https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का नाम, जानें कौन है?

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी – भारत में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय खेल है। आमतौर पर पुरुष क्रिकेट की बात अधिकतर की और सुनी जाती है। विश्व पुरुष क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है? अगर नहीं तो इस लेख के अंत तक बने रहे। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले है।

आज के इस लेख में आप जानेंगे की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है? तो आइये जानते है –

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का नाम क्या है क्रिकेट में?

- Advertisement -

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का नाम – मिताली राज (Mithali Raj) है। मिताली राज के पास कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने, सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।

मिताली भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली एकमात्र महिला बल्लेबाज हैं।2002 में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन की पारी खेली थी। यह महिला क्रिकेट में टेस्ट में दूसरा बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

- Advertisement -

हालांकि भारतीय महिला क्रिकेट की महानतम खिलाड़ी मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी है। मिताली ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं।

वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। वहीं महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। मिताली ने 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, और उन्होंने अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था।

मिताली को 2003 में अर्जुन अवॉर्ड और 2017 में विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड अवॉर्ड दिया गया। मिताली को 2015 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। मिताली को 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था।

मिताली राज कौन है (Who Is Mithali Raj In Hindi)

मिताली राज एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। क्रिकेट में उनके शानदार खेल और प्रदर्शन के लिए उन्हें क्रिकेट की रानी (क्वीन ऑफ क्रिकेट) भी कहा जाता है। 1999 में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मिताली राज ने भारत के लिए 230 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

मिताली राज का पूरा नाम – मिताली दोराई राज, उपनाम – लेडी सचिन और क्वीन ऑफ क्रिकेट। जन्म दिनांक और स्थान 3 दिसम्बर 1982 (जोधपुर,राजस्थान) है। मिताली राज के पिता धीरज राज दोराई भारतीय वायु सेना में एक अधिकारी थे। उनकी मां लीला राज भी एक सरकारी अधिकारी थीं। मिताली के पिता खुद एक क्रिकेटर थे। उन्होंने मिताली को क्रिकेट खेलने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया और मिताली के क्रिकेट करियर के लिए हर संभव प्रयास किये। बाद में मिताली की मां ने अपनी बेटी के करियर पर ध्यान देने के लिए नौकरी छोड़ दी।

मिताली राज के मुख्य रिकॉर्ड और उपलब्धियां –

  • मिताली को ‘भारतीय क्रिकेट की महिला तेंदुलकर’ कहा जाता है। मिताली वनडे और टी20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
  • 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान मिताली लगातार सात अर्धशतक लगाने में सफल रहीं। ऐसा करने वाली वह पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • मिताली एक टीम के लिए लगातार सबसे ज्यादा महिला वनडे मैच (109 मैच) खेलने वाली खिलाड़ी हैं।
  • मिताली विश्व कप में एक हजार (1,000) से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय व पांचवीं महिला क्रिकेटर हैं।
  • मिताली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उनके नाम 232 मैचों में 7805 रन हैं।
  • मिताली इंटरनेशनल टी20 में दो हजार रन बनाने वाली पहली महिला भारतीय क्रिकेटर हैं।
  • मिताली 20 साल से अधिक समय तक खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं।
  • 200 वनडे मैच खेलने वाली एकमात्र वूमेन क्रिकेटर मिताली राज हैं।
  • उन्होंने 2005 और 2017 में भारत को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया।
  • मिताली वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 मैचों में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। इस साल वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (23 मैच) को पीछे छोड़ा था।
  • मिताली छह वनडे विश्व कप खेलने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। पुरुषों में भारत के लिए यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।
  • मिताली भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली एकमात्र महिला बल्लेबाज हैं। 2002 में मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन की पारी खेली थी। यह महिला क्रिकेट में टेस्ट में दूसरा बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

मिताली राज के बारे तथ्य (Facts about Mithali Raj)

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। मिताली राज वनडे क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं।

वनडे क्रिकेट में राज के नाम 7805 रन हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। मिताली अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने वाली पहली और एकमात्र क्रिकेटर हैं।

मिताली राज दोहरा शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर हैं। उनका उच्चतम टेस्ट स्कोर 214 रन है। मिताली का करियर 22 साल 274 दिन का रहा है। जो महिला क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा करियर है।

मिताली राज ने बहुत ही कम उम्र में भारतीय महिला क्रिकेट टीम से डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 साल की उम्र में खेला था।

मिताली की प्रतिभा और क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए साल 2003 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2015 में मिताली राज को प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मिताली भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की।

वह दो विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। एक महिला क्रिकेटर के तौर पर मिताली ने सबसे ज्यादा विश्व कप प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का नाम क्या है अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page