कुत्ते रात में क्यों भोंकते हैं, कुत्ते रात में क्यों रोते हैं – Kutte Raat Me Kyon Bhokte Hai

कुत्ते रात में क्यों भोंकते हैं – अक्सर आपने रात के समय एक बात नोटिस की होगी कि कुत्तों के भौंकने की आवाज बहुत तेज होती है। कुत्तों के भौंकने को लेकर समाज में कई अंधविश्वास हैं और लोग इनके बारे में तरह-तरह की बातें कहते हैं। कई लोग तो यह भी कहते हैं कि कुत्ते रात में इसलिए रोते हैं क्योंकि उन्हें रात में भूत दिखाई देते हैं और उन्हें देखकर वे भौंकते या रोते हैं। तो आइये जानते है –

कुत्ते रात में क्यों भोंकते हैं (कुत्ते क्यों भोंकते हैं) – रात में कुत्ते क्यों रोते हैं

अक्सर देखा गया है कि दिन ढलने के बाद रात होते ही कुत्ते सड़कों और गलियों में भौंकना शुरू कर देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कुत्तों के भौंकने से लोग डर जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि रात में कुत्ते क्यों भौंकते हैं? दरअसल हमारे समाज में कुछ लोगों का मानना है की रात के समय कुत्तों को भूत दिखाई देते है, जिसके कारण कुत्ते भौंकते हैं। इतना ही नहीं लोग तो ये भी कहते हैं कि कभी-कभी जब कुत्तों को कोई भूत दिखता है तो वो डर के मारे रोने लगते हैं।

लेकिन अभी तक इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि कुत्ते आत्माओं को देख सकते हैं। हालाँकि, असाधारण विशेषज्ञों के अनुसार, यह सच है कि कुत्ते आत्माओं को देख सकते हैं, क्योंकि उनकी आंखों में इंसानों की तुलना में गति को देखने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है। यही कारण है कि उन्हें नकारात्मक ऊर्जा नजर आती है, लेकिन दूसरी तरफ विज्ञान इन दावों को बिल्कुल भी नहीं मानता है।

दरअसल, विज्ञान के अनुसार कुत्ते रात में इसलिए भौंकते हैं क्योंकि उन्हें अकेलापन महसूस होता है। कभी-कभी कुत्ते अपना डर छुपाने के लिए रात में भौंकते हैं। लेकिन यह बात झूठ है कि कुत्तों को रात में भूत दिखाई देते हैं, इसीलिए वे भौंकते हैं।

रात में कुत्तो के भोंकने के कारण

अपने इलाके से भटकने पर

जब कोई कुत्ता अपने परिवार से बिछड़ जाता है या अपने इलाके से भटक कर कहीं और पहुंच जाता है तो वह निराशा का शिकार हो जाता है और रात में जोर-जोर से रोने लगता है। अध्ययनों के अनुसार, यह उसी तरह का व्यवहार है जो तब होता है जब एक इंसान का बच्चा अपने परिवार से अलग हो जाता है। आसान शब्दों में समझें तो इस मामले में इंसानों और जानवरों का व्यवहार एक जैसा होता है।

अन्य साथी कुत्तों को संकेत देने के लिए

जब कोई कुत्ता अपने समूह से अलग होकर किसी अन्य स्थान पर पहुँच जाता है तो वह रात के समय जोर-जोर से भौंककर अपने साथियों को अपने स्थान का संकेत भेजता है। वहीं, अगर किसी इलाके में कोई दूसरी जगह का कुत्ता आ जाए तो उस जगह पर रहने वाले कुत्तों का समूह भी रात में रोने लगता है। ऐसा करके वे आसपास मौजूद अपने साथी दोस्तों को बताते हैं कि एक अनजान कुत्ता उनके क्षेत्र में घुस आया है।

चोट लगने या स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में

जोर-जोर से भौंककर कुत्ता (Dog) आसपास के अपने दोस्तों को अपनी मौजूद होने और समस्या के बारे में बताता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कुत्ते रात में तब रोना शुरू कर देते हैं जब वे अस्वस्थ महसूस करते हैं या घायल हो जाते हैं। जब कुत्ते दर्द या परेशानी में होते हैं, तो वे रोते हुए अपने झुंड को पास बुलाने की कोशिश करते हैं। दरअसल, इस मामले में इंसान और जानवर एक-दूसरे से काफी अलग हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो मुसीबत में पड़ने पर खुद को बाकी समाज से अलग कर लेते हैं। वहीं, अधिकांश जानवर दर्द, परेशानी या अस्वस्थता होने पर अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर वे अकेले हों तो अपने दोस्तों को बुलाने के लिए रोने लगते हैं।

उम्र बढ़ने और अकेलापन महसूस होने पर

कुत्तों के रात में रोने का एक कारण उनकी बढ़ती उम्र भी है। जब कुत्ते उम्र के साथ कमज़ोर हो जाते हैं तो वे अधिक अकेलापन महसूस करने लगते हैं। इससे वे उदास रहने लगते हैं। रात के समय जब यह अकेलापन और उदासी बढ़ जाती है तो वे जोर-जोर से रोकर अपना दर्द जाहिर करते हैं। कुछ कुत्ते तो अपने मरे हुए साथियों को याद करके रोते भी हैं। अगर कोई कुत्ता किसी घर में पला-बढ़ा हो और किसी कारणवश अलग हो जाए तो वह अधिक अकेलापन महसूस करता है और रात में रोने लगता है।

अपनों से मिलने पर निकालते हैं आंसू

कुत्ते जब भी अपने बिछड़े हुए मालिकों से मिलते हैं तो जोर-जोर से रोने की बजाय आंसू बहाते हैं। कुछ ऐसा ही होता है जब आवारा कुत्ते बिछड़ने के बाद दोबारा अपने समूह में शामिल हो जाते हैं। दोबारा मिलने पर कुत्ते अपने मालिकों को चाटना शुरू कर देते हैं या अपना स्नेह दिखाने के लिए उनके साथ खेलना भी शुरू कर देते हैं। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि अपने मालिक से पालतू कुत्ते अधिक समय तक दूर नहीं रह सकते है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको कुत्ते रात में क्यों भोंकते हैं, कुत्ते रात में क्यों रोते हैं के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख कुत्ते रात में क्यों भोंकते हैं (कुत्ते क्यों भोंकते हैं) – Kutte Raat Me Kyon Bhokte Hai अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page