https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सनातन धर्म कितना पुराना है (Sanatan Dharma Kitna Purana Hai) – How Old Is Sanatan Dharma In Hindi

Sanatan Dharm Kitna Purana Hai – वर्तमान समय में सनातन धर्म हिंदू धर्म के नाम अधिक प्रचलित है। इस धर्म के अनुयायियों को हिंदू या सनातनी कहा जाता है। शास्त्रों में सनातन धर्म का ही उल्लेख मिलता है। हिन्दू नाम बहुत बाद में प्रचलन में आया।

सनातन धर्म को ‘वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म’ भी कहा जाता हैं, जिसका अर्थ है – इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पूर्व से है।

इसके अलावा सनातन धर्म को हिंदू धर्म भी कहा जाता है, जिसकी उत्पत्ति मानव इतिहास से परे है। सनातन धर्म को दुनिया का विश्व का सबसे प्राचीन या पुराना धर्म माना जाता है।

- Advertisement -

लेकिन क्या आप जानते है सनातन धर्म कितना पुराना है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको सनातन धर्म कितना पुराना है / हिन्दू धर्म कितना पुराना है है के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

सनातन धर्म कितना साल पुराना है / हिन्दू धर्म कितना पुराना है (Sanatan Dharm Kitna Sal Purana Hai)

वर्तमान शोधों के अनुसार सनातन धर्म (हिन्दू धर्म) 12 से 15 हजार वर्ष पुराना तथा ज्ञात रूप से लगभग 24 हजार वर्ष पुराना माना गया है।

- Advertisement -

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सनातन हिन्दू धर्म 90 हजार वर्ष पुराना बताया जाता है। हिन्दू धर्म में स्वयंभुव मनु का जन्म सबसे पहले 9057 ईसा पूर्व, वैवस्वत मनु का जन्म 6673 ईसा पूर्व, भगवान श्री राम का जन्म 5114 ईसा पूर्व व भगवान श्रीकृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व में हुआ था।

कुल चार युग बताए गए है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार है – सतयुग, द्वापर युग, त्रेतायुग और कलियुग। अभी कलियुग चल रहा है, और वर्तमान में कलियुग का प्रथम चरण चल रहा है। कलियुग समाप्त होने में 4,26,875 वर्ष शेष बाकी है।

वेदों के अनुसार सतयुग लगभग 17 लाख 28 हजार वर्ष, त्रेतायुग 12 लाख 96 हजार वर्ष, द्वापर युग 8 लाख 64 हजार वर्ष और कलयुग 4 लाख 32 हजार वर्ष बताया गया है।

सनातन धर्म नाम कैसे बना हिन्दू नाम

असल में हिंदू नाम विदेशियों ने दिया है। मध्यकाल में जब तुर्क और ईरानी भारत आए, तो उन्होंने सिंधु घाटी से प्रवेश किया। सिंधु एक संस्कृत नाम है। उनकी भाषा में ‘स’ शब्द न होने के कारण वे सिन्धु कहने में असमर्थ थे।

अत: सिन्धु शब्द का उच्चारण न करके वे हिन्दू कहने लगे। इस प्रकार सिन्धु का नाम हिन्दू हो गया। उन्होंने यहां के निवासियों को हिंदू कहना शुरू कर दिया और इस तरह हिंदुओं के देश का नाम हिंदुस्तान पड़ गया।

कलियुग के बारे में (About Kaliyuga In Hindi)

विद्वानों के अनुसार कलियुग के 4 लाख 32 हजार मानव वर्षों में अभी कुछ हजार वर्ष ही बीते हैं। यदि आधुनिक तरीके से कलियुग समय की गणना की जाए तो इसकी शुरुआत 3,120 ईसा पूर्व में हुई थी। जब पांच ग्रह मंगल, बुध, शुक्र, बृहस्पति और शनि मेष राशि पर 0 डिग्री पर थे।

इसके अनुसार अब तक कलियुग के 3102+2023=5125 वर्ष बीत चुके हैं। इस प्रकार कलियुग के 4,32,000 वर्षों में से 5,125 वर्ष घटाने पर 4,26,875 वर्ष शेष बचते हैं। अर्थात कलियुग समाप्त होने में अभी भी 4,26,875 वर्ष शेष हैं। वर्तमान समय को कलियुग का प्रथम चरण कहा जाता है।

कलियुग में विष्णुजी कल्कि अवतार लेंगे। जब-जब संसार में अनाचार, दुराचार और अत्याचार बढ़े हैं, तब-तब भगवान विष्णु ने उसे समाप्त करने और संसार की रक्षा के लिए अवतार लिया है। भगवान विष्णु के दस अवतारों के बारे में कहा जाता है, जिनमें कल्कि दसवां और अंतिम अवतार हैं।

कलियुग में जब पाप का आतंक अपने चरम पर होगा तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे। इस अवतार में उनका जन्म सावन माह के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को संभल नामक स्थान पर विष्णुयशा नामक व्यक्ति के घर में होगा।

इस अवतार में वे देवदत्त घोड़े पर सवार होकर पापियों का नाश करेंगे और संसार से एक बार फिर भय और आतंक का अंत होगा और सत्ययुग की स्थापना होगी। हालाँकि कल्कि के अवतरण में अभी हजारों वर्ष बाकी हैं। लेकिन आज भी लोगों के बीच भगवान विष्णु को कल्कि अवतार में पूजा जाता है।

FAQs

पृथ्वी पर सबसे पुराना धर्म कौन सा है?
इस पृथ्वी पर सबसे पुराना धर्म हिन्दू धर्म (सनातन धर्म) है।

सनातन हिंदू धर्म कितने वर्ष पुराना है?
सनातन हिंदू धर्म 12 से 15 हजार वर्ष पुराना तथा ज्ञात रूप से लगभग 24 हजार वर्ष पुराना माना गया है।

सनातन धर्म की शुरुआत कब हुई थी?
सनातन धर्म की शुरुआत 9057 ईसा पूर्व जब स्वयंभुव मनु का जन्म हुआ था।

सनातन धर्म से पहले कौन सा धर्म था?
सनातन धर्म से ही सभी धर्म हुए। सनातन धर्म से पहले कोई धर्म नहीं था।

इस दुनिया में सबसे पहले कौन आया था हिंदू या मुस्लिम?
इस दुनिया में सबसे पहले हिंदू आया था।

सभी धर्मों का पिता कौन है?
सभी धर्मों का पिता सनातन धर्म है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको सनातन धर्म कितना पुराना है (Sanatan Dharma Kitna Purana Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख हिन्दू धर्म कितना पुराना है (Hindu Dharm Kitna Purana Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page