https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का, और श्री कृष्ण का जन्म कितने साल पहले हुआ था?

पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का – भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों ही हिंदू सनातन धर्म के देवता हैं। भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों ही हिन्दू धर्म में सबसे पूजनीय देवता है, और दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार है। बता दे की भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों का ही जन्म अलग अलग युग में हुआ था।

लेकिन क्या आप जानते है पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का, श्री कृष्ण का जन्म कब हुआ और कहां हुआ था आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का (Pahle Ram Ka Janm Hua Krishna Ka)

हिन्दू धर्म में कुल चार युगों का वर्णन किया गया है। सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलियुग, और अभी वर्तमान समय में कलियुग चल रहा है। इन चारो युगो में से कलियुग में पाप अपने चरम पर होगा, जो आज के समय झूठ भी नहीं है।

- Advertisement -

इसके बाद ऐसा कहा गया है कि कलियुग की समाप्ति के बाद पुनः सत्ययुग आएगा। कलियुग का अंत करने के लिए भगवान विष्णु कल्कि रूप में इस धरती पर अवतार लेंगे और इस संसार का विनाश करेंगे। इसके बाद पुनः सत्ययुग की स्थापना होगी।

सत्ययुग के बाद सदैव त्रेता युग आता है, और भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था। इसके बाद द्वापर युग आता है, और इसी युग में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।

- Advertisement -

अतः भगवान श्री राम का जन्म भगवान श्री कृष्ण से भी पहले हुआ था। सबसे पहले पहले राम का जन्म हुआ था और बाद में श्री कृष्ण का जन्म ।

श्री कृष्ण का जन्म कितने साल पहले हुआ था (Shri Krishna Ka Janm Kitne Sal Pahle Hua Tha)

जैसा की हमने आपको बताया है की भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ था। वही अगर वर्षो की बात करे तो भगवान श्री कृष्ण का जन्म 8,63,874 वर्ष पहले हुआ था।

राम और कृष्ण में समानता (Bhagwan Ram Aur Krishna Me Samanta)

श्री कृष्ण और श्री राम दोनों का जन्म अलग-अलग युग में हुआ था। द्वापर युग में कृष्ण जी और त्रेता युग में राम जी अवतरित हुए। दोनों का स्वभाव बहुत अलग था। कृष्ण जहां बेहद चुलबुले स्वभाव के थे वहीं भगवान श्री राम मर्यादा पुरूषोत्तम थे। दोनों के बीच बहुत सारे अंतर हैं लेकिन उनमें कई समानताएं भी हैं।

भगवान राम सातवें अवतार थे। जबकि भगवान श्री कृष्ण आठवें अवतार थे। लेकिन इन दोनों में एक समानता थी कि ये दोनों देवता भगवान विष्णु के अवतार थे।

भगवान श्री कृष्ण द्वारका के राजा थे। जबकि भगवान राम अयोध्या के राजा थे। इन दोनों देवताओं में समानता यह है कि दोनों राजा थे।

भगवान राम की पत्नी सीताजी थीं, और भगवान श्री कृष्ण की पत्नी रुक्मणी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों ही देवी लक्ष्मी के अवतार थी।

बता दे की इस दुनिया में इन दोनों देवताओं का नाम एक साथ लिया जाता है – हरे राम हरे कृष्ण कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम कृष्णा कृष्णा हरे हरे।

श्री कृष्ण और राम दोनों का ही जामवंत जी से संबंध था।

ये दोनों देवता भगवान शिव की पूजा करते थे, और उन्हें सर्वोच्च माना जाता था।

ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी ने युद्ध में भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण दोनों का साथ दिया था।

भगवान राम और श्रीकृष्ण दोनों ने राक्षसों का वध किया था। राम ने रावण को मारा तो कृष्ण ने कंस को मारा।

राम भगवान असली में कैसे दिखते थे (Bhagwan Ram Kaise Dikhte The)

वाल्मिकी रामायण में भगवान राम का बहुत ही अच्छे से वर्णन किया गया है। वाल्मिकी रामायण के अनुसार भगवान राम का रूप अत्यंत सुंदर था। माना जाता है कि उनकी आंखें कमल के समान बड़ी और खिली हुई थीं। इसके अलावा अगर उनके बालों की बात करें तो उनके बाल चमकदार और लंबे थे। उनका स्वरूप मनमोहक एवं आकर्षित था।

उनका मुख चन्द्रमा के समान कोमल, सौम्य तथा कांतिमय था। उनकी नाक भी सुडौल और बड़ी थी। उनके होंठ सूरज की तरह लाल थे और दोनों होंठ एक जैसे थे।

ऐसा माना जाता है कि भगवान राम के हाथ बहुत लंबे थे। उनके हाथ उनके घुटनों तक पहुँच जाते थे। इसीलिए भगवान राम को अजनाभुज भी कहा जाता है। उनके कान बहुत प्यारे और लम्बे थे। इसीलिए उसके कानों में कुंडल शोभा देते थे ।

उनकी संपूर्ण शारीरिक संरचना अच्छी थी। इसका मतलब है कि शरीर की संरचना बहुत लंबी या बहुत छोटी नहीं थी। उनके पैरों की लंबाई भी उनके शरीर के ऊपरी हिस्से के समानुपाती थी।

FAQs

पहले राम या कृष्ण का जन्म किसका हुआ था?
पहले राम का जन्म हुआ फिर कृष्ण का।

क्या राम 11000 साल तक जीवित रहे?
हाँ, ऐसा माना जाता है की राम 11000 साल तक जीवित रहे।

राम जी की कितनी पत्नियां थी?
राम जी की केवल एक ही पत्नी थी- माता सीता।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का, और श्री कृष्ण का जन्म कितने साल पहले हुआ था आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पहले राम का जन्म हुआ या कृष्ण का (Pahle Ram Ka Janm Hua Krishna Ka) अच्छा लगा है तो अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page