June 2025 Grah Gochar – ग्रह लगभग हर माह अपनी राशि बदलते हैं, जिसका असर मानव जीवन सहित देश-दुनिया पर भी पड़ता है। आपको बता दें कि जून के महीने में 4 महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि जून की शुरुआत शुक्र के राशि परिवर्तन से हो रही है। वहीं जून के महीने में सूर्य, बुध और मंगल का भी राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…
धनु राशि
जून का महीना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस महीने गुरु की सातवीं दृष्टि अपनी ही राशि धनु पर रहेगी। ऐसे में ढैय्या के बावजूद धनु राशि वालों को लाभ मिलने के आसार हैं। इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही आप किसी वाहन या प्रॉपर्टी का सौदा कर सकते हैं। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। साथ ही आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना सकारात्मक साबित हो सकता है, क्योंकि इस महीने शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे और अपनी ही राशि यानी तुला पर दृष्टि रखेंगे, जिससे आपको पदोन्नति और करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारी वर्ग को अच्छा धन लाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको विदेश से लाभ भी मिल सकता है।
कुंभ राशि
आप लोगों के लिए जून का महीना अनुकूल साबित हो सकता है, मंगल और केतु की दृष्टि राशि से सप्तम भाव पर पड़ने वाली है। इसलिए इस समय विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। साथ ही इस समय आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। साथ ही आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस महीने शुक्र मेष राशि में रहेंगे और अपनी ही राशि तुला पर दृष्टि रखेंगे, जिससे आपको अपने करियर में पदोन्नति और बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको अपने रिश्तेदारों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।