https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

नो नट नवंबर क्या है, नो नट नवंबर का मतलब – No Nut November Meaning In Hindi

No Nut November Kya Hota Hai: जल्द ही नवंबर का महीने आने वाला है और इसके साथ ही नो नट नवंबर की भी शुरुवात होने वाली है। लेकिन क्या जानते है नो नट नवंबर क्या है, इसकी इसकी शुरुवात कैसे हुई थी और इसके नियम क्या है, अगर नहीं तो आज के इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े, क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको नो नट नवंबर के बारे में जानकारी देने वाले है।

आज के इस लेख में आप जानेंगे की नो नट नवंबर क्या है, नो नट नवंबर क्या होता है और नो नट नवंबर का मतलब, तो आइये शुरू करते है –

एनएनएन का मतलब क्या होता है (NNN Meaning In Hindi)

एनएनएन का मतलब है – नो नट नवंबर (No Nut November).

नो नट नवंबर क्या है (No Nut November Kya Hai In Hindi)

- Advertisement -

नो नट नवंबर एक मज़ाक़िया चैलेंज है। इसकी शुरुआत इंटरनेट से हुई। इसमें नवंबर के पूरे महीने में न तो हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करना है, न सेक्स करना है और न ही स्खलन (इजेकुलेशन) करना है। तो कुल मिलाकर हम कह सकते है की ब्रह्मचर्य यानी आपको इस महीने ब्रह्मचर्य का पालन करना है।

इसकी शुरुआत इंटरनेट की दुनिया में साल 2011 के आसपास हुई थी। लोगों का दावा है, ये चैलेंज बताता है कि आपका अपने शरीर पर कितना नियंत्रण है। जो इस चैलेंज को पूरा कर लेता है उसके शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है। मजबूत हो जाता है।

नो नट नवंबर का मतलब (No Nut November Meaning In Hindi)

- Advertisement -

नो नट नवंबर एक चुनौती (चैलेंज) है, जिसमें नवंबर के महीने में 30 दिनों तक पुरुष को अपने स्पर्म को शरीर से बाहर नहीं निकालना है, यानि नवंबर के महीने में लड़के या पुरुष को सेक्स नहीं करना है, मास्टरवेट नहीं करना है और न ही अश्लील वीडियो और तस्वीरें देखनी है। अगर नवंबर महीने में स्पर्म रिलीज हो जाता है तो वह नो नट नवंबर चैलेंज से बाहर हो जाएगा।

कैसे हुआ शुरू?

नो नट नवंबर की शुरुआत सामुदायिक मंच (कम्युनिटी फोरम) और वेबसाइट NoFap द्वारा चलाए गए एक पोर्न-विरोधी आंदोलन के रूप में हुई। फिर यह साल दर साल बहुत लोकप्रिय होने लगा। इस चैलेंज के पीछे लोगों का तर्क था कि अगर कोई व्यक्ति हस्तमैथुन से दूर रहे तो उसे पॉर्न और सेक्स की लत से छुटकारा मिल सकता है।

नो नट नवंबर में भाग लेने वाले लोगों का मानना है कि यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

चुनौती के नाम पर अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। पूरे एक महीने तक हस्तमैथुन से दूर रहने का कोई शारीरिक या मानसिक लाभ नहीं है। वास्तव में यह विपरीत है।

आपने देखा होगा कि जब भी आप हस्तमैथुन करते हैं तो आपको आराम महसूस होता है। हस्तमैथुन आपके लिए हानिकारक नहीं बल्कि फायदेमंद है। जब तक यह आपकी दिनचर्या में खलल नहीं डालता, आपको अन्य महत्वपूर्ण चीजों से दूर नहीं ले जाता, तब तक यह आपके लिए कोई बुरी बात नहीं है और जहां तक अति की बात है तो हर चीज बुरी होती है।

