https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

अर्जुन के पेड़ का फल का नाम, अर्जुन का पेड़ कहां मिलेगा, अर्जुन के पेड़ की पहचान क्या है?

Arjun Tree Fruit Name In Hindi: आयुर्वेद में कई तरह के पौधों, फलों और फूलों का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इन्हीं में से एक है अर्जुन का पेड़। इस पेड़ में कई औषधीय गुण हैं। इसलिए अर्जुन के पेड़ की छाल, पत्ते, फल और जड़ों का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अर्जुन का फल विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है।। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है। इसलिए आज हम आपको अर्जुन के पेड़ का फल का नाम, अर्जुन का पेड़ कहां मिलेगा, अर्जुन के पेड़ की पहचान क्या है, इसके बारे में जानकारी दे रहे है, इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े। तो चलिए शुरू करते है और जानते है –

अर्जुन के पेड़ का फल का नाम (Arjun Tree Fruit Name In Hindi)

अर्जुन के पेड़ का फल का नाम “अर्जुन फल” होता है। अर्जुन के पेड़ से प्राप्त फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कई बीमारियों को दूर करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं अर्जुन फल सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता इसलिए आप सीमित मात्रा में इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।

अर्जुन के पेड़ का फल कैसा होता है (Arjuna Ke Ped Ka Fal Kaisa Hota Hai)

अर्जुन का फल बहुत पौष्टिक होता है। यह स्वाद में कसैला होता है। अर्जुन के फल सफेद या पीले मंजरियों में लगे होते हैं। इस फल में हल्की सुगंध होती है। जब अर्जुन का फल कच्चा होता है, तो वह हरे-पीले रंग का दिखाई देता है। पकने के बाद इसका रंग भूरा-लाल हो जाता है।

अर्जुन का पेड़ कहां मिलेगा (Arjun Ka Ped Kaha Milega)

- Advertisement -

अर्जुन का पेड़ ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र, मध्य प्रदेश राज्य और बिहार राज्य में पाया जाता है। अर्जुन का पेड़ ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में दिखाई पड़ेगा। अर्जुन का पेड़ ज्यादातर बिहार और मध्य प्रदेश में पाया जाता है। राजस्थान की भवानी मंडी झालावाड़ में अर्जुन के पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं।

अर्जुन के पेड़ की पहचान क्या है (Arjun Ke Ped Ki Pahchan Kya Hai)

अर्जुन का पेड़ लगभग 60 से 80 फुट ऊँचा होता है। इसके पत्ते अमरुद के पत्तों की तरह आयताकार 7 से 20 सेंटीमीटर लंबे या कहीं-कहीं नुकीले होते हैं। इसमें फल बसंत ऋतु में ही आते हैं, इनमें सफेद या पीले मंजरियों में लगते हैं, जिनमें हल्की सुगंध भी होती है। ये फल 2 से 5 सेंटीमीटर लंबे, कच्ची अवस्था में हरे-पीले तथा पकने पर भूरे-लाल रंग के हो जाते हैं। फल की गंध अप्रिय और स्वाद कसैला होता है।

अर्जुन के पेड़ की पहचान कैसे करे (Arjun Ke Ped Ki Pahchan Kaise Kare)

- Advertisement -

अर्जुन वृक्ष वनों में उत्पन्न होते हैं। इसके पेड़ बहुत बड़े होते हैं। इनकी ऊंचाई 60 से 80 फीट तक होती है और पेड़ की गोलाई भी 10 से 20 फीट तक होती है। इसके पत्तों का आकार मनुष्य की जीभ के समान होता है। पत्तियों के पीछे डंठल पर दो गांठें होती हैं जो बाहर से दिखाई नहीं देतीं। इसके फूल वैशाख और जेठ में आते हैं। फूल बहुत छोटे और सफेद रंग के होते हैं जिन पर हरी झाई होती हैं। इसके फल सर्दियों में पकते हैं। इसकी छाल हरी सफेद, खाकी भूरी या बैंगनी रंग की और साफ होती है; इस छाल से खाकी रंग निकलता है। रंगाई के लिए इसकी लकड़ी की राख का उपयोग किया जाता है। इस वृक्ष में एक प्रकार का स्वच्छ, सुनहरा, भूरा तथा पारदर्शी गोंद पाया जाता है जो खाने के काम आता है।

अर्जुन का पेड़ कैसे लगाएं (Arjun Ke Ped Kaise Lagaye)

अगर आप अर्जुन का पेड़ लगाना चाहते हैं तो इस पेड़ को ऐसी जगह लगाएं जहां खुली जगह हो। क्योंकि, अर्जुन का पेड़ बहुत ऊंचा होता है। आप चाहें तो अर्जुन के पौधे को सड़क के किनारे या खुले मैदान में भी लगा सकते हैं। इसके अलावा बारिश के मौसम में अर्जुन का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि, यह पेड़ नमी जैसी जगहों पर उगता है, आप अपनी क्षेत्रीय नर्सरी से अर्जुन का पौधा खरीद सकते हैं और इसे अपनी मनचाही जगहों पर लगा सकते हैं।

अर्जुन पेड़ का महाभारत से संबंध क्या है?

हिंदू धर्म के पुराणों के अनुसार अर्जुन के पेड़ को पवित्र माना जाता है और यह हिंदू महाकाव्य, महाभारत से जुड़ा हुआ है। महाभारत के अनुसार, पांडवों के पुत्र अर्जुन ने भगवान शिव से “पशुपतास्त्र” नामक दिव्य अस्त्र प्राप्त किया था। इसी अस्त्र से अर्जुन ने जयद्रथ का वध किया। कहा जाता है कि अर्जुन ने अर्जुन वृक्ष के नीचे घोर तपस्या करके इस अस्त्र को प्राप्त किया था। आज भी इसे कई जगहों पर पवित्र माना जाता है और पुराने मंदिरों के आसपास देखा जा सकता है। इसे पहचानने का आसान तरीका यह है कि इसके पत्ते अमरूद के पत्तों जैसे दिखते हैं लेकिन पेड़ की ऊंचाई बहुत बड़ी होती है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको अर्जुन के पेड़ का फल का नाम, अर्जुन का पेड़ कहां मिलेगा, अर्जुन के पेड़ की पहचान क्या है? के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अर्जुन के पेड़ का फल कैसा होता है अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर जरूर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page