https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

एलेक्सा क्या है, फ्री में कैसे करे इसका इस्तेमाल – Amazon Alexa In Hindi

What Is Amazon Alexa In Hindi: आपने एलेक्सा नाम तो सुना ही होगा। यह एक डिवाइस है जिसने लोगो का खूब मनोरंजन किया है और लोगो द्वारा इसे खूब पसंद भी किया गया है।

एलेक्सा एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है। एलेक्सा क्लाउड आधारित सेवा है जो डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करती है। एलेक्सा अपने कमाल के फीचर की वजह से बहुत लोकप्रिय है। अमेज़न एलेक्सा को अमेज़न इको प्रोडक्ट के नाम से भी जाना जाता है।

आज के लेख में हम आपको एलेक्सा क्या है? एलेक्सा कैसे काम करता है? एलेक्सा के फायदे क्या है? एलेक्सा के नुकसान क्या है? एलेक्सा को किसने बनाया? एलेक्सा की कीमत कितनी है? एलेक्सा किन-किन कार्यों में हमारी मदद कर सकता है? और एलेक्सा कैसे सेट अप करें? के अलावा स्मार्टफोन में एलेक्सा का फ्री इस्तेमाल कैसे कर सकते है के बारे में जानकारी देने वाले है।

- Advertisement -

अगर आप उपरोक्त पूछे गए प्रश्नो के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते है और जानते है की अमेज़न एलेक्सा क्या होता है (Amazon Alexa Kya Hota In Hindi) –

एलेक्सा अमेज़न का डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है जो इंटरनेट से जुड़ा रहता है। जिसका इस्तेमाल किसी भी तरह के सवाल का जवाब पाने या पसंदीदा गाने सुनने के लिए किया जाता है।

- Advertisement -

इको प्रोडक्ट्स के अलावा इसका इस्तेमाल स्मार्ट फोन में भी किया जा सकता है। एलेक्सा के जरिए हम अपने घर के स्मार्ट डिवाइस जैसे एसी, पंखा, ऑटोमैटिक डोर, लाइट्स आदि को स्मार्ट डिवाइस जोड़कर आवाज के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।

इन सबके अलावा आप एलेक्सा से बाते भी कर सकते हैं। जहां वह लड़की की आवाज में आपके सवालों का जवाब देती है और आपका खूब मनोरंजन कर सकती है।

एलेक्सा अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा भी समझती और बोलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके घर में इंटरनेट होना बहुत जरूरी है क्योंकि बिना इंटरनेट के यह किसी काम का नहीं है।

अमेज़न एलेक्सा क्या है? (Amazon Alexa Kya Hai In Hindi)

‘एलेक्सा’ अमेज़न का एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है। अमेज़न एलेक्सा दुनिया में सबसे लोकप्रिय डिजिटल वॉयस असिस्टेंट में से एक है। इसे आप अपने स्मार्टफोन और अमेज़न के इको प्रोडक्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक तरह का हाई-टेक प्रोडक्ट है जो आपके स्मार्ट होम गैजेट्स को भी नियंत्रित कर सकता है।

एलेक्सा कैसे काम करता है? (Alexa Work In Hindi)

एलेक्सा को काम करने के लिए इसका इंटरनेट से जुड़ा होना जरुरी है, क्योंकि एलेक्सा क्लाउड-बेस सर्वर से आपके सवालों के जवाब आप तक लाता है।

एलेक्सा को एक्टिवेट करने के लिए इसे इसके नाम यानी Alexa कहकर बुलाना होता है, नाम सुनते ही ये डिवाइस एक्टिवेट हो जाता है।

एलेक्सा से आप वॉयस के जरिए जो कुछ भी पूछते हैं वह इन सवालों के जवाब क्लाउड-बेस सर्वर्स में ढूंढता है और इंटरनेट के जरिए उस डेटा को वॉयस में बदलकर एक लड़की की आवाज में स्पीकर के जरिए आपको सुनाया जाता है।

एलेक्सा किन कार्यों में करता है मदद?

एलेक्सा आपको निम्नलिखित कार्यों में मदद कर सकता है –

  • गाना चलाने, किंडल बुक सुनने, अपने क्षेत्र के आस-पास के रेस्तरां को खोजने और ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने में मदद कर सकता है।
  • सिनेमा हॉल के मूवी शोटाइम और स्पोर्ट्स शेड्यूल के बारे में बताता है। साथ ही यह आपके अमेज़न पैकेज में भी मदद करता है।
  • इसका काम आपको देश और दुनिया की ताजा खबरों से अपडेट कराना और आपके सभी ई-मेल को पढ़कर सुनाना है।

एलेक्सा को किसने बनाया? (Who Invent Alexa In Hindi)

अगर आप एलेक्सा से पूछेंगे कि आपको किसने बनाया, तो एलेक्सा आपको जवाब देगी कि मुझे अमेजन ने बनाया, लेकिन क्या आप जानते हैं?

