https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सरसों का तेल कब लगाना चाहिए, सरसों के तेल का कमाल, नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदे

सरसों का तेल कब लगाना चाहिए – सरसों का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल से सिर की मालिश करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। सरसों का तेल शरीर को पोषण देकर मजबूत बनाने में मदद करता है। सरसों के तेल में मौजूद विटामिन, खनिज, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व शरीर को फायदा पहुंचाते हैं और रक्त परिसंचरण में सुधार करते हैं। यह तेल शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। अगर शरीर के पर सरसों का तेल लगाया जाए तो बहुत फायदा होता है।

आज के इस लेख में हम आपको सरसों का तेल कब लगाना चाहिए, सरसों के तेल का कमाल, नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदे आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

सरसों का तेल कब लगाना चाहिए (Sarso Ka Tel Kab Lagana Chahiye)

सरसों का तेल सोने से पहले लगाना चाहिए। रात को सोने से सरसों का तेल लगाने से न सिर्फ आपकी बीमारियां दूर होती हैं बल्कि आपकी त्वचा में भी निखार आता है।

नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदे (Nabhi Me Sarso Ka Tel Lagane Ke Fayde In Hindi)

- Advertisement -

नाभि शरीर का मुख्य अंग है। अगर आप रात को सोने से पहले नाभि पर सरसों के तेल की कुछ बूंदें लगाए तो इससे होठों के फटने की समस्या राहत मिल सकती है। नियमित रूप से नाभि पर तेल लगाने से होठों का कालापन भी दूर होता है। सरसों का तेल होठों का रूखापन भी कम करता है। नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। ऐसा करने से शरीर के आंतरिक अंगों को पोषण मिलता है।

सरसों के तेल का कमाल / सरसों के तेल के फायदे (Sarso Ke Tel Ke Fayde)

अगर पैरों के तलवों की सरसों के तेल से मालिश की जाए तो अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। तलवों की मालिश करने से दिन भर की सारी थकान दूर हो जाती है और नींद जल्दी आ जाती है। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना अपने तलवों की सरसों के तेल से मालिश करें। पैरों के तलवों की मालिश करने से भी फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं। इससे आपको आराम महसूस होगा।

- Advertisement -

कान के पीछे सरसों का तेल लगाने से कान के पीछे गंदगी जमा नहीं होती है। तेल लगाने से कान का संक्रमण ठीक हो जाता है। नियमित रूप से कान के पीछे तेल लगाने से भी कान के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

सरसों के तेल से माथे की मालिश करने से सिरदर्द ठीक हो जाता है। अगर आप थके हुए हैं तो रात को सोने से पहले माथे पर सरसों का तेल लगाकर मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से पुराना सिरदर्द भी ठीक हो जाता है।

अगर आपको कोई पुरानी चोट या निशान है तो आप नियमित रूप से सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ चोट ठीक होती है बल्कि निशान भी दूर हो जाता है। चोट पर नियमित रूप से सरसों का तेल लगाने से चोट जल्दी ठीक हो जाती है।

सरसों का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर के इन अंगों पर नियमित रूप से तेल लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। आपको सोने से पहले सरसों का तेल जरूर लगाना चाहिए।

सरसों का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में कई सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करने में सहायक होते हैं। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं और पतले हो रहे हैं तो आप सरसों के तेल से अपने बालों की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा पहले के समय में सरसों का तेल ही बालों के तेल का एकमात्र स्रोत था और पहले महिलाओं के बाल बहुत लंबे और घने हुआ करते थे।

FAQs

नाभि में सरसों का तेल लगाकर सोने से क्या फायदा होता है?
नाभि में सरसों का तेल लगाकर सोने से – होठों के फटने की समस्या दूर होती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।

सरसों के तेल की मालिश कब करनी चाहिए?
नहाने से पहले सरसों के तेल से शरीर की मालिश करनी चाहिए।

क्या सरसों का तेल त्वचा को काला बनाता है?
इसका कोई प्रमाण नहीं है की सरसों का तेल त्वचा को काला करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको सरसों का तेल कब लगाना चाहिए, सरसों के तेल का कमाल, नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदे के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख सरसों का तेल कब लगाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page