कौन सी नदी में हीरे पाए जाते हैं और क्या कृष्णा नदी में हीरे पाए जाते हैं?

कौन सी नदी में हीरे पाए जाते हैं: हीरा कार्बन का शुद्ध रूप है जो रत्न रत्न की तरह प्रयोग किया जाता है। हीरा एक महंगा पत्थर है जो गहनों में जड़ा जाता है और उनकी सुंदरता को बढ़ाता है। हीरा मुख्य रूप से पारदर्शी होता हैं और कांच की तरह प्रतीत होता हैं लेकिन ये बहुत मजबूत होने के साथ -साथ कई रंगों में पाए जाते हैं। सबसे दुर्लभ हीरा हरे रंग का माना जाता है।

हीरे खदानों से निकाले जाते हैं और हीरे की खदानें कुछ ही जगहों पर मौजूद हैं। जैसा कि आप जान चुके हैं कि हीरे खदानों से निकाले जाते हैं, लेकिन भारत में एक ऐसी नदी है जिसमें हीरे पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किस नदी में हीरे पाए जाते हैं? अगर नही तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

कौन सी नदी में हीरे पाए जाते हैं (Konsi Nadi Me Hire Paye Jate Hai)

भारत में हीरे मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मौजूद बाघिन नदी में पाए जाते हैं, भारत में मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हीरे के भंडार हैं। बाघिन नदी के किनारों पर भी हीरे प्राप्त हो जाया करते हैं।

क्या कृष्णा नदी में हीरे पाए जाते हैं (Kya Krishna Nadi Me Hire Paye Jate Hai)

हाँ, कृष्णा नदी में हीरे पाए जाते हैं।

हीरे के बारे में मजेदार बातें

  • हीरा एक अरब वर्ष से अधिक पुराना है। दुनिया का सबसे पहला हीरा भारत में मिला था। और फिर ब्राजील में।
  • हीरा पृथ्वी पर सबसे कठोर पदार्थ है। और इसीलिए हीरा को दूसरा हीरा ही खरोंच सकता है।
  • हीरे का गलनांक 3547°C और क्वथनांक 4827°C होता है, जो पृथ्वी पर मौजूद अन्य पदार्थों की तुलना में सबसे अधिक है।
  • हीरा केवल एक ही पदार्थ से बना होता है और वह है ‘कार्बन’। पृथ्वी के नीचे अत्यधिक गर्मी और दबाव में, कार्बन परमाणु आपस में जुड़कर एक अनोखे तरीके से सुंदर हीरे का निर्माण करते हैं।
  • हीरा विभिन्न रंगों में पाया जाता है। लेकिन हीरे का मुख्य रंग पीला या रंगहीन होता है। इसके अलावा हीरा भूरा, नीला, हरा, नारंगी, लाल, गुलाबी और काला होता है।
  • मध्य युग के दौरान, हीरे को थकावट से लेकर मानसिक बीमारी तक ठीक करने के लिए माना जाता था।
  • दुनिया के 80% हीरे का उपयोग कारखानों में काटने के लिए किया जाता है।
  • अप्रैल के महीने में जन्म लेने वाले लोगों का रत्न हीरा कहा जाता है।
  • पूरी दुनिया में तीन ही देश ऐसे हैं जहां से हीरा प्राप्त किया जाता है। हीरे की खोज सबसे पहले भारत में 4,000 साल पहले हुई थी। लगभग 300 ईसा पूर्व से हीरों का उपयोग भारत में हीरो के आभूषण के रूप में किया जाता रहा है। दूसरे नंबर पर साउथ अमेरिका है और तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है।
  • इस पृथ्वी पर हीरे इतनी अधिक मात्रा में मौजूद हैं कि पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक प्याला भरकर हीरा दिया जा सकता है, लेकिन उद्योगों के कारण ऐसा करना सख्त वर्जित है।
  • कार्बन को हीरा बनने से पहले अरबों साल तक धरती के अंदर 900-1300 डिग्री सेंटीग्रेड की गर्मी में तपना पड़ता है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान मिरनी माइन है जो पूर्वी साइबेरिया में है। मिरनी माइन खदान के ऊपर से गुजरने वाले हेलीकॉप्टर नष्ट हो जाते हैं। यह 1722 फीट गहरा और 3900 फीट चौड़ा है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित होल है। बिंघम कॉपर माइनपहले नंबर पर आती है।
  • दुनिया में पाए जाने वाले 80 फीसदी हीरे का इस्तेमाल उद्योगों द्वारा किया जाता है, क्योंकि दुनिया के 80 फीसदी हीरे से गहने तैयार नहीं किए जा सकते। इस तरह केवल 20 प्रतिशत हीरों का उपयोग आभूषण के रूप में किया जाता है।
  • आपने किसी न किसी से सुना होगा कि हीरा चखने से ही हमारी मौत हो सकती है, लेकिन यह सिर्फ एक मिथक है। इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको कौन सी नदी में हीरे पाए जाते हैं और क्या कृष्णा नदी में हीरे पाए जाते हैं? के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख हीरे कौन सी नदी में पाए जाते हैं अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख कौन सी नदी में हीरे पाए जाते हैं अच्छा लगा है तो इसे अपनों और दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page