https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

विटामिन डी की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए, विटामिन डी की कमी में क्या खाना चाहिए?

विटामिन डी की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए – विटामिन डी शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। यह सबसे आवश्यक विटामिनों में से एक है। विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है क्योंकि इसका मुख्य स्रोत सूर्य की रोशनी है।

विटामिन डी की कमी से न केवल बड़े बल्कि छोटे बच्चे भी झूझ रहे है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हड्डियों के साथ-साथ इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है।

लेकिन आहार में कुछ चीजों को शामिल करके या विटामिन डी सप्लीमेंट के जरिए विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की अत्यधिक कमी हो जाती है तो स्वास्थ्य पर कई तरह के प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलते हैं।

- Advertisement -

लेकिन क्या आप जानते है विटामिन डी की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

आज के इस लेख में हम आपको विटामिन डी की कमी में क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

विटामिन डी की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए (Vitamin D Me Kya Nahi Khana Chahiye)

- Advertisement -

गैस बनाने वाली चीजें न खाए

अगर शरीर में विटामिन डी की मात्रा कम है तो ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए जिससे पेट में गैस बनती हो। पेट में गैस बनाने वाली चीजें शरीर में पहुंचकर विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने की बजाय और कम कर देती हैं।

सलाद कम खाएं

शरीर में विटामिन की कमी होने पर ज्यादा सलाद का सेवन न करें। ऐसे में आपको हमेशा फाइबर की जगह विटामिन डी से भरपूर चीजें खानी चाहिए।

फास्ट फूड न खाएं

फास्ट फूड खाने से शरीर में फैट बढ़ता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपको फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए।

चने और राजमा न खाएं

विटामिन डी की कमी होने पर चने, राजमा और न पचने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें। ये पेट में गैस बनाने का काम करते हैं।

ठंडी चीजें न खाएं

विटामिन डी की कमी होने पर ठंडा खाना नहीं खाना चाहिए। इस भोजन को खाने से शरीर को बहुत नुकसान होता है। इसके साथ ही आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक जैसी ठंडी चीजें भी नहीं खानी चाहिए और न ही पीना चाहिए।

खट्टी चीजें न खाएं

अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो अचार और चटनी जैसी खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए. खट्टी चीजों का सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

नींद का रखें ख्याल

विटामिन डी की कमी है तो दिन में हमेशा कम सोना चाहिए। इसके अलावा उन्हें देर रात तक नहीं जागना चाहिए। दरअसल, सुबह की धूप आपके शरीर में विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने का काम करती है और अगर आप अपने घर में सो रहे हैं तो निश्चित रूप से आप इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं।

विटामिन डी की कमी में क्या खाना चाहिए (Vitamin D Me Kya Khana Chahiye)

पाचन शक्ति को मजबूत रखना चाहिए। रोजाना अपने शरीर की मालिश करनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

संतरे के जूस में अच्छी मात्रा में विटामिन डी और विटामिन सी होता है। अपनी सुबह की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका नाश्ते में एक गिलास ताजा संतरे का जूस शामिल करना है।

साबुत अनाज की तरह, दलिया भी विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, जई आवश्यक खनिजों और विटामिन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर होते हैं।

मशरूम सूरज की रोशनी में उगते हैं, इसलिए ये विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, मशरूम बी-विटामिन बी1, बी2, बी5 से भरपूर होते हैं और इनमें कॉपर जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं।

कुछ मछलियों में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। सैल्मन, ट्यूना और मैकेरल जैसी मछलियों में विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। अगर आप मांसाहारी हैं तो इन्हें अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

दूध में भी कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में होता है। खासकर गाय के दूध में विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। इसके साथ ही यह पचने में भी आसान होता है।

दही में कैल्शियम होने के साथ विटामिन भी अच्छी मात्रा में होते हैं। दही हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही पेट को भी दुरुस्त रखता है।

इसके अलावा योग, प्राणायाम और ध्यान करना चाहिए। रात को जल्दी सोना चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको विटामिन डी की कमी में क्या खाना चाहिए कर क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख विटामिन डी की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए, विटामिन डी की कमी में क्या खाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page