https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

शिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं?

शिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं – शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व सबसे महत्वपूर्ण है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंदीदा चीजें जैसे भांग, धतूरा और आक के फूल चढ़ाए जाते हैं। इस दिन भक्त शिव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी होंगे जो पहली बार शिवरात्रि का व्रत रखेंगे। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि शिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं?

शिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं (Shivratri Vrat Me Raat Ko Kya Khaye)

व्रत के दिन आप आलू, लौकी, कद्दू और अरबी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। ये सब्जियां शुद्ध सात्विक भोजन हैं। आप इन्हें घी और जीरा डालकर बना सकते हैं। शिवरात्रि व्रत में आप हरी मिर्च और सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान अन्न नहीं खा सकते हैं। इस व्रत में आप सिंघाड़ा यानी कुट्टू का आटा खा सकते हैं। आप इस आटे की पूड़ी या पराठा बनाकर खा सकते हैं। इस आटे से पूरियां बनाना थोड़ा मुश्किल है इसलिए आप इसमें उबले हुए आलू डालकर परांठे बना सकते हैं। इसके अलावा आप कुट्टू के आटे के पकौड़े भी बनाकर खा सकते हैं।

- Advertisement -

साबूदाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। व्रत के दौरान आप साबूदाना की खिचड़ी, खीर, साबूदाना वड़ा बनाकर खा सकते हैं। इससे आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपको बता दें कि साबूदाना में प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स मौजूद होते हैं। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

शिवरात्रि व्रत के दौरान दिन में उचित भोजन नहीं किया जाता है। इसलिए लोग फ्रूट चाट का सेवन कर सकते हैं। जिसमें आप अपने पसंदीदा फल जैसे केला, पपीता, सेब, अंगूर, संतरा आदि खा सकते हैं। ये शरीर को प्रचुर मात्रा में विटामिन, खनिज और प्राकृतिक शर्करा प्रदान करते हैं।

- Advertisement -

अगर आपको व्रत के दौरान ऊर्जा की कमी महसूस हो रही है तो आप एक मुट्ठी सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं। शाम के समय बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, पिस्ता आदि खाने से तुरंत ताकत मिलती है।

महाशिवरात्रि व्रत में मखाना और कुट्टू का आटा भी खाया जा सकता है। जहां मखाने को स्नैक्स के तौर पर खाने से प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन मिलता है। वहीं, रात के समय कुट्टू की पूड़ी खाने से पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, फाइबर मिलता है।

अगर आप शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो पूजा करने के बाद आपको दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक्स से करनी चाहिए। इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। व्रत के दौरान अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए दिन की शुरुआत जूस, स्मूदी, नींबू पानी, नारियल पानी से करें। इससे आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको शिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं (Shivratri Vrat Me Raat Ko Kya Khaye) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख शिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं (Shivratri Vrat Me Raat Ko Kya Khaye) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page