पूजा घर में कौन सा शंख रखना चाहिए, घर में कितने शंख रखने चाहिए?

पूजा घर में कौन सा शंख रखना चाहिए – घर के पूजा घर में शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के समय शंख बजाने से पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार शंख में देवी लक्ष्मी का वास होता है। शंख कई प्रकार के होते हैं, हिन्दू धर्म में कई प्रकार के शंखों को महत्व दिया गया है। तो आइए जानते हैं पूजा घर में कौन सा शंख रखना चाहिए और घर में कितने शंख रखने चाहिए –

पूजा घर में कौन सा शंख रखना चाहिए (Puja Ghar Me Kaun Sa Shankh Rakhna Chahiye)

सभी शंखों में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है। जहां सभी शंखों का पेट बाईं ओर खुलता है, वहीं इस शंख का पेट दाईं ओर खुलता है। यह शंख दिव्य माना जाता है। दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

अगर आप अपने घर में शंख रखना चाहते है तो आपको अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना चाहिए। घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। माना गया जाता है की घर में दक्षिणावर्ती शंख बजाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है, और घर में होने वाले गृहकलह से भी छुटकारा मिलता है।

इसके अलावा गणेश शंख, गोमुखी शंख और कौड़ी शंख भी घर में रखा जा सकता है, लेकिन दक्षिणावर्ती शंख सबसे शुभ माना जाता है।

गणेश शंख को घर के मंदिर में भी रखा जा सकता है, इससे बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को सफलता मिलती है। यदि आप अपने मंदिर में गोमुखी शंख रखते हैं तो यह गाय पालन के समान है और बहुत पवित्र माना जाता है। अगर आप धन लक्ष्मी को आकर्षित करना चाहते हैं तो घर में कौड़ी शंख रखना जरूरी है। इसे आप मंदिर या फिर तिजोरी में भी रख सकते हैं।

घर में कितने शंख रखने चाहिए (Ghar Me Kitne Shankh Rakhna Chahiye)

जब भी आप घर में शंख रखें तो आपको दो शंख रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि एक शंख का इस्तेमाल पूजा के लिए और दूसरे शंख का इस्तेमाल बजाने के लिए करना चाहिए। पूजा में हमेशा दक्षिणावर्ती शंख का ही प्रयोग करना चाहिए। यह शंख पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

शंख से जुडी कुछ जरुरी बातें

घर में शंख स्थापित करने का सबसे अच्छा दिन शिवरात्रि या नवरात्रि का दिन होता है। इन दिनों में आप शंख खरीदकर अपने घर के मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। सावन की शिवरात्रि पर भी शंख खरीदकर घर में विधि-विधान से स्थापित किया जा सकता है। वसंत पंचमी के दिन आप शंख की स्थापना भी कर सकते हैं।

शंख को स्थापित करने से पहले उस स्थान को शुद्ध जल छिड़क कर शुद्ध कर लेना चाहिए। शंख को हमेशा लाल रंग के कपड़े या तांबे या पीतल की थाली में रखें।

जिस शंख की आप पूजा कर रहे हैं उसे कभी भी नहीं बजाना चाहिए।

पूजा शुरू करने से पहले शंख बजाना चाहिए और पूजा के अंत में भी शंख बजाना चाहिए।

पूजा स्थान पर रखे गए शंख में हमेशा जल भरकर रखें।

मंदिर में दो से अधिक शंख न रखें और दोनों शंख अलग-अलग रखें।

यदि आपका शंख टूट गया है या खंडित हो गया है तो इसे तुरंत मंदिर से हटा दें।

शंख का प्रयोग करने के बाद उसे हमेशा बजाते रहें और इसे मंदिर में रखें।

FAQs

घर के मंदिर में शंख कैसे रखना चाहिए?
घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख रखना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको पूजा घर में कौन सा शंख रखना चाहिए, घर में कितने शंख रखने चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पूजा घर में कौन सा शंख रखना चाहिए (Puja Ghar Me Kaun Sa Shankh Rakhna Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page