इसके अलावा, जब सेक्स की बात आती है, तो नो नट नवंबर जोड़ों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। अगर आप सिर्फ इस चैलेंज की वजह से पूरे एक महीने तक अपने पार्टनर के साथ सेक्सुअली इन्वॉल्व नहीं हो रहे हैं तो इस बात पर दोनों की सहमति होनी चाहिए। अगर दोनों में से किसी एक को भी इस चुनौती में दिलचस्पी नहीं है तो आपके रिश्ते में परेशानी आ सकती है। आपके बीच इंटिमेसी की दूरी आ सकती है। हमे नहीं लगता कि आपको सोशल मीडिया चैलेंज के लिए अपना रिश्ता खराब करना चाहिए।

क्या इसका है कोई लाभ

नो नट नवंबर चैलेंज लेने वालों का दावा है कि इस दौरान उनकी ऊर्जा बढ़ती है, आत्मविश्वास बढ़ता है, टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है, मानसिक स्पष्टता आती है। हालाँकि, चिकित्सा पेशेवरों और विज्ञान का दावा है कि स्खलन (इजैक्यूलेशन) से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस चुनौती को मनोरंजन के रूप में लिया जाए तो बेहतर है।

नो नट नवंबर के नियम (No Nut November Rules In Hindi)

चैलेंजर्स किसी भी प्रकार का सेक्स या हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) नहीं कर सकते। प्रतिभागी अश्लील वीडियो नहीं देख सकते हैं, उनके शुक्राणु बाहर नहीं आने चाहिए।

चैलेंज के दौरान नवंबर के 30 दिनों में वेट ड्रीम यानी स्वप्नदोष अलाउड है, लेकिन अगर आपका वीर्य एक से ज्यादा बार सोते समय निकल जाता है तो आप चैलेंज से बाहर हो जाते हैं।

एक बार चुनौती से बाहर निकलने के बाद किसी भी परिस्थिति में दूसरा मौका नहीं मिलता। एक बार शुरू करने के बाद चैलेंज को पूरा करना होता है और असफल होने पर एक वर्ष बाद यानी अगले नवंबर को दोबारा इसमें शामिल हो सकते हैं।

अगर आप असफल होते हैं और सोचते हैं कि किसी को पता चल जाएगा, तो इसका कोई फायदा नहीं है, क्योंकि यह चुनौती खुद पर नियंत्रण देखने के लिए खुद को दी जाती है और चुनौती में असफल होने का अपराधबोध खुद के मन में आ ही जाता है।

विशेषज्ञों की इस बारे में राय

यह चुनौती न तो आपके लिए हानिकारक है और न ही फायदेमंद। यह चिकित्सकीय रूप से स्पष्ट है कि हस्तमैथुन का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। ऐसे में यह बात गलत है कि हस्तमैथुन आपके लिए हानिकारक है और इससे बचना चाहिए।

अगर पुरुष लंबे वक्त तक मास्टरबेट नहीं करते व उनका इजेकुलेशन नहीं होता, तो शुक्राणु उनके शरीर में जमा हो जाते हैं। इससे शुक्राणु की गुणवत्ता कम होने लगती है, क्योंकि डीएनए विखंडन बढ़ने लगता है।

यदि आप नियमित रूप से इजेकुलेट नहीं करते हैं, तो आपका शरीर यह काम स्वयं करता है और शुक्राणु शरीर से बाहर निकल जाते है। इसे हम नाइट फॉल या वेट ड्रीम्स कहते हैं। भले ही आप 30 दिनों तक इजेकुलेशन न करे, आपका शरीर अपना काम करेगा और यह बिल्कुल सामान्य है। ऐसा जिनको भी लगता है कि नवंबर के अंत तक उनका टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाएगा, वो ग़लतफहमी में हैं। नो नट नवंबर कोई बदलाव नहीं लेकर लाने वाला।

FAQs

नो नट नवंबर का मतलब क्या होता है?
नो नट नवंबर का मतलब है की आपको नवंबर के महीने में हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) नहीं करना है, सेक्स नहीं करना है और न ही स्खलन (इजेकुलेशन) करना है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको नो नट नवंबर क्या है, नो नट नवंबर का मतलब क्या होता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख नो नट नवंबर इन हिंदी (No Nut November In Hindi) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page