लिपि किसे कहते हैं, लिपि की परिभाषा, प्रकार और भेद – Lipi In Hindi

Lipi Kise Kahate Hain Hindi Mein – आज के इस लेख में हम आपको लिपि किसे कहते हैं, लिपि की परिभाषा क्या है, और लिपि के प्रकार कितने होते है, लिपि के भेद कितने होते है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

लिपि किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए (Lipi Kise Kahate Hain Udaharan Likiye)

जब हम अपने मुंह (मुख) से किसी भाषा में बात करते या बोलते हैं, तो हमारे मुंह (मुख) से जो ध्वनि निकलती हैं। इन ध्वनियों को लिखने के लिए जिन प्रतीकों (चिन्हों) का उपयोग किया जाता है। उन चिन्हों को उस भाषा की लिपि कहा जाता है।

उदाहरण के लिए, हिंदी भाषा लिखने के लिए देवनागरी लिपि का उपयोग किया जाता है, और अंग्रेजी भाषा लिखने के लिए रोमन लिपि का उपयोग किया जाता है।

लिपि की परिभाषा क्या है हिंदी में (Lipi Ki Paribhasha Kya Hai Hindi Mein)

किसी भी भाषा को लिखने के लिए जिन चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। उसे लिपि कहते है। सरल शब्दों में – किसी भाषा को लिखने के तरीके या लिखावट को लिपि कहा जाता है।

लिपि के प्रकार / लिपि के भेद (Lipi Ki Prakar In Hindi)

  • चित्र लिपि
  • अल्फाबेटिक लिपि
  • अल्फासिलेबिक लिपि

1) चित्र लिपि (Chitra Lipi)

चित्र लिपि के माध्यम से लोग अपने विचारों और भावनाओं को चित्रों के माध्यम से व्यक्त करते हैं। इसे चित्र लिपि कहा जाता है। इस चित्र लिपि का प्रयोग कोरिया, चीन, जापान आदि देशों में किया जाता है।

1) चीनी लिपि – चीन
2) प्राचीन मिस्त्री लिपी – प्राचीन मिस्त्री
3) कांजी लिपि – जापानी

2) अल्फाबेटिक लिपि (Alphabetical Lipi)

इस लिपि में स्वर का पूरा रूप व्यंजन के बाद लिखा जाता है। उदाहरण के लिए, अंग्रेजी भाषा की लिपि में स्वरों की मात्रा के लिए कोई अलग से प्रतीक (चिन्ह) नहीं हैं। इसमें व्यंजन के बाद स्वर का पूर्ण रूप लिखा जाता है। इन लिपियों के प्रकार इस प्रकार हैं –

1) रोमन लिपि – अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और पश्चिम यूरोप की सारी भाषाएं
2) इब्रानी लिपि – इब्रानी
3) सिरिलिक लिपि – सोवियत संघ की सारी भाषाएं, रूसी
4) अरबी लिपि – अरबी, कश्मीरी, उर्दू, फ़ारसी
5) यूनानी लिपि – गणित के चिन्ह और यूनानी भाषा

3) अल्फासिलेबिक लिपि (Alphasyllabic Lipi)

इस लिपि में यदि प्रत्येक इकाई में एक या अधिक व्यंजन हों तो उस पर स्वर की मात्रा का चिन्ह लगाया जाता हैं। और यदि इकाई में कोई व्यंजन न हो तो स्वर का पूर्ण चिह्न लगाया जाता है। भारत की अधिकांश भाषाएँ इसी लिपि में लिखी जाती हैं। जो निम्नलिखित है –

1) बंगाली लिपि – बंगला
2) तमिल लिपि – तमिल
3) गुरुमुखी लिपि – पंजाबी
4) देवनागरी लिपि – नेपाली, संस्कृत, मराठी
5) ब्राह्मी लिपि – पहले के समय मे संस्कृत और पाली
6) गुजराती लिपि – गुजराती

उदाहरण से समझे –

  • विकास घर जाता हैं। – यहाँ पर भाषा हिंदी हैं, पर लिपि देवनागरी हैं।
  • Vikas Ghar Jata Hai. – यहाँ भाषा हिंदी हैं, लेकिन लिपि रोमन हैं।
  • Vikas Go To Home – यहाँ भाषा इंग्लिश हैं, लेकिन लिपि रोमन हैं।
  • विकास गो टू होम – यहाँ भाषा इंग्लिश हैं, लेकिन लिपि देवनागरी हैं।

भारत की आधिकारिक भाषाएँ और उनकी लिपि

आपको बता दे की भारत की आधिकारिक भाषाएँ 22 है, जिनके नाम और लिपि के बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है –

  • हिंदी – देवनागिरी
  • सिंधी – देवनागिरी/फ़ारसी
  • पंजाबी – गुरुमुखी
  • कश्मीरी – फ़ारसी
  • गुजराती – गुजराती
  • मराठी – देवनागिरी
  • उड़िया – उड़िया
  • बांग्ला – बांग्ला
  • असमिया – असमिया
  • उर्दू – फ़ारसी
  • तमिल – ब्राह्मी
  • तेलुगु – ब्राह्मी
  • मलयालम – ब्राह्मी
  • कन्नड़ – कन्नड़/ब्राह्मी
  • कोकड़ी – देवनागिरी
  • संस्कृत – देवनागिरी
  • नेपाली – देवनागिरी
  • संथाली – देवनागिरी
  • डोंगरी – देवनागिरी
  • मणिपुरी – मणिपुरी
  • वोडों – देवनागिरी
  • मैथिली – देवनागिरी/मैथिली

FAQs

लिपि की परिभाषा क्या है?
लिपि की परिभाषा है – किसी भी भाषा को लिखने के लिए जिन चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। उसे लिपि कहते है।

लिपि किसे कहते हैं इसके कितने भेद है?
भाषा को लिखने के लिए प्रयुक्त होने वाले चिन्हों को लिपि कहा जाता है। लिपि के तीन भेद है – चित्र लिपि, अल्फाबेटिक लिपि और अल्फासिलेबिक लिपि।

भारत की राष्ट्रीय लिपि कौन सी है?
भारत के संविधान में देवनागरी लिपि को मान्यता दी गई है।

भारत में कितनी लिपियाँ हैं?
भारत में, 22 भाषाओं को भारतीय संविधान में आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त है।

सबसे प्राचीन लिपि का क्या नाम है?
ब्राह्मी लिपि को सबसे प्राचीन लिपि कहते है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको लिपि किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए (Lipi Kise Kahate Hain Udaharan Likiye) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख लिपि किसे कहते हैं हिंदी में (Lipi Kise Kahate Hain Hindi Mein) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page