मोबाइल का कांच टूटना शुभ है या अशुभ, कांच का टूटना कौन सा परिवर्तन है

मोबाइल का कांच टूटना शुभ है या अशुभ – कांच के चटकने और टूटने को लेकर प्राचीन काल से ही कई मान्यताएं प्रचलित रही हैं। कुछ लोग इन्हें सत्य मानकर इनके नियमों का पालन करते हैं तो कुछ लोग ऐसी बातों को फिजूल मानते हैं।

देखा जाए तो कांच का टूटना एक आम बात है, जैसे लापरवाही बरतने पर बाकी चीजें टूट जाती हैं, वैसे ही कांच भी एक ऐसी वस्तु है जो टूट सकती है। लेकिन पुरानी मान्यताओं के अनुसार लोग कांच या दर्पण के टूटने को अशुभ घटना मानते हैं और इसे भविष्य में आने वाली बुरी खबर से जोड़ते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार देखा जाए तो कांच या दर्पण का टूटना अशुभ नहीं बल्कि शुभ होता है। लेकिन घर में टूटा हुआ शीशा रखना अशुभ हो सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको मोबाइल का कांच टूटना शुभ है या अशुभ, कांच का टूटना कौन सा परिवर्तन है के बारे में जानकारी देने वाले है।

मोबाइल का कांच टूटना शुभ है या अशुभ (Mobile Ka Kanch Tutna Shubh Hai Ya Ashubh)

मोबाइल का कांच टूटना न तो शुभ होता है और न ही अशुभ। इस घटना को सामान्य माना जाता है। इस तरह की घटना कोई संकेत नहीं देती है। कई बार गलती से हमारे हाथ से मोबाइल छूट जाता है, और मोबाइल का शीशा टूट जाता है। ऐसा होना सामान्य बात है। वास्तु शास्त्र में इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। इसलिए अगर मोबाइल का शीशा टूट जाए तो ज्यादा चिंता न करें, यह घटना सामान्य मानी जाती है।

वैसे कांच का टूटना अक्सर शुभ ही माना जाता है। ऐसा माना जाता है की आप पर जो विपदा आने वाली थी, वह टल गयी। इसलिए मोबाइल का कांच टूटने पर घबराये नहीं, यह एक शुभ संकेत भी है।

कांच की बोतल टूटना शुभ या अशुभ (Kanch Ki Botal Tutna Shubh Ya Ashubh)

दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार बोतल का कांच टूटना हमारे लिए अच्छा माना जाता है। यह घटना हमारे लिए शुभ मानी जाती है। कांच की बोतल का टूटना इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में आपके जीवन में कोई परेशानी आने वाली थी, जो अब नहीं आएगी यानि कि यह संकट टलने का संकेत माना जाता है।

कांच का टूटना कौन सा परिवर्तन है / शीशा टूटने का मतलब

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में पड़ी कोई कांच की वस्तु या दर्पण किसी कारण से टूट जाता है, तो इसका मतलब है कि आपके घर पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली थी, जिसे कांच या दर्पण ने अपने ऊपर ले लिया है। इसका मतलब है कि अब मुसीबत टल गई है और आपका परिवार सुरक्षित है।

इसके अलावा कांच या दर्पण के अचानक से टूटने का मतलब यह भी होता है कि आपके घर में कोई पुराना मामला अब समाप्त हो गया है। कुछ लोग कांच को लोगों के स्वास्थ्य से भी जोड़कर देखते हैं, ऐसे में कांच का टूटना या चटकना अच्छे स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है। इन सभी बातों पर गौर किया जाए तो कांच या दर्पण का टूटना एक शुभ संकेत मानना चाहिए।

कांच का टूटना जरूर ही एक शुभ संकेत है, पर घर में टूटा हुआ या चटका हुआ कांच या शीशा रखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। जैसे टूटे बर्तनों में खाना न खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि टूटा हुआ कांच घर में सकारात्मक ऊर्जा को कम कर देता है और नकारात्मकता फैलने लगती है। ऐसे में घर में कई परेशानियां आ जाती हैं। इसलिए जब भी घर में अचानक कोई शीशा टूट जाए तो उस शीशे को बिना कोई शोरशराबा किए चुपचाप घर से बाहर फेंक दें।

यह भी पढ़े –

FAQs

कांच का टूटना शुभ होता है क्या?
हाँ, कांच का टूटना शुभ होता है।

कांच टूट जाए तो क्या करें?
उसे तुरंत घर से फेक दे।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको मोबाइल का कांच टूटना शुभ है या अशुभ, कांच का टूटना कौन सा परिवर्तन है आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख मोबाइल का कांच टूटना शुभ है या अशुभ (Mobile Ka Kanch Tutna Shubh Hai Ya Ashubh) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page