https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

जिंदा कछुआ घर में रखना चाहिए या नहीं (Live Turtle In Home In Hindi)

जिंदा कछुआ घर में रखना चाहिए या नहीं – फेंगशुई और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपने घर या कार्यस्थल पर कछुआ रखना कई तरह से फायदेमंद होता है। कछुआ रखने से परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फेंगशुई विज्ञान के अनुसार कछुआ रखने से घर के लोगों की आयु लंबी होती है, घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। साथ ही यह व्यापार के लिए भी शुभ है।

वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कछुआ रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की कभी कमी नहीं होती है। घर में स्फटिक, धातु या अन्य प्रकार का कछुआ रखा जाता हैं। इसके साथ ही जिंदा कछुआ भी रखते हैं ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके।

ज्यादातर लोग घर में वास्तु के हिसाब से ही चीजें रखते हैं ताकि कोई बुरा प्रभाव न पड़े। इसी तरह अगर आप घर में जिंदा कछुआ पाल रहे हैं तो आपको वास्तु के कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए।

- Advertisement -

घर में अगर कछुआ रखा जाए तो वास्तु के साथ-साथ फेंगशुई के लिए भी यह बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि कछुए को किस दिशा में रखना चाहिए और कैसे इसे शुभ माना जाता है।

घर में जिंदा कछुआ रखना शुभ होता है या अशुभ?

हिंदू पौराणिक कथाओं, शास्त्रों व वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जिंदा कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। कछुआ एक ऐसा जीव है जिसे बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है।

- Advertisement -

कछुए को भगवान विष्णु का अवतार मानकर पूजा जाता है। इसी वजह से उन्हें कई मंदिरों में कच्छप अवतार के रूप में पूजा जाता है। इसी वजह से वास्तु शास्त्र में भी घर में जिंदा कछुआ रखने की सलाह देते हैं और इसे धन का प्रतीक माना जाता है।

वास्तु के अनुसार घर में कछुआ किस स्थान पर रखना चाहिए?

वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप घर में जिंदा कछुआ रखते हैं तो उसे अपने घर की उत्तर दिशा में रखें। जीवित कछुए को अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ हो सकता है, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है।

वास्तु में माना जाता है कि कछुआ को ईशान कोण में रखने से धन, वैभव, सकारात्मकता और समृद्धि आती है। कछुआ कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें। कछुए को हमेशा घर में ऐसी जगह पर रखें जो उसके लिए आरामदायक हो।

कछुआ कहां न रखें

अगर आप घर में जिंदा कछुआ पालते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे कभी भी घर के बेडरूम में न रखें। आपको कछुआ टैंक, कभी भी बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए। कछुए को अंधेरी जगह में नहीं रखना चाहिए। कछुए को कभी भी मछली के साथ या टैंक में न रखें।

घर में जिंदा कछुआ रखने के क्या नियम हैं?

अगर आप घर में जिंदा कछुआ पाल रहे हैं तो आपको घर में पर्याप्त पानी वाला एक बड़ा टैंक, कुछ जलीय पौधे रखने चाहिए। माना जाता है कि इसे जोड़े में रखना ज्यादा शुभ होता है। कछुआ हमेशा समृद्धि का प्रतीक होता है इसलिए इसे कभी भी लंबे समय तक घर में बंद करके न रखें। कछुए को हमेशा ठीक से खाना देना चाहिए।

ऐसे कछुओं को घर में रखना होता है शुभ

वास्तु के अनुसार घर में जिंदा कछुआ रखने से लकड़ी का कछुआ रखना बेहतर होता है। इस प्रकार का कछुआ घर में धन, सकारात्मक ऊर्जा और प्रेम का संचार कर सकता है और धन प्राप्ति में सहायक होता है।

वास्तु के नियमों के अनुसार आप घर में धातु का कछुआ भी रख सकते हैं। धातु का कछुआ घर में सुख-समृद्धि लाता है। घर में स्फटिक का कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है और घर में समृद्धि लाता है। आप क्रिस्टल कछुआ को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। यह आपके जीवन में सद्भाव लाने में मदद करता है।

