https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

[महासागर GK] महाद्वीप और महासागर के नाम (Mahasagar Ke Naam) – 7 Oceans Name In Hindi And English

5 महासागर के नाम (5 Ocean Name In Hindi And English): आपकी जानकारी के लिए बता दे की दुनिया में कुल पांच महासागर और सात महाद्वीप है।

धरती के 70 फीसदी हिस्से पर सिर्फ पानी ही है। इसमें समुद्र से लेकर बर्फीली चट्टानें और नदियां तक सब कुछ शामिल है। दुनिया में कुल पांच महासागर हैं, जिनकी कोई सीमा नहीं है।

पृथ्वी के 71 प्रतिशत भाग पर जल है। इसी कारण पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व के महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है। जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के अलावा, यह भोजन और दवा का एक प्रमुख स्रोत भी है।

- Advertisement -

आज के इस लेख में हम आपको महाद्वीप और महासागर के नाम के बारे में बताने वाले है, इसलिए इस लेख [महासागर GK] के अंत तक बने रहे।

महाद्वीप और महासागर के नाम (Mahadeep Aur Mahasagar Ke Naam)

हमारी पृथ्वी पर सात महाद्वीप है – एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका। इसी तरह पृथ्वी पर पांच महासागर हैं – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और दक्षिणी महासागर।

महासागर के नाम (Mahasagar Ke Naam)

- Advertisement -

दुनिया में कुल पांच महासागर है, जिनके नाम निम्नलिखित है –

  • प्रशान्त महासागर (Pacific Ocean)
  • अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
  • हिन्द महासागर (Indian Ocean)
  • अंटार्कटिक महासागर (Antarctica Ocean)
  • आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

महासागर और उनका क्षेत्रफल (Ocean Name Hindi)

  • प्रशांत महासागर – 165,250,000 वर्ग किमी
  • अटलांटिक महासागर – 106,460,000 वर्ग किमी
  • हिन्द महासागर – 70,560,000 वर्ग किमी
  • अंटार्कटिका महासागर – 21,960,000 वर्ग किमी
  • आर्कटिक महासागर – 14,060,000 वर्ग किमी

महाद्वीप के नाम (Mahadeep Ke Naam)

पृथ्वी पर सात महाद्वीप है, जिनके नाम निम्नलिखित है –

  • एशिया महाद्वीप (Asia Continent)
  • अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)
  • यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)
  • अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica Continent)
  • उत्तर अमेरिका महाद्वीप (North America Continent)
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent)

महासागर के बारे में (About Ocean In Hindi)

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और गहरा महासागर है। जिसका कुल क्षेत्रफल 165,250,000 वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी का लगभग 30% भाग प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। यह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया महाद्वीप की सीमाओं को छूता है। प्रशांत महासागर अमेरिका और एशिया को भी अलग करता है।

प्रशांत महासागर की औसत गहराई लगभग 14,000 फुट और अधिकतम गहराई लगभग 35,400 फुट है। प्रशांत महासागर का आकार त्रिभुजाकार है। प्रशांत महासागर की खोज पुर्तगाली खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगेलन ने 1521 में की थी। इस महासागर में 25 हजार से अधिक टापू हैं।

अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

अटलांटिक महासागर, जिसे अंध महासागर भी कहा जाता है, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। यह यूरोप और अफ्रीका महाद्वीपों को एक दूसरे से अलग करती है। इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। इसकी लंबाई की तुलना में इसकी चौड़ाई बहुत कम है।

हिंद महासागर (Indian Ocean)

हिंद महासागर का नाम भारत देश के नाम पर रखा गया है क्योंकि यह भारत की सीमाओं को छूता है। यह किसी देश के नाम पर एकमात्र महासागर है। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। हिंद महासागर में 70,560,000 वर्ग किमी का क्षेत्र शामिल है, इसकी औसत गहराई 3,741 मीटर (12,274 फीट) और अधिकतम गहराई 7,906 मीटर (25,938 फीट) है।

अंटार्कटिका महासागर (Antarctica Ocean)

अंटार्कटिक महासागर, जिसे दक्षिण ध्रुवीय महासागर के रूप में भी जाना जाता है, 20,327,000 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है। यह महासागर दक्षिणी ध्रुव के निकट स्थित है।

आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

आर्कटिक महासागर को उत्तरीध्रुवीय महासागर के रूप में भी जाना जाता है, जो ज्यादातर ध्रुवीय क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पांच महासागरों में सबसे छोटा और उथला है। इस महासागर का अधिकांश भाग वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है, जिसके कारण यहाँ बहुत कम जैव विविधता पाई जाती है।

महाद्वीप के बारे में (About Continent In Hindi)

एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल विश्व की भूमि का लगभग 5% है। इसमें विश्व की 60% जनसंख्या निवास करती है। भारत इसी महाद्वीप का एक देश है, जो दक्षिण एशिया में स्थित है। एशिया महाद्वीप मुख्य रूप से पूर्वी और उत्तरी गोलार्ध में फैला हुआ है। यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर से घिरा है। एशिया महाद्वीप में कुल देशों की संख्या 49 (फिलिस्तीन सहित) है। एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है जबकि सबसे कम जनसंख्या वाला देश मालदीव है।

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)

यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है, जिसे जिब्राल्टर जल संधि यूरोप से पृथक करती है। अफ्रीका महाद्वीप सभी गोलार्द्धों में सबसे विस्तृत महाद्वीप है। अफ्रीका को काला या अंध महाद्वीप भी कहा जाता है। अफ्रीका महाद्वीप का एक नाम पठारी महाद्वीप भी है। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप में है। यह एकमात्र महाद्वीप है जो कर्क, मकर और भूमध्यरेखाएं काटती हैं। अफ्रीका महाद्वीप में कुल देशों की संख्या 54 है। अल्जीरिया अफ्रीका महाद्वीप का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला देश है।

उत्तरी अमेरिका (North America Continent)

विश्व के इस तीसरे सबसे बड़े महाद्वीप की खोज कोलंबस ने वर्ष 1592 में की थी, इसलिए इसे नई दुनिया कहा जाता है। इसका नाम एक साहसिक यात्री अमेरिगो वेसपुस्सी के नाम पर अमेरिका रखा गया। पनामा नहर, जो दुनिया के व्यापार का 25% वहन करती है, उत्तरी अमेरिका को दक्षिण अमेरिका से जोड़ती है। गेहूँ के अधिक उत्पादन के कारण इसे रोटी की टोकरी भी कहा जाता है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल देशों की संख्या 23 है।

दक्षिण अमेरिका (South America Continent)

यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पश्चिम में प्रशांत महासागर और उत्तर और पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा है। दक्षिण अमेरिका में 13 देश स्थित हैं। यहां के मूल निवासियों को रेड इंडियन कहा जाता है। दुनिया का सबसे ऊंचा ओजसडेल सलाहो ज्वालामुखी यहां एंडीज पर्वतमाला में स्थित है। विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला भी एंडीज है, जिसका विस्तार 7200 किमी है। क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से ब्राजील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है।

यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)

यूरोप एक ऐसा महाद्वीप है जिसमें एक भी रेगिस्तान नहीं है। यूरोप महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण-पूर्व में काला सागर और उससे जुड़े जलमार्ग से घिरा है। यूरोप महाद्वीप में कुल 50 देश हैं। इसके उत्तर में स्थित द्वीपों के समूह को ब्रिटिश द्वीप समूह कहा जाता है, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन स्थित है। रूस एक मात्र ऐसा देश है जो एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों में फैला हुआ है। यह मैदानों के सबसे बड़े विस्तार वाला महाद्वीप है। क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से रूस यूरोप का सबसे बड़ा देश है। जबकि सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)

कप्तान जेम्स कुक और एबेल तस्मान ने इस महाद्वीप की खोज वर्ष 1770 में की थी।इस महाद्वीप को द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता है। महासागरों से घिरे इस महाद्वीप में विश्व स्तर पर बॉक्साइट का सर्वाधिक उत्पादन होता है।

अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica Continent)

विश्व का यह पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप हमेशा बर्फ से ढका रहता है। यह दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है। अंटार्कटिका महाद्वीप दक्षिणी गोलार्ध के अंटार्कटिक क्षेत्र में स्थित है। यह महाद्वीप दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है। भारती, दक्षिण गंगोत्री और मैत्री यहाँ स्थित अनुसंधान केंद्र हैं, जो भारत द्वारा स्थापित किए गए हैं।

FAQs For Mahasagar Ke Naam

महासागर और महाद्वीप के नाम क्या है?
महासागर के नाम – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और दक्षिणी महासागर। महाद्वीप के नाम – एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका महाद्वीप।

दुनिया में कितने महासागर है?
दुनिया में पांच महासागर है।

दुनिया में कितने महाद्वीप है?
दुनिया में सात महाद्वीप है।

महासागर के नाम क्या है?
महासागर के नाम है – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और दक्षिणी महासागर।

महाद्वीप के नाम क्या है?
महाद्वीप के नाम है – एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका महाद्वीप।

महासागर को इंग्लिश में क्या कहते है?
महासागर को इंग्लिश में ओसियन कहा जाता है।

महाद्वीप को इंग्लिश में क्या कहते है?
महाद्वीप को इंग्लिश में कांटिनेंट कहा जाता है।

5 महासागर का नाम क्या है?
5 महासागर का नाम है – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और दक्षिणी महासागर।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको महाद्वीप और महासागर के नाम (Continent And Ocean Name In Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख 5 महासागर के नाम (5 Mahasagar Ke Naam) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख ओसियन नाम इन हिंदी अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page