https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत रखना चाहिए, सिंह राशि वालों को किस देवता की पूजा करनी चाहिए

सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए – सिंह राशि के बारे में बात की जाए तो ये लोग काम में व्यस्त रहना पसंद करते हैं। ज्यादा बातचीत पसंद नहीं है, कर्ज लेने से दूर रहना चाहते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर रहते है। यदि कोई इन्हें धोखा देता है तो ये क्रोधित हो जाते हैं। स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं, चापलूसी पसंद नहीं है। कभी-कभी किसी भी बात की गोपनीयता बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।बड़ों का सम्मान करते हैं और कुशल और मेहनती होते हैं। तो आइए अब जानते हैं सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत रखना चाहिए, सिंह राशि वालों को किस देवता की पूजा करनी चाहिए –

सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए (Singh Rashi Walo Ko Kaun Sa Vrat Karna Chahiye)

सिंह राशि वालों को रविवार का व्रत करना चाहिए। सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है, इसलिए इन्हे रविवार का व्रत करना चाहिए। आपको प्रतिदिन सूर्य की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठना है, और फिर सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाना है। रविवार को आदित्य हृय स्तोत्र का भी पाठ करें। प्रयास यह भी करें कि इस दिन गुड़, लाल कपड़ा और मसूर की दाल का दान करें। इससे आपको लाभ देखने को मिलेगा।

सिंह राशि वालों को किस देवता की पूजा करनी चाहिए (Singh Rashi Walo Ko Kis Devta Ki Puja Karni Chahiye)

सिंह राशि वालों को सूर्य देवता की पूजा करनी चाहिए। उन्हें नियमित रूप से रोजाना अर्घ्य देना चाहिए।

- Advertisement -

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं इसलिए सूर्य देव को प्रसन्न करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। भले ही उसके वैवाहिक जीवन में समस्या आ रही हो। अगर आपकी राशि सिंह है तो आपको नियमित रूप से भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।

इसके बाद आपको 5 से 6 बजे के बीच सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग करें। इतना ही नहीं, आपको लोटे में पानी के साथ थोड़ा सा गंगा जल और रोली भी डालनी चाहिए। साथ ही जल देते समय भगवान सूर्य के अलग-अलग नामों का जाप करना चाहिए। सूर्य देव को जल चढ़ाते समय उनसे अपने जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। इस उपाय को नियमित रूप से अपनाने से आपको जल्द ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।

सिंह राशि के लिए उपाय

- Advertisement -

भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन की आवश्यकता होती है, लेकिन जब समय खराब हो तो कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति को वास्तविक फल नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याए दूर हो जाएंगी।

अगर आपके जीवन में संतान संबंधी परेशानियां आ रही हैं या आपको संतान सुख नहीं मिल रहा है तो आपको मंदिर में जाकर देवी-देवताओं की पोशाक दान करना चाहिए। इसके अलावा असहाय और जरूरतमंदों को भोजन कराने से भी आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

जीवन में स्थिरता, प्रगति और दुविधापूर्ण स्थितियों से बचने के लिए सिंह राशि के जातकों को सुनहरे रंग का सूर्य बनवाकर गले में धारण करना चाहिए। एक निश्चित आकार के पौधे को लगातार छह रविवार को दोपहर के समय पानी देना चाहिए। यह उपाय आपको जीवन में तरक्की दिलाएगा।

अगर दांपत्य जीवन में तनाव रहता है तो शनिवार के दिन घर की छत पर घोड़े की नाल लगाएं। अगर घर में बेकार लोहा पड़ा हो तो उसे तुरंत घर से हटा दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में धीरे-धीरे सामान्य रिश्ते विकसित होंगे और बाद में आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार गहरा हो जाएगा।

सिंह राशि वालों के लिए व्रत के फायदे

सिंह राशि के लोग रविवार का व्रत रखते हैं तो इससे उनके जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं रविवार का व्रत करने से सिंह राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलता है और वे अपने करियर में आगे बढ़ते हैं। नियमित रूप से रविवार का व्रत करने से सिंह राशि वालों को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत रखना चाहिए, सिंह राशि वालों को किस देवता की पूजा करनी चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सिंह राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए (Singh Rashi Walo Ko Kaun Sa Vrat Karna Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page