https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए या नहीं, सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे

सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए या नहीं – सनातन धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने का बहुत महत्व है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग घी का दीपक जलाते हैं तो कुछ लोग तेल का दीपक जलाते हैं। तेल में कई प्रकार के दीपक भी जलाए जाते हैं, जैसे की सरसों, तिल या चमेली के तेल का दीपक आदि। इसी तरह कई अन्य प्रकार के तेलों से दीपक जलाने की परंपरा है। सनातन धर्म में घी का दीपक सबसे शुभ माना जाता है लेकिन घी का दीपक तेल के दीपक से अधिक महंगा होता है इसलिए लोग तेल के दीपक अधिक जलाते हैं।

लेकिन क्या सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए या नहीं, सरसों के तेल का दीपक जलाने के क्या फायदे है और सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है? आइये जानते है –

सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए या नहीं (Sarson Ke Tel Ka Deepak Jalana Chahiye Ya Nahi)

हाँ, सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। शनिवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं। सरसों के तेल का दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है व सकारात्मक ऊर्जा आती है। आप घर में तिल के तेल या घी का दीपक भी जला सकते हैं।

- Advertisement -

सरसों के तेल का दीपक शनिवार के दिन शनि मंदिर में जरूर जलाना चाहिए। शनि पीड़ा से राहत पाने के लिए सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाया जाता है। शनिदेव महाराज को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है, साथ ही शनि के कष्टों से मुक्ति मिलती है। बाधाएं दूर होती हैं, तरक्की, सफलता और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है (Sarson Ke Tel Ka Deepak Jalana Se Kya Hota Hai)

शनिवार को सरसों का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली के शनि दोष से मुक्ति मिलती है। सरसों के तेल का दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है व सकारात्मक ऊर्जा आती है। सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि पीड़ा से राहत मिलती है। भगवान भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से भगवान भैरव प्रसन्न रहते हैं।

- Advertisement -

हनुमान जी की पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। प्रतिदिन रात को हनुमान जी के सामने दीपक जलाना चाहिए और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

हनुमान जी को सरसों के तेल का दीपक जलाने से आपको उनकी कृपा प्राप्त होगी। ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान हनुमान जी को संकट मोचन माना जाता है। ऐसे में अगर आप हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो आपको आने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।

सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे (Sarson Ke Tel Ka Deepak Jalane Ke Fayde)

मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ पर लगातार 40 दिनों तक सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को अप्रत्याशित धन लाभ होता है और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

बहते जल में सरसों के तेल का दीपक प्रवाहित करने से धन लाभ होता है और दरिद्रता दूर होती है।

जो लोग व्यापार और नौकरी में तरक्की चाहते हैं उन्हें कांच की बोतल में सरसों का तेल डालकर नदी में प्रवाहित करना चाहिए। इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो कौड़ियां डालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी नहीं होती है।

अगर किसी व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो उसके लिए सुबह स्नान करने के बाद अपने घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ थोड़ा सा सरसों का तेल गिरा दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है, साथ ही अगर कुंडली में कोई ग्रह दोष हो तो वह भी दूर हो जाता है।

जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए भगवान भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से भैरव प्रसन्न होते हैं।

FAQs

क्या घर में सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं या नहीं?
हाँ, घर में सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए या नहीं, सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे और सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए की नहीं (Sarson Ke Tel Ka Deepak Jalana Chahiye Ya Nahi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page