https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

मुझे इंग्लिश नहीं आती तो मैं क्या करूं, मैं अंग्रेजी सीखना चाहता हूं क्या करूं?

मुझे इंग्लिश नहीं आती तो मैं क्या करूं – अंग्रेजी भाषा आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली भाषा है। अंग्रेजी भाषा का प्रयोग हर क्षेत्र में हो रहा है, इसलिए समय रहते अंग्रेजी भाषा सीख लेनी चाहिए, नहीं तो भविष्य में कई परेशानियां हो सकती हैं।

लेकिन बहुत से लोगों का सवाल होता है कि मुझे इंग्लिश नहीं आती तो मैं क्या करूं, मैं अंग्रेजी सीखना चाहता हूं क्या करूं? तो आज हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आए है अगर आपकी अंग्रेजी कमजोर है या आपको बिलकुल भी अंग्रेजी नहीं आती है, तो यह लेख इंग्लिश सीखने में आपकी मदद कर सकता है। वो कैसे – तो आइये जानते है –

मुझे इंग्लिश नहीं आती तो मैं क्या करूं, मैं अंग्रेजी सीखना चाहता हूं क्या करूं?

अंग्रेजी सीखने की किताब का प्रयोग करें (Use English Learning Book)

- Advertisement -

अंग्रेजी सीखने के लिए सबसे पहले एक अंग्रेजी किताब खरीदें और उसके माध्यम से अंग्रेजी सीखने का प्रयास करें। शुरुआत में यह मुश्किल लग सकता है लेकिन समय के साथ आपको यह आसान लगने लगेगा। बाजार में अंग्रेजी सीखने की कई किताबें उपलब्ध हैं, इसके अलावा आप ऑनलाइन कोर्स भी खरीद सकते हैं या अंग्रेजी कोचिंग की मदद ले सकते हैं। क्योंकि कभी-कभी आपको अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए एक अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ सकती है।

अंग्रेजी संगीत सुनें (Listen English Music)

- Advertisement -

अंग्रेजी भाषा में संगीत सुनने से आपकी अंग्रेजी मजबूत हो सकती है और सुनकर आप अंग्रेजी के शब्दों को समझ सकते हैं और नए शब्दों के बारे में भी सीख सकते हैं। आप अंग्रेजी में गाने सुनकर भी अंग्रेजी शब्दों का सही उच्चारण सीख सकते हैं।

अंग्रेजी व्याकरण सीखें (Learn English Grammar)

अंग्रेजी लिखने, समझने और बोलने के लिए आपको अंग्रेजी व्याकरण का ज्ञान होना जरूरी है, सबसे पहले आप अंग्रेजी शब्दों के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाने की कोशिश करें, फिर अंग्रेजी व्याकरण पर ध्यान दें। अंग्रेजी को ठीक से सीखने के लिए व्याकरण को मजबूत करना और टेंस आदि सीखने की जरूरत है।

अंग्रेजी कहानियाँ पढ़ें (Read English Stories)

अंग्रेजी सीखने के लिए अंग्रेजी कहानियां पढ़ना भी जरूरी है, क्योंकि जब तक आप अंग्रेजी के शब्दों को पढ़ने की कोशिश नहीं करेंगे, तब तक आपको अंग्रेजी सीखने में सहजता महसूस नहीं होगी। आज के समय में ऐसे कई माध्यम हैं जिनसे आप अंग्रेजी शब्दों का सही उच्चारण और हिंदी अर्थ जान सकते हैं।

जितना हो सके अंग्रेजी का प्रयोग करें (Use English As Much As possible)

अंग्रेजी का अधिकतम उपयोग आपको अंग्रेजी सीखने में मदद कर सकता है, इसलिए अपने मोबाइल का उपयोग अंग्रेजी में करें, अंग्रेजी अखबार मंगवाए और उसे रोजाना पढ़ें, अंग्रेजी फिल्में देखें, अपने प्रियजनों से अंग्रेजी में बात करने का प्रयास करें, चैट करते समय अंग्रेजी का उपयोग करें, अंग्रेजी ब्लॉग पढ़ें।

गलत अंग्रेजी बोलने से न डरें (Don’t Be Afraid To Speak Wrong English)

बहुत से लोग अंग्रेजी बोलने से डरते हैं, उन्हें लगता है कि अगर वे गलत अंग्रेजी का इस्तेमाल करेंगे तो समाज उनका मजाक उड़ा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है, लोग आपकी गलती को कुछ ही दिनों में भूल जाएंगे और आप कुछ ही दिनों में अंग्रेजी में अच्छे बन जाएंगे। आप कुछ ही दिनों में अंग्रेजी सीख लेंगे लेकिन अगर डरते रहेंगे तो कभी अंग्रेजी नहीं सीख पाएंगे।

अंग्रेजी में सर्च इंजन का इस्तेमाल करें (Use Search Engine In English)

कोई भी जानकारी सर्च करते समय अंग्रेजी में गूगल का इस्तेमाल करें। खासकर जब बात अपनी पसंद की खबर या जानकारी पाने की हो। उदाहरण के लिए, यदि आपको खाना बनाना पसंद है, तो अंग्रेजी में फूड रेसिपी खोजें। इसके अलावा फैशन, कार, यात्रा के बारे में अंग्रेजी में जानकारी प्राप्त करें। हो सकता है शुरुआत में आपको कुछ समझ न आए, लेकिन इसकी चिंता न करें। कुछ शब्दों के अर्थ जानें और फिर समझने का प्रयास करें। धीरे-धीरे आपकी रुचि बढ़ने लगेगी।

सुनकर समझने की कोशिश करें (Listen And Try To Understand)

अंग्रेजी सुनना सीखने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इससे सबसे बड़ा फायदा उच्चारण सुधारने में होता है, इसलिए जब भी आप बाहर जाएं तो अपनी पसंद की कोई ऑडियो रिकॉर्डिंग डाउनलोड करें और उसे अपने हेडफोन में सुनें। इससे आपको अंग्रेजी में इस्तेमाल होने वाले मुहावरों जैसी कई चीजों के बारे में अच्छे से समझ आ जाएगा।

दोस्तों के साथ अभ्यास करें (Practice With Friends)

अंग्रेजी में इतना कुछ सीखने के बाद अपने दोस्तों के साथ बोलने का अभ्यास करें और जानें कि आपने अंग्रेजी में कितना सुधार किया है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको मुझे इंग्लिश नहीं आती तो मैं क्या करूं (Muje English Nahi Aati To Me Kya Karun) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख मैं अंग्रेजी सीखना चाहता हूं क्या करूं (Me English Sikhna Chahta Hu Kya Karun) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page