https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

पूजा करने का समय – सुबह कितने बजे पूजा करनी चाहिए, सुबह पूजा करने के फायदे क्या है?

सुबह कितने बजे पूजा करनी चाहिए – पूजा करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है और कहा जाता है कि सुबह की पूजा सबसे अधिक प्रभावशाली होती है। सुबह के समय भगवान का नाम लेने और ब्रह्म मुहूर्त में भगवान की पूजा करना सर्वोत्तम होता है। सुबह भगवान का नाम लेने से न केवल आप भक्ति में लीन रह पाते है, बल्कि आपका पूरा दिन भी अच्छे से बीतता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह कितने बजे पूजा करनी चाहिए, सुबह पूजा करने के फायदे क्या है? अगर नहीं तो आज के इस लेख में हम आपको पूजा करने का समय – सुबह कितने बजे पूजा करनी चाहिए और सुबह पूजा करने के फायदे क्या है के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

सुबह कितने बजे पूजा करनी चाहिए (Subha Kitne Baje Puja Karni Chahiye)

शास्त्रों के अनुसार सुबह 4 से 6 बजे ब्रह्म मुहूर्त में पूजन और आरती करनी चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में की गई पूजा सफल मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में सभी देवताओं की शक्तियां जागृत होती हैं और इस दौरान भगवान आपकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

- Advertisement -

24 घंटे की अवधि में कुल 30 मुहूर्त होते हैं। ब्रह्म मुहूर्त 30 मुहूर्तों में से एक है। यह मुहूर्त सभी मुहूर्तों में सबसे शुभ माना जाता है, इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में ही भगवान की पूजा करनी चाहिए है। इस मुहूर्त में भक्ति के साथ-साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं।

लेकिन अगर आप पितरों की किसी भी तरह की पूजा करते हैं तो सुबह सबसे पहले न करें। दोपहर के समय पूजा करना वर्जित माना गया है क्योंकि यह समय पितरों की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। दोपहर के समय भगवान की पूजा करने से शुभ फल नहीं मिलता है और दिन भर हमारे मन में कई तरह के विचार चलते रहते हैं जिसके कारण हम पूजा-पाठ में पूरा ध्यान नहीं लगा पाते हैं। इसलिए सुबह का समय पूजा के लिए सर्वोत्तम है।

सुबह पूजा करने के फायदे (Subha Puja Karne Ke Fayde)

- Advertisement -

ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना सबसे उचित होता है। अगर पूजा सही तरीके और सही समय पर की जाए तो इसका उचित परिणाम मिलता है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है। ऋषि-मुनियों ने ब्रह्म मुहूर्त को देवताओं का समय कहा है। हमें प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इस समय उठकर पूजा पाठ करने से मन को शांति मिलती है।

ब्रह्म का अर्थ है परम तत्व या ईश्वर, इसलिए हमें सूर्योदय से पहले उठकर पूजा करनी चाहिए। ब्रह्ममुहूर्त रात्रि का अंतिम प्रहर है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से 6 बजे तक रहता है। सुबह उठने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है क्योंकि सुबह शरीर पर पड़ने वाली सूरज की पहली किरणें हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इससे हमारी त्वचा चमकदार बनती है।

सुबह के समय हमारा मन भी एकाग्र रहता है इसलिए पूजा करते समय हमारा मन पूरी तरह से भगवान से जुड़ जाता है। और पूजा करते समय मन इधर-उधर नहीं भटकता। पूजा करते समय अपना पूरा ध्यान पूजा पर लगाना जरूरी है, अगर पूजा करते समय हमारा ध्यान भटक जाता है तो हमें पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है।

यह समय ध्यान के लिए बहुत अच्छा है। सुबह के समय अनावश्यक शोर-शराबा नहीं होता, वातावरण में शुद्धता रहती है।

पूजा करते समय भगवान का ध्यान करना होता है, मंत्रों का जाप करना होता है, इन कार्यों के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है।

सुबह के समय हमारे मन में कोई भी बेकार विचार नहीं आते हैं। भगवान की भक्ति के लिए जरूरी है कि मन एकाग्र रहे, ताकि पूरा ध्यान पूजा में लग सके।

सुबह के बाद हम दिन के किसी भी समय कई काम करते हैं, जिससे हमारे दिमाग में कई बातें चलती रहती हैं। मन पूरी तरह से एकाग्र नहीं हो पाता।

दिन के समय लोग अशांत मन और बुरे विचारों के कारण ठीक से पूजा नहीं कर पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पूजा आदि के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सर्वोत्तम माना गया है।

शांत मन और धैर्य से पूजा करने पर भगवान भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सुबह उठकर ध्यान करने से मानसिक तनाव दूर होता है और मंत्र जाप करने से बुद्धि तेज होती है।

FAQs

सुबह उठकर किस भगवान की पूजा करनी चाहिए?
सुबह उठकर अपने इष्ट भगवान की पूजा करनी चाहिए।

सुबह में कितने बजे तक पूजा कर लेनी चाहिए?
सुबह में 6 बजे तक पूजा कर लेनी चाहिए।

सुबह उठते ही किसका मुंह देखना चाहिए?
अपने ईष्टदेव का मुंह देखना चाहिए।

क्या हम सुबह 5 बजे पूजा कर सकते हैं?
हाँ, कर सकते है, यह ब्रह्म मुहूर्त का समय होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको पूजा करने का समय – सुबह कितने बजे पूजा करनी चाहिए, सुबह पूजा करने के फायदे के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सुबह कितने बजे पूजा करनी चाहिए (Subha Kitne Baje Puja Karni Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page