https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

ऑपरेशन के बाद क्या परहेज करना चाहिए, ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए

ऑपरेशन के बाद क्या परहेज करना चाहिए – जब किसी व्यक्ति की सर्जरी होती है तो डॉक्टर आराम करने के लिए कहते हैं और अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने को कहते हैं। सर्जरी के बाद मरीज का ज्यादातर समय बिस्तर पर ही गुजरता है इसलिए डॉक्टर ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं जो पचाने में आसान हो और घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करें।

सर्जरी या ऑपरेशन के बाद अगर खान-पान को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए तो संक्रमण का खतरा रहता है और भविष्य में घाव के कमजोर बने रहने का भी डर रहता है।

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको ऑपरेशन के बाद क्या परहेज करना चाहिए, ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

ऑपरेशन के बाद क्या परहेज करना चाहिए (Operation Ke Baad Kya Parhej Karna Chahiye)

- Advertisement -

उड़द की दाल, सोया चंक्‍स व टोफू आदि खाने से परहेज करे।

तली भुनी चीजें, मैदे से बनी चीजें और बाहर से बनी बनाई चीजों या फास्‍ट फूड के सेवन से परहेज करे। इन्‍हें पचाने में तो मुश्किल होगी। इसके साथ ही ये पेट दर्द, मरोड़, कब्‍ज व फूड प्‍वॉइजनिंग की वजह बन सकते हैं। तबीयत खराब होने पर अगर बॉडी में टांके आये हैं तो उनके खुलने का डर रहता है और इंफेक्‍शन भी हो सकता है। इसलिए इनका सेवन से परहेज करे।

- Advertisement -

ऐसी चीजों का सेवन करने से बचे जिन्‍हें पचाना मुश्किल हो। राजमा, छोले, भिंडी, मटर, अरबी, कटहल और अन्‍य गरिष्‍ठ सब्जियों से परहेज करें। क्‍योंकि आप पूरा वक्त बिस्‍तर पर बैठकर आराम कर रहे होंगे इसलिए आपके लिए इन्‍हें पचाना बहुत मुश्किल होगा।

ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए / ऑपरेशन कराने के बाद क्या क्या खाना चाहिए

ऑपरेशन के बाद आपको आसानी से पचने वाली चीजें खानी चाहिए। चाहे फिर वो फल और सब्जियां। अपने आहार में रोटी, कद्दू, लौकी, परवल, गाजर, खीरा, पालक, मूंग दाल, अरहर, मलका दाल, तोरई, मूली और सब्जियों का सूप शामिल करें। ये खाने में आसान होते हैं और पाचन भी अच्छा रखते हैं।

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो अंडे और अच्छे से पका हुआ चिकन खा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पेट की सर्जरी हुई है तो चिकन और मटन से परहेज करें या डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाएं।

अपने आहार में मौसमी फलों को शामिल करें। आज के मौसम में अगर आम, लीची, अनार, खरबूजा, तरबूज, जामुन और पपीता उपलब्ध हो तो आप इन्हें खा सकते हैं।
प्रोबायोटिक्स पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं इसलिए आप दही, छाछ, शहद, फलों का रस और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा शाम के वक्त स्मूदी या ग्रीन टी भी पी सकते हैं।

नोट – अगर आपको खाने को लेकर कोई दिक्कत आती है तो बिना देर किए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अगर डॉक्टर ने कोई डाइट चार्ट दिया है तो उसका पालन करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको ऑपरेशन के बाद क्या परहेज करना चाहिए, ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख ऑपरेशन के बाद क्या परहेज करना चाहिए, ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page