Surya Gochar 2025 – वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही, सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने का समय लेते हैं। बता दें कि अगस्त के महीने में, 1 साल बाद, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं, इससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही, इन राशियों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, आप देश-विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियाँ…
सिंह राशि
सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने वाले हैं। इसलिए, इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही, आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। इस समय, यदि युवा कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें अपने परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन इस समय उत्तम रहेगा। वहीं, अविवाहित लोगों को सूर्य देव की कृपा से विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धनु राशि
सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान में गोचर करेंगे। अतः इस अवधि में आपका भाग्य उदय हो सकता है। साथ ही, इस समय आप कार्य और व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। साथ ही, धन आगमन के नए स्रोतों से धन में वृद्धि होगी। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। साथ ही, इस समय आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कर्क राशि
सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है, इस समय आपको समय-समय पर अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके संचार कौशल में सुधार होगा। दुकानदारों और व्यापारियों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय व्यापारियों को उधार पैसा मिल सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, साथ ही युवाओं के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।