https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

उपमा अलंकार के 10 उदाहरण हिंदी में (Upma Alankar Ke 10 Udaharan)

Upma Alankar Ke Udaharan – आज के इस लेख में हम आपको उपमा अलंकार की परिभाषा और उपमा अलंकार के 10 उदाहरण आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप उपरोक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। तो आइये जानते है –

उपमा अलंकार की परिभाषा हिंदी में (Upma Alankar Ki Paribhasha Hindi Mein)

जब किसी वस्तु या व्यक्ति की तुलना किसी दूसरी वस्तु या व्यक्ति से की जाए या दो अलग-अलग वस्तु या व्यक्ति में समानता दिखाई जाए, तो वहाँ उपमा अलंकार होता है।

उदाहरण के लिए – उसके बाल काले बादल की तरह हैं – इस वाक्य में बालों की तुलना काले बादल से की गई है। बालों को काले बादलो की तरह बताया है। इसमें बाल उपमेय, काला बादल उपमान और “सा” वाचक शब्द है।

उपमा अलंकार के चार अंग होते हैं उनके नाम है – उपमेय, उपमान, साधारण धर्म और वाचक शब्द।

- Advertisement -

1) उपमेय – जिसकी की तुलना की जाए, उसे उपमेय कहते हैं।
2) उपमान – जिससे तुलना की जाए, उसे उपमान कहते हैं।
3) साधारण धर्म – उपमेय और उपमान में समानता का गुण बताए, उसे साधारण धर्म कहते हैं।
4) वाचक शब्द – उपमेय और उपमान में समानता दर्शाए, उसे वाचक धर्म कहते हैं।

उपमा अलंकार का 10 उदाहरण हिंदी में (Upma Alankar Ka 10 Udaharan)

1) उतर रही है संध्या सुंदरी परी सी – संध्या को परी के समान बताया गया है।

- Advertisement -

2) हाय फूल सी कोमल बच्ची, हुई राख की ढेरी थी – बच्ची की कोमलता को फूल के समान बताया गया है।

3) लघु तरनि हंसिनी सी सुन्दर – नदी के तट को हंस के समान बताया गया है।

4) हरिपद कोमल कमल से – ईश्वर के चरण को कोमल कमल पुष्प के समान बताया गया है।

5) मुख चंद्रमा-सा सुंदर – चेहरा चंद्रमा के समान सुन्दर बताया गया है।

6) आँखें नीली हैं, आकाश के समान – नीली आँखे आसमान के समान बताई गयी है।

7) मखमल के झूले पड़े हाथी सा टीला – टीले की तुलना हाथी से की है।

8) चाँद की सी उजली जाली – चांद के समान ऊजली बताया है।

9) माणिक समान नयन प्रभु के हैं दिख रहे – नयन को मणि के समान बताया गया है।

10) अग्नि समान नेत्र भए यम के देखि कपकपी छूट रही – नेत्रों को अग्नि के समान बताया गया है।

अन्य उपमा अलंकार के उदाहरण (Upma Alankar Ke Udaharan)

  • कर कमल-सा कोमल हैं।
  • गर्जा मर्कट काल सामना।
  • क्षत्रिय का वक्ष शैल के समान था।
  • मसक समान रूप कपि धरहीं।
  • चाँद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा।
  • पर्वत सा खड़ा पथिक अपनी बाट जोह रहा।
  • आरसी-से अम्बर में आभासी उज्यारी लागे।
  • फूलों सा चेहरा तेरा, कलियों सी मुस्कान है।
  • विद्रुम से अरुण अधर,बोलत मुख मधुर-मधुर।
  • उर विहग सा उड़ रहा है. नील गगन के बीच।
  • खिली हुई हवा आई,फिरकी सी आई चली गई।
  • मुख बाल-रवि सम लाल होकर ज्वाल-सा बोधिते हुआ।

FAQs

उपमा अलंकार का उदाहरण क्या है?
उपमा अलंकार का उदाहरण है – मुख चंद्रमा-सा सुंदर।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको उपमा अलंकार के 10 उदाहरण (Upma Alankar Ke 10 Udaharan) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख उपमा अलंकार के उदाहरण (Upma Alankar Ke Udaharan) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर जरूर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page