कछुआ रखने के फायदे

कछुए को ऐसे रखें – कछुआ एक शांत प्राणी है जो लंबे समय तक जीवित रहता है। घर के मंदिर में अष्टधातु से बने कछुए या कछुए की तस्वीर भी रख सकते हैं। कछुए को पीतल या अष्टधातु के पात्र में जल भरकर रखना चाहिए।

मुख्य द्वार पर लगाना लाभदायक – वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा शुभ होती है। इसलिए आपको कछुए की तस्वीर उत्तर दिशा में ही लगानी चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा मां लक्ष्मी की दिशा मानी जाती है। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है और शत्रुओं का नाश होता है। घर और दुकान के मुख्य द्वार पर कछुए की तस्वीर लगाने से आर्थिक लाभ होता है और व्यापार में सफलता मिलती है। कछुआ धन प्राप्ति का सूचक है, अगर किसी को धन संबंधी परेशानी है तो उसे स्फटिक का कछुआ लाना चाहिए।

शयन कक्ष में न रखें – फेंगशुई के अनुसार कछुए को कभी भी अपने शयनकक्ष में नहीं रखना चाहिए क्योंकि फेंगशुई के अनुसार ऐसा करना हानिकारक हो सकता है। इसका विपरीत प्रभाव हो सकता है। कछुआ लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह घर का ड्राइंग रूम होता है। घर में रखे कछुए का मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए।

बढ़ती है उम्र – कछुआ रखने से घर के सदस्यों की आयु भी बढ़ती है क्योंकि कछुआ दीर्घजीवी प्राणी होता है। कछुआ लंबी उम्र तक जीवित रहता है और सौभाग्य भी बढ़ता है इसलिए इसे घर या ऑफिस में रखना लाभकारी माना जाता है।

घर में बनी रहती है शांति – अगर किसी के परिवार में घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो घर में 2 कछुओं का जोड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी और प्रेम बढ़ेगा। घर में कछुआ रखने से शांति बनी रहती है। परस्पर प्रेम बढ़ता है। कछुआ रखने से मुसीबतें और बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं।

बुरी नजर और रोग रहते हैं दूर – फेंगशुई विज्ञान कहता है कि घर में कछुआ रखने से नजर नहीं लगतीहै। साथ ही अगर किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य लंबे समय तक ठीक नहीं रहता है तो कछुए को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, इससे लाभ होता है। घर में कछुआ रखने से घर का वातावरण पवित्र रहता है और घर में बीमारियां नहीं आती हैं।

लाता है सकारात्मक ऊर्जा – करियर, नौकरी और बिजनेस में तरक्की पाने का प्रयास कर रहे जातकों के लिए कछुआ शुभ फलदायी है। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पीतल का बना कछुआ सफलता प्राप्त करने में सहायक हो सकता है, कछुआ से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा बहुत प्रभावशाली होती है।

संतान प्राप्ति – वास्तु और फेंगशुई के अनुसार ऐसा कछुआ जिसकी पीठ पर बच्चे भी हो, संतान प्राप्ति के लिए विशेष माना जाता है। जिस घर में संतान न हो या जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हो उन्हें अपने घर में इस प्रकार का कछुआ रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जल्द ही उस घर में बच्चे की आवाज सुनाई दे सकती है।

FAQs Jinda Kachua Ghar Me Rakhna Chahiye Ya Nahi

किस कछुए को घर में रखना शुभ होता है?
लकड़ी का कछुआ घर में रखना बेहतर होता है।

क्या घर में जिंदा कछुआ रख सकते है?
हाँ, घर में जिंदा कछुआ रख सकते है।

जिंदा कछुआ रखने से क्या फायदा मिलता है?
कछुआ घर में सुख-समृद्धि लाता है, धन व समृद्धि लाता है।

जिंदा कछुआ को घर में कैसे रखें?
जिंदा कछुआ को घर के उत्तर या ईशान कोण में रखना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको जिंदा कछुआ घर में रखना चाहिए या नहींके बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख रोमन नंबर्स इन हिंदी अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख जिंदा कछुआ घर में रखे या नहीं अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page