https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

कौन से पांच पौधे घर में लगाना चाहिए (Kaun Se Panch Paudhe Ghar Me Lagana Chahiye)

कौन से पांच पौधे घर में लगाना चाहिए इन हिंदी – वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मौजूद हर चीज में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है। वास्तु में पेड़-पौधों में एक विशेष ऊर्जा बताई गई है, जिसका घर के सदस्यों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इन पेड़-पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है। इन पौधों को लगाने से घर के लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। तो आइए जानते हैं कौन से पांच पौधे घर में लगाना चाहिए –

कौन से पांच पौधे घर में लगाना चाहिए (Kaun Se Panch Paudhe Ghar Me Lagana Chahiye)

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

तुलसी का पौधा जहां धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं वास्तव में तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। तुलसी का पौधा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ता है। जब यह पौधा मुख्य द्वार पर लगाया जाता है तो यह आसपास के वातावरण को महकाने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और आपके घर के लिए भाग्यशाली माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी का पौधा धन को भी आकर्षित करता है।

- Advertisement -

शमी का पौधा (Shami plant)

इस पौधे का संबंध शनि देव से माना गया है। इस पौधे को घर के बाहर बाईं ओर लगाना चाहिए। साथ ही इसकी विधिवत पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है। साथ ही शनि ग्रह भी मजबूत होता है।

- Advertisement -

क्रसुला ओवाटा (Crassula Ovata)

घर में क्रसुला का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में यह पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। यह पौधा अपनी सकारात्मक ऊर्जा से धन को भी अपने घर की ओर खींचता है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर सही दिशा में रखना चाहिए। इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां इस पर सूर्य की रोशनी पड़े।

बैम्बू प्लांट (Bamboo Plant)

इसे बांस का पौधा भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इसे बहुत पवित्र माना गया है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बांस को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला पौधा माना गया है। यह पौधा लॉन में लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, वैसे-वैसे जीवन में प्रगति होती जाती है।

सफ़ेद पलाश (White Palash)

इसे सफ़ेद पलाश और लक्ष्मणा के पौधे के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा जहां लगाया जाता है वहां धन की वर्षा होने लगती है। इसे घर में लगाने से घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसे किसी बड़े गमले में लगाना चाहिए।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट को वायु शोधक (एयर प्यूरीफायर) भी कहा जाता है। यह पौधा घर की हवा को शुद्ध करता है। इसे लगाने से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और धन-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं। स्नेक प्लांट लगाने से घर में कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

कोलोकेसिया एस्कुलेंटा (Colocasia Esculenta)

इस पौधे को हाथी के कान के नाम से भी जाना जाता है। इसके पौधे बहुत चौड़े होते हैं। इसे लगाने से घर में खुशहाली आती है। इससे घर का कोना-कोना उत्साह से भर जाता है। इसे घर पर लगाने से मन और मस्तिष्क शांत रहता है। यह पौधा सौभाग्य लाता है। इसकी पत्तियाँ मनी प्लांट की तुलना में छोटी और गोल होती हैं।

अन्य पौधे –

हल्दी का पौधा (Turmeric Plant)

इस पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह उत्तर या पूर्व दिशा मानी जाती है। इस पौधे की प्रतिदिन पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

मनी प्लांट (Money Plant)

मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट चाहे घर के अंदर लगाया जाए या घर के बाहर, यह हमेशा खुशियां बढ़ाने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि मुख्य द्वार पर मनी प्लांट की बेल लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

फर्न का पौधा (Fern Plant)

फर्न का पौधा देखने में जितना सुंदर होता है, उतना ही भाग्यशाली होता है। बोस्टन फर्न का पौधा घर के मुख्य दरवाजे के बाहर लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा अपने आप प्रवेश कर जाती है। जब यह पौधा घर के सामने लगाया जाता है तो यह आपके घर में सौभाग्य बढ़ाता है।

सिट्रस ट्री (Citrus Tree)

फेंगशुई के अनुसार नींबू या संतरे का पेड़ बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके घर में सौभाग्य आता है और सौभाग्य में वृद्धि करता है। लेकिन इसे मुख्य दरवाजे के ठीक सामने न लगाकर दरवाजे के दाहिनी ओर लगाएं। अपने खूबसूरत रंगों के कारण इसे बहुत शुभ माना जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको कौन से पांच पौधे घर में लगाना चाहिए (Kaun Se Panch Paudhe Ghar Me Lagana Chahiye) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख कौन से पांच पौधे घर में लगाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page