https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

मूंग की दाल को इंग्लिश में क्या कहते हैं (Moong Ki Dal Ko English Me Kya Khate Hai)

मूंग की दाल को इंग्लिश में क्या कहते हैं (Moong Daal In English Name In Hindi) – दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं। यूं तो हर दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन फिर भी अगर आप प्रोटीन की मात्रा के साथ-साथ कुछ समस्याओं को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो आपको अपने आहार में मूंग की दाल को जरूर शामिल करना चाहिए। मूंग की दाल का किसी भी रूप में सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं।

मूंग दाल सेहत को कई बीमारियों से बचाने में सहायक होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मूंग की दाल खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ – साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में काफी उपयोगी मानी जाती है।

मूंग की दाल का सेवन डेंगू की बीमारी हो या सामान्य बुखार दोनों में ही काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मूंग की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मूंग की दाल पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है।

मूंग की दाल को इंग्लिश में क्या कहते हैं (Moong Dal Ko English Me Kya Khate Hai)

- Advertisement -

साबुत मूंग को पीस कर मूंग की दाल बनाई जाती है। यह दो प्रकार का होती है। एक छिलके वाली और दूसरा बिना छिलके वाली। बिना छिलके वाली दाल हल्के पीले रंग की होती है, इसे मूंग की धूली दाल कहा जाता है। यह दाल ठंडी प्रकृति की होती है। जबकि साबुत मूंग की तासीर गर्म होती है।

मूंग की दाल को इंग्लिश में ग्रीन ग्राम (Green Gram), बीन लेंटिल (Bean Lentil) और मूंग बीन्स (Mung Beans) कहा जाता है।

- Advertisement -

साबुत मूंग की दाल को इंग्लिश में ग्रीन ग्राम होल (Green Gram Whole) कहा जाता है, जबकि बिना छिलके वाली मूंग की दाल को ग्रीन ग्राम स्पिल्ट (Green Gram Spilt) कहते है।

मूंग की दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मूंग की दाल कई पोषक तत्वों का भंडार है। यह दाल विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘ई’ से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट, फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, यही वजह है कि मूंगदाल शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होती है।

मूंग की दाल खाने के फायदे

  • मूंग की दाल के सेवन से आपको एनर्जी मिलती है। मूंग की दाल में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन होता है। ये तत्व शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं।
  • मूंग की दाल में कैलोरी बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। इसे आप स्प्राउट्स के रूप में खा सकते हैं।
  • मूंग की दाल पाचन क्रिया को ठीक करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए अपनी डाइट में आप मूंग की दाल को शामिल कर सकते हैं। इससे पेट की गर्मी को दूर किया जा सकता है।
  • मूंग की दाल का सेवन शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • मूंग की दाल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में बहुत मददगार होती है, जिससे एसिडिटी, कब्ज, ऐंठन और अपच की समस्या कंट्रोल में रहती है।

FAQs For Moong Dal English Name In Hindi

मूंग की दाल को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
मूंग की दाल को अंग्रेजी में ग्रीन ग्राम (Green Gram) कहा जाता है।

मूंग दाल में कोन से विटामिन पाए जाते है?
मूंग दाल में विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘ई’ पाए जाते है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको मूंग की दाल को इंग्लिश में क्या कहते हैं के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख मूंग दाल इन इंग्लिश नेम इन हिंदी अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page