https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

विटामिन ए किस से मिलता है, विटामिन ए किसमें होता है – Vitamin A Kisme Hota Hai

Vitamin A Kisme Paya Jata Hai – हमारे शरीर के लिए विटामिन ए बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन है। यह विटामिन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ त्वचा, बालों और आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है। विटामिन ए की कमी शरीर में कई बीमारियों का कारण बन सकती है।

विटामिन हमारे शरीर में कई कार्यों के लिए जरुरी हैं। हालाँकि विटामिन हमारे शरीर में नहीं बनते हैं, लेकिन इसे प्राप्त करने के लिए हमें आहार के रूप में विटामिन से भरपूर चीजें लेनी पड़ती हैं।

बता दे की विटामिन ए प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर ढंग से कार्य करने में मदद करता है। विटामिन ए के कारण त्वचा स्वस्थ रहती है। विटामिन ए शरीर के विकास और प्रजनन में भी सहायता करता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी को तेज करता है।

- Advertisement -

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको विटामिन ए किस से मिलता है, विटामिन ए किसमें होता है के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

विटामिन ए किसमें पाया जाता है / विटामिन ए किस किस में पाया जाता है?

1) गाजर

- Advertisement -

गाजर को विटामिन ए का सबसे बड़ा और अच्छा स्रोत माना जाता है। रोजाना एक कटोरी गाजर खाने से हमारे शरीर को विटामिन ए की जरूरत का 334 फीसदी हिस्सा मिल जाता है। गाजर आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत कारगर है। गाजर को हम सलाद के रूप में कच्चा भी खा सकते हैं। इसे सब्जी के रूप में खाया जा सकता है या फिर गाजर का हलवा भी बनाकर खाया जा सकता है। गाजर हमारे लिए कई रूपों में उपयोगी है।

2) दूध

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. लेकिन आपको बता दें कि दूध विटामिन ए का भी बेहतरीन स्रोत है। जो आंखों और त्वचा के साथ-साथ हड्डियों के विकास और कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। दूध हर किसी के लिए फायदेमंद होता है, चाहे वो बड़े हों या बच्चे। अगर आप रोजाना 1 गिलास दूध पीते हैं तो यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना दूध के सेवन से नींद की समस्या भी दूर हो जाती है।

3) हरी पत्तेदार सब्जियां

हमें बचपन से ही हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि हरी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरी सब्जियों में भी सभी प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। हरी सब्जियां विटामिन ए के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। विटामिन ए से भरपूर भोजन का सेवन करने से हमारा शरीर और त्वचा दोनों जवान बने रहते हैं।

4) बीज का सेवन

विभिन्न प्रकार के बीजों का सेवन करने से भी आपको भरपूर मात्रा में विटामिन ए मिल सकता है। जैसे कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, चिया बीज, खरबूजे के बीज आदि। ये सभी प्रकार के बीज पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। और इनमें मुख्य रूप से बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो विटामिन ए प्रदान करता है। इन बीजों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आप इन बीजों को भूनकर भी खा सकते हैं; इसे दोपहर या शाम को नाश्ते के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

5) सूखे मेवे

सूखे मेवों का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। सूखे मेवे पोषक तत्वों का बेहतरीन खजाना हैं। इसके अंदर आपको कई तरह के जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में मिलेंगे। ड्राई फ्रूट्स का सेवन न सिर्फ आंखों और त्वचा के लिए बल्कि बालों, वजन, दिल की समस्याओं, हड्डियों और याददाश्त के लिए भी कारगर है। अखरोट, पिस्ता, खजूर, बादाम, काजू, अंजीर, किशमिश, मखाना, पाइन नट्स आदि सूखे मेवों का रोजाना सेवन आपको अनगिनत फायदे पहुंचाता है। रोज रात को इन्हें पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खाएं।

6) अंडा

अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन ए की उच्च मात्रा के लिए रोजाना 2-3 अंडे का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप जिम जाते हैं या बॉडी बना रहे हैं तो 5-6 अंडे का सेवन आपके लिए काफी रहेगा। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन ए भी मिलता है। इसलिए इसका सेवन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा।

7) आम

आम को “फलों का राजा” कहा जाता है। आम में भारी मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है। इसका रोजाना सेवन आपके शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा कर सकता है।आप दिन में 2 आम का सेवन कर सकते हैं, इससे अधिक आम का सेवन आपके चेहरे पर पिंपल्स और पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकता है। चूंकि आम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही आपके लिए फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको विटामिन ए किस से मिलता है, विटामिन ए किसमें होता है – Vitamin A Kisme Hota Hai के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख विटामिन ए किसमें पाया जाता है (Vitamin A Kisme Paya Jata Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page