https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

कलयुग की 10 बातें और विष्णु पुराण में कलयुग की 10 बातें

कलयुग की 10 बातें – सनातन धर्म के अनुसार चार युग (सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलयुग) हैं और इस समय कलयुग चल रहा है, जो कि अंतिम युग है। इससे पहले तीन युग बीत चुके हैं जिनमें पहला सतयुग था, जिसमें मत्स्य, हयग्रीव, कूर्म, वराह और नृसिंह ने अवतार लिया था। इसके बाद त्रेता युग हुआ जिसमें श्रीराम का जन्म हुआ। इसके बाद द्वापर युग आया, जिसमें भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। अब कलयुग में भगवान कल्कि जन्म लेंगे।

हिंदू धर्म के ज्योतिष और पौराणिक ग्रंथों में कलयुग के बारे में कई बातें लिखी गई हैं, उनमें से आज हम आपको कलयुग के बारे में 10 बातें बताने जा रहे हैं, तो आइये जानते है –

कलयुग की 10 बातें (Kalyug Ki 10 Baatein)

1) कलयुग में अधार्मिक (विधर्मी) और असंस्कारी लोग सत्ता हासिल कर लेंगे और जनता की सेवा और सुरक्षा करने में असफल हो जायेंगे, केवल जनता का धन लूटेंगे। वे राजा के भेष में म्लेच्छ होंगे। जनता उनसे त्रस्त होगी, यह जनता का शोषण होगा और वह जनता को उत्पीड़ित करेंगे, अंततः सभी नष्ट हो जायेंगे।

- Advertisement -

2) कलयुग में मनुष्य न तो धर्म का पालन करेगा और न ही धार्मिक पुस्तकों का आदर करेगा, उसका आचरण नष्ट हो जाएगा, कोई भी वेदों का पालन नहीं करेगा। सभी में धर्म, स्वच्छता, सत्यता, स्मृति की कमी हो जायेगी।

3) केवल अमीर व्यक्ति को ही सम्मान मिलेगा और वह सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा, अमीर व्यक्ति ही सब कुछ नियंत्रित करने में सक्षम होगा और न्यायपालिका और नेता अमीर लोगों के सामने असहाय होंगे।

- Advertisement -

4) कलयुग में विवाह की पवित्रता का कोई महत्व नहीं रह जाएगा, यह महज एक समझौता बनकर रह जाएगा, व्यक्ति अपने जीवन साथी को धोखा देगा। जैसे-जैसे प्यार खत्म होगा, मतलब के लिए हर कोई एक-दूसरे के साथ हो जाएगा।

5) कलयुग के ब्राह्मण भी केवल नाम के ही रह जायेंगे, वे केवल धन कमाने के लक्ष्य को लेकर जियेंगे और प्राप्त किये जाने वाले कर्मों और लक्ष्यों पर कोई ध्यान नहीं देंगे। उनमें छल की भावना भी होगी।

6) पाखण्डी, चालबाज, झूठ बोलने वाले विद्वान माने जायेंगे तथा सुसंस्कृत एवं सम्माननीय लोगों को कोई सम्मान नहीं देगा। कपलि लोग ऊंचे स्वर में बोलेंगे और सभ्य और संस्कारी लोग हमेशा परेशान रहेंगे।

8) हर किसी में चिंता का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा, जिसके कारण कई तरह की मानसिक बीमारियाँ इंसान को घेर लेंगी। ख़ुशी और उत्साह सब खत्म हो जाएगा और व्यक्ति की उम्र भी कम होने लगेगी।

9) लोग मंदिरों में जाना पसंद नहीं करेंगे और धर्म का पालन करना बंद कर देंगे। धार्मिक स्थानों पर जाना बंद कर देंगे और नदी-तालाबों और पहाड़ों पर स्थान की तरह जायेंगे।

9) कलयुग में मनुष्यों के कारण मौसम पर भी असर पड़ेगा, समय पर बारिश नहीं होगी, सूखा रहेगा, अनिश्चित समय पर बारिश होगी, गर्मी असहनीय हो जाएगी। कलयुग के अंत में अम्लीय वर्षा भी प्रारंभ हो जाएगी, जिससे सारी फसलें नष्ट हो जाएंगी और मनुष्य आदमखोर बन जाएंगे।

10) अपराध बहुत हो जायेंगे, लोग सत्ता, पैसा पाने के लिए हत्या करना शुरू कर देंगे और असत्य का भी समर्थन करेंगे। अहंकार चरम पर होगा, लोग छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाएंगे और संपत्ति के लिए भाई-भाई के बारे में नहीं सोचेंगे।

विष्णु पुराण में कलयुग की 10 बातें (Vishnu Puran Mein Kalyug Ki 10 Baatein)

1) पुराणों के अनुसार कलयुग में व्यक्ति के मुंह से जो भी निकलेगा, वही शास्त्र माना जाएगा। लोग भूतों को देवता मानकर उनकी पूजा करेंगे।

2) कलयुग में लोग कम धन से अमीर होने का घमंड करेंगे। केवल धनवान ही पूजनीय हो जायेगा, मनुष्य के अन्य गुण गौण हो जायेंगे।

3) महिलाएं अपने बालों के कारण ही अपनी सुंदरता पर गर्व करेंगी, इसलिए बालों की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान रहेगा।

4) कलियुग में लोगों द्वारा एकत्र किया गया सारा धन घर बनाने में ही समाप्त हो जाएगा। आपने देखा होगा कि आज लोग फ्लैट या घर खरीदते हैं और जीवन भर ईएमआई चुकाते रहते हैं। जबकि कुछ लोग काम से रिटायर होने के बाद अपनी जीवन भर की बचत घर बनाने में निवेश कर देते हैं।

5) बारिश न होने से किसान आत्महत्या कर लेंगे। आपने पढ़ा और सुना होगा कि हर साल सूखे और अकाल के कारण कई किसान आत्महत्या कर लेते हैं।

6) कलयुग में लोग बिना स्नान किये ही भोजन करेंगे।

7) कलियुग आने पर राजा प्रजा की रक्षा नहीं करेंगे, बल्कि कर वसूलने के बहाने प्रजा का धन छीन लेंगे।

8) 12 साल की उम्र में लोगों के बाल पकने लगेंगे।

9) वेदों के विलुप्त होने, मनुष्यों में पाखंड की अधिकता और अधर्म की वृद्धि से लोगों की आयु कम हो जायेगी। लोगों की औसत उम्र घटकर 20 साल रह जायेगी |

10) कलयुग में धान का आकार अत्यंत छोटा हो जाएगा, जबकि साग-सब्जियों और फलों में रस की कमी हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जमीन में पानी का स्तर गिर जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको कलयुग की 10 बातें और विष्णु पुराण में कलयुग की 10 बातें के बारे में जान कारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख कलयुग की 10 बातें और विष्णु पुराण में कलयुग की 10 बातें अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page