी बेटी थी, इंदिरा गांधी का असली नाम क्या था

इंदिरा गांधी किसकी बेटी थी – इंदिरा गांधी देश का नेतृत्व करने वाली सबसे विवादास्पद राजनीतिक नेता थीं। उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 में अपनी मृत्यु तक प्रधान मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इंदिरा ने कम उम्र में ही अपनी माँ को खो दिया था।

आज के इस लेख में हम आपको इंदिरा गांधी किसकी बेटी थी, इंदिरा गांधी का असली नाम क्या था के आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

इंदिरा गांधी किसकी बेटी थी (Indira Gandhi Kiski Beti Thi)

इंदिरा गांधी जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू की बेटी थीं। जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी के पिता और माता कमला नेहरू थीं। फ़िरोज़ गांधी से शादी के बाद इंदिरा को अपना उपनाम “गांधी” मिला। उनका मोहनदास करमचंद गांधी से न तो ख़ून का रिश्ता था और न ही शादी का।

इंदिरा गांधी का असली नाम क्या था (Indira Gandhi Ka Asli Naam Kya Tha)

इंदिरा गांधी का असली नाम या इंदिरा गांधी का जन्म इंदिरा नेहरू था। इंदिरा गांधी के बचपन का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी था। घर का नाम ‘इंदू’ था और वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं। इंदिरा गांधी का जन्म उपनाम नेहरू था, फ़िरोज़ गांधी से शादी के बाद इंदिरा का उपनाम “गांधी” हो गया।

इंदिरा के नाम से ऐसे जुड़ा ‘गांधी

इंदिरा जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं, लेकिन फ़िरोज़ गांधी से शादी करने के चलते इंदिरा के नाम के आगे गांधी जुड़ गया, और उनका नाम इंदिरा गांधी हो गया। इसमें बीच की कड़ी थे महात्मा गांधी। फ़िरोज़ के नाम के साथ गांधी उपनाम पहले से नहीं जुड़ा था, वह पारसी समुदाय से थे। इंदिरा के साथ उनकी प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है।

पारसी परिवार के फ़िरोज़ और हिंदू परिवार की इंदिरा के रिश्ते पर उन दिनों भारतीय राजनीति में हंगामा न हो, इसलिए महात्मा गांधी ने उन्हें ‘गांधी’ उपनाम दिया।

जवाहरलाल नेहरू के घर आने-जाने के दौरान फिरोज गांधी इंदिरा गांधी के करीबी बन गए। इलाहाबाद से पढ़ाई करने के बाद फिरोज उच्च शिक्षा के लिए लंदन चले गए। लेकिन फिर भारत लौट आये।

फिरोज 1930 में कांग्रेस के एक युवा नेता के तोर पर मुखर हो रहे थे। इसी समय फिरोज की भेट जवाहरलाल नेहरू व कमला नेहरू से हुई। एक बार एक विरोध प्रदर्शन के दौरान जब कमला बेहोश हो गई थीं तो फिरोज ने उन्हें संभाला था, फिर वह उनके घर भी आने-जाने लगा। इलाहाबाद में रहते हुए भी वे अक्सर आनंद भवन जाते रहते थे। इस तरह इंदिरा से उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं।

फ़िरोज़ व इंदिरा के प्रेम प्रसंग (स्टोरी) की जानकारी मिलने पर कमला नेहरू बहुत गुस्सा हो गईं। अलग-अलग धर्मों से होने की वजह से जनीतिक उथल-पुथल हो सकती थी और जवाहरलाल नेहरू को भी इसका डर था। उन्होंने महात्मा गांधी से सलाह मांगी। उन्होंने एक रास्ता निकाला और फ़िरोज़ को ‘गांधी’ उपनाम दिया। इस प्रकार पारसी फ़िरोज़ खान फ़िरोज़ गांधी बन गये।

1942 में फिरोज और इंदिरा की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। इस तरह इंदिरा के नाम के साथ भी गांधी उपनाम जुड़ गया। वह इंदिरा गांधी बन गईं और फिर उनके बच्चों के नाम के साथ भी गांधी उपनाम जोड़ दिया गया। इंदिरा के दोनों बेटों राजीव गांधी और संजय गांधी की पत्नियों और बच्चों के नाम के साथ भी गांधी उपनाम जुड़ा।

इंदिरा गांधी के बारे में रोचक जानकारी हिंदी में

1) इंदिरा गांधी ने प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के निजी सहायक के रूप में कार्य किया।

2) पारसी फ़िरोज़ गांधी से शादी के बाद उन्हें गांधी उपनाम मिला।

3) शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ का समर्थन करने के भारत के फैसले पर उनका अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ विवाद हुआ था।

4) संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति लिंडा जॉनसन के साथ उनके मैत्रीपूर्ण संबंध थे।

5) बचपन में इंदिरा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के समर्थन में अपने ब्रिटिश खिलौने जला दिये थे।

6) 1974 में उनके प्रधानमंत्रित्व काल में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया, जिससे भारत एक वैश्विक परमाणु शक्ति बन गया।

7) राकेश शर्मा 1984 में उनके शासनकाल के दौरान अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय नागरिक बने।

8) इंदिरा गांधी ने 1978 में कांग्रेस की स्थापना की और 1980 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।

9) जवाहरलाल नेहरू के पश्चात इंदिरा गांधी दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली भारतीय प्रधानमंत्री बनी रही।

10) 31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें –

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको इंदिरा गांधी किसकी बेटी थी, इंदिरा गांधी का असली नाम क्या था आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख इंदिरा गांधी किसकी बेटी थी (Indira Gandhi Kiski Beti Thi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page