https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था, पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कहां हुआ था

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब और कहां हुआ था – पंडित जवाहरलाल जिन्हे चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है, भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। हर साल उनके जन्मदिवस को 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब और कहां हुआ था? तो आइये जानते है –

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था (Pandit Jawaharlal Nehru Ka Janm Kab Hua Tha)

भारत देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। नेहरू जी की माता का नाम स्वरूपरानी नेहरू और पिता जी का नाम मोतीलाल नेहरू था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कहां हुआ था (Pandit Jawaharlal Nehru Ka Janm Kanha Hua Tha)

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का मृत्यु कब हुआ था (Pandit Jawaharlal Nehru Ka Martyu Kab Hua Tha)

- Advertisement -

27 मई 1964 को पंडित जवाहरलाल नेहरू हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में (Pandit Jawaharlal Nehru Ke Bare Me)

भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध वकील और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता थे। उनकी माता का नाम स्वरूप रानी था। मोतीलाल नेहरू के चार बच्चे थे, जिनमें जवाहर लाल नेहरू सबसे बड़े थे।

- Advertisement -

जवाहरलाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा 14 वर्ष की आयु में पूरी कर ली। 15 वर्ष की आयु में वे इंग्लैंड के हैरो स्कूल पहुँचे। दो साल के बाद वह ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज पहुंचे और प्राकृतिक विज्ञान में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने लंदन के इनर टेम्पल में बैरिस्टर के रूप में अपनी पढ़ाई पूरी की।

जवाहरलाल नेहरू ने इंग्लैंड में सात साल बिताए। 1912 के आसपास वह भारत लौट आये। 1916 में उन्होंने कमला कौल से शादी की और 1917 में इंदिरा गांधी का जन्म हुआ, जो बाद में भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री बनीं।

राजनीतिक सफर –

1916 में पंडित नेहरू की मुलाकात महात्मा गांधी से हुई और वे उनसे काफी प्रभावित हुए। इसके बाद 1919 में वे इलाहाबाद की होम रूल लीग के सचिव बने।

1920 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पहला किसान मार्च आयोजित किया। 1920-22 के असहयोग आंदोलन के दौरान नेहरू को दो बार जेल जाना पड़ा।

सितंबर 1923 में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। 1926 में, नेहरू ने इटली, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, बेल्जियम, जर्मनी और रूस का दौरा किया।

1928 में साइमन कमीशन के दौरान उन पर लखनऊ में लाठीचार्ज भी हुआ था। 1930 से 1935 के बीच कांग्रेस ने नमक सत्याग्रह जैसे कई आंदोलन शुरू किये। इससे जुड़े रहने की वजह से नेहरू जी को कई बार जेल जाना पड़ा।

14 फरवरी 1935 को उन्होंने अल्मोडा जेल में अपनी आत्मकथा पूरी की। जेल से छूटने के बाद वह अपनी बीमार पत्नी को देखने स्विट्जरलैंड गये। जुलाई 1946 में नेहरू चौथी बार कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्य –

  • जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के बाद आधुनिक मूल्यों और विचारों की बात की। उन्होंने धर्मनिरपेक्ष और उदार दृष्टिकोण पर जोर दिया।
  • उन्होंने भारत की बुनियादी एकता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने लोकतांत्रिक समाजवाद की वकालत की और 1951 में पहली पंचवर्षीय योजनाओं को लागू करके भारत के औद्योगीकरण को प्रोत्साहित किया।
  • नेहरू जी ने उच्च शिक्षा की स्थापना कर वैज्ञानिक व तकनीकी प्रगति को बढ़ावा दिया।
  • उन्होंने कई सामाजिक सुधारों की स्थापना की जैसे मुफ्त सार्वजनिक शिक्षा, भारतीय बच्चों को मुफ्त भोजन, महिलाओं के लिए कानूनी अधिकार, जाति के आधार पर भेदभाव को रोकने के लिए कानून आदि।

FAQs

नेहरू की पत्नी कौन है?
नेहरू जी की कमला नेहरू है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब और कहां हुआ था इन हिंदी?
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था, पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कहां हुआ था केबारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब और कहां हुआ था अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page