https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

कबड्डी में लोना क्या है, लोना किसे कहते हैं, कबड्डी के 10 नियम – Kabaddi Ke 10 Niyam

कबड्डी में लोना क्या है – कबड्डी पूरी तरह से भारतीय खेल, जिसका विस्तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। इस खेल की लोकप्रियता पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, चीन, जापान, कोरिया जैसे देशों में भी बढ़ रही है। पहली कबड्डी प्रतियोगिता वर्ष 1938 में कलकत्ता में आयोजित की गई थी। जिसके बाद वर्ष 1952 में भारतीय कबड्डी संघ की स्थापना की गई थी। कबड्डी को वर्ष 1982 में एशियाई खेलों में शामिल किया गया था। कबड्डी वास्तव में मिट्टी में खेला जाने वाला खेल है लेकिन अब विशेष कोर्ट इसके लिए तैयार किए जा रहे हैं।

आज के इस लेख में हम आपको कबड्डी में लोना क्या होता है, लोना किसे कहते हैं इसके बारे में जानकारी देने जा रहे है। तो आइये जानते है इसके बारे में –

कबड्डी में लोना क्या होता है (Kabaddi Me Lona Kya Hai In Hindi)

यदि कोई टीम, दूसरी टीम को आउट कर देती है तो उसे 2 अतिरिक्त अंक मिलते हैं। इस नंबर या अंक को लोना कहा जाता है।

कबड्डी में कितने खिलाड़ी होते हैं (Khiladi In Kabaddi)

- Advertisement -

एक कबड्डी टीम में 12 प्लेयर्स होते हैं और मैदान में एक समय में सिर्फ 7 खिलाड़ी ही खेलते हैं।

कबड्डी में लोन कब दिया जाता है?

यदि कोई टीम विरोधी टीम के सभी सात खिलाड़ियों को मात देने सफल हो जाती है, तो उसे ऑल आउट या लोना के लिए दो अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। टीम के लोना या ऑल आउट होने के पश्चात सारे प्लेयर्स जीवित हो जाते हैं और कबड्डी खेल फिर से स्टार्ट हो जाता है।

कबड्डी के 10 नियम (Kabaddi Ke 10 Niyam | Kabaddi 10 Rules In Hindi)

- Advertisement -

एक कबड्डी टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन मैदान पर एक बार में सात खिलाड़ी ही खेलते हैं। बाकी खिलाड़ियों को विशेष परिस्थितियों में खिलाया जाता है।

मैच को 20-20 मिनट की दो अवधियों में बांटा गया है और बीच में 5 मिनट का ब्रेक भी दिया जाता है। पहले 20 मिनट के बाद दोनों टीमें अपना पाला बदलती हैं। महिलाओं के लिए 20-20 मिनट की जगह 15-15 मिनट के दो राउंड होते हैं।

कबड्डी मैच शुरू होते ही लॉबी एरिया भी मैदान का हिस्सा बन जाता है। जब बचाव करने वाली टीम के खिलाड़ी का पैर पीछे की रेखा से बाहर हो जाता है, तो उस खिलाड़ी को आउट माना जाता है।

रेड करने वाला खिलाड़ी कबड्डी-कबड्डी शब्द का निरंतर उच्चारण करता है औरअगर उच्चारण बीच में कहीं रुक जाता है, तो खिलाड़ी को आउट माना जाता है।

एक नियम के उल्लंघन के लिए अंपायर द्वारा रेडर को चेतावनी देने के बाद भी, यदि वह फिर से नियम का उल्लंघन करता है, तो विपक्ष को एक अंक दिया जाता है, लेकिन रेडर को आउट नहीं दिया जाता है।

यदि एक से अधिक रेडर विपक्ष के क्षेत्र में जाते हैं, तो अंपायर उन्हें वापस भेज देता है और उन्हें भी आउट घोषित कर दिया जाता है।

यदि किसी टीम के एक या दो खिलाड़ी खेलते समय रह जाते हैं तो कप्तान के पास अपनी टीम के सभी सदस्यों को बुलाने का अधिकार होता है। बदले में विपक्ष को उतने ही अंक मिलते हैं और ‘लोना’ के दो अंक मिलते हैं।

अगर रेडर बोनस लाइन को पार कर लेता है, तो उसे एक नंबर, अंक दिया जाता है।

यदि खिलाड़ी के बॉडी का कोई अंग कबड्डी कोर्ट के बाहर जमीन को छू जाता है तो वह खिलाड़ी आउट घोषित कर दिया जाता है।

असभ्य व्यवहार के लिए, खिलाड़ी को रेफरी चेतावनी दे सकता है, विपक्ष को अंक दे सकता है या यहां तक कि खिलाड़ी को अस्थायी या स्थायी रूप से अपात्र घोषित भी कर सकता है।

इस प्रतियोगिता में एक समय में एक रेफरी, दो अंपायर, एक स्कोरर और दो सहायक स्कोरर उपस्थित होते हैं।

विशेष परिस्थितियों में, कप्तान दो टाइम-आउट ले सकता है, जो प्रत्येक 30-30 सेकंड के होते हैं, लेकिन इस अवधि के दौरान खिलाड़ी अपने स्थान को नहीं छोड़ सकते।

कोई भी रेडर या विपक्षी खिलाड़ी किसी को जबरदस्ती बाउंड्री लाइन से बाहर धकेलने की कोशिश नहीं कर सकता।

एक बार बदले गए खिलाड़ी को फिर से खेल में शामिल नहीं किया जा सकता है।

यदि अंत में दोनों टीमों के अंक समान हैं, तो उस अवधि में अतिरिक्त 5-5 रेड दिए जाते हैं, जो भी अधिक रेड करने में सफल होता है उसे विजेता घोषित किया जाता है।

FAQs

कबड्डी में लोना से आप क्या समझते हैं?
यदि कोई टीम, दूसरी टीम को आउट कर देती है तो उसे 2 अतिरिक्त अंक मिलते हैं। इस नंबर या अंक को लोना कहा जाता है।

कबड्डी में लोना के कितने अंक दिए जाते हैं?
कबड्डी में लोना के दो अंक दिए जाते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको कबड्डी में लोना क्या है, लोना किसे कहते हैं, कबड्डी के 10 नियम के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख कबड्डी के 10 नियम इन हिंदी अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page