एलेक्सा के निर्माता रोहित प्रसाद नाम के भारतीय हैं जो झारखंड राज्य के रांची से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पढ़ाई और डिग्री की बात करें तो रांची के डीएवी स्कूल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्हें आईआईटी रुड़की जाने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने बीआईटी मेसरा को चुना क्योंकि उन्होंने रांची में ही रहना पसंद किया था।

1997 में, रोहित ने ईसी में अपनी डिग्री पूरी की और फिर इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएस में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमएस के लिए गए और 14 साल तक बीबीएन टेक्नोलॉजी से जुड़े रहे। 2013 में वह अमेज़न से जुड़े और एलेक्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट के प्रमुख बने।

एलेक्सा की प्राइस कितनी है? (Alexa Price In India In Hindi)

अगर एलेक्सा की कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत Rs.2,999/- से लेकर Rs.9,999/- तक है। अगर आपके मन में यह सवाल है कि एलेक्सा कहां से खरीदें तो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से आप इसे खरीद सकते हैं। भारत में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स त्योहारों के दौरान समय-समय पर नए-नए ऑफर लेकर आती रहती हैं, जिसमें इसकी कीमतों में कमी हो सकती है।

क्या एलेक्सा के लिए कोई मासिक शुल्क देना पड़ता है?

नहीं, एलेक्सा के लिए कोई मासिक शुल्क नहीं है। यह इंटरनेट कनेक्शन से ऑपरेट होता है। अगर आपके पास अमेज़न प्राइम अकाउंट की मेंबरशिप है तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है।

क्या एलेक्सा को अमेज़न अकाउंट की आवश्यकता है?

हां, एलेक्सा का आनंद लेने के लिए आपके पास एक अमेज़ॅन खाता होना चाहिए। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपके पास अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी हो। आप अमेज़न ऐप पर अपने खाते में एलेक्सा-सक्षम डिवाइस को जोड़ सकते हैं।

एलेक्सा फ्री में क्या करती है?

एलेक्सा में आप म्यूजिक सुनना, जानकारी देना, ईमेल पढ़ना, मौसम की जानकारी, कुछ स्पोर्ट्स स्कोर, कॉल करना, स्मार्टफोन को कंट्रोल करना जैसी सुविधाओं का फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

एलेक्सा कैसे सेट अप करें? (How To Set Up Alexa In Hindi)

अगर आप एलेक्सा को सेट अप करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. एलेक्सा को सेट अप करने के लिए सबसे पहले आप अपने एंड्राइड या आईफोन में एलेक्सा एप्प को इंस्टाल करें और फिर एप्प को ओपन करें।
  2. अब स्क्रीन के निचले हिस्से से डिवाइस का विकल्प चुनें।
  3. जैसे ही आप डिवाइस के ऑप्शन पर टच करेंगे तो आपको ऊपर की तरफ एक प्लस का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक या टच करें।
  4. अब अपने डिवाइस को पेयर करें।
  5. आपको स्क्रीन पर इको डॉट आइकन के दाईं ओर अमेज़न इको का आइकन दिखाई देगा, वहां पर टच करें।
  6. अब आप एलेक्सा से कनेक्ट हैं।

एलेक्सा का फ्री में इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use Alexa For Free In Hindi)

अमेज़न एलेक्सा का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी तरह का हैक या ट्रिक करने की जरूरत नहीं है, बल्कि एलेक्सा खुद हमें यह सुविधा मुहैया कराता है।

ऐसा नहीं है कि अगर आप इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेते हैं तो आपको एलेक्सा डिवाइस की जरूरत नहीं है। यह एलेक्सा डिवाइस की तरह ही सब कुछ करेगा लेकिन ऐसे कई कार्य हैं जो सिर्फ एलेक्सा डिवाइस ही कर सकता है।

आप अपने स्मार्टफोन में अमेज़न एलेक्सा इंस्टॉल करके एलेक्सा डिवाइस की फिलिंग प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आपने एलेक्सा की प्राइम मेंबरशिप ली है तो आप इसका बेहतर लुत्फ उठा पाएंगे, नहीं तो आप इसके फ्री वर्जन का लुत्फ उठा सकते हैं।

अमेज़न एलेक्सा को स्मार्टफोन में कैसे इनस्टॉल करें? (How To Install Amazon Alexa In Hindi)

  1. फोन में अमेज़न एलेक्सा को इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले आपकोअमेज़न एलेक्सा को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा।
  2. ऐप इंस्टॉल होने के बाद अगर आपका पहले से ही अमेज़न अकाउंट है तो आईडी, पासवर्ड डालें और लॉग इन करें। अगर आपके पास पहले से अकाउंट नहीं है तो नया अकाउंट बनाएं।
  3. अब अमेज़न एलेक्सा ऐप खोलें, आपको नीचे चार से पांच विकल्प दिखाई देंगे, जिसके बीच में एलेक्सा का निशान होगा। उस पर क्लिक करें, अमेज़न आपके कमांड सुनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  4. अंग्रेजी में कमांड देना शुरू करें जैसे (एलेक्सा प्ले सॉन्ग)।

एलेक्सा के फायदे (Advantages Of Alexa In Hindi)

  • एलेक्सा को घर में रखकर आप अपने स्मार्ट डिवाइस जैसे एसी, पंखा आदि को बैठे-बैठे ही कंट्रोल कर सकते हैं।
  • एलेक्सा के जरिए वॉयस कमांड देकर अपने पसंदीदा गाने सुन सकते हैं।
  • एलेक्सा घर बैठे दुनिया की किसी भी जगह के मौसम का हाल सुना सकता हैं।
  • एलेक्सा के जरिए दुनिया की खबरें सुन सकते हैं।
  • खाली समय में आप एलेक्सासे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बात कर सकते हैं।
  • एलेक्सा में अलार्म भीं सेट कर सकते हैं।

एलेक्सा के नुकसान (Disadvantages Of Alexa In Hindi)

  • इको डिवाइस थोड़े महंगे हैं।
  • इसे चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।
  • इसके पास हर सवाल का जवाब नहीं है।

अमेज़न इको क्या है? (Amazon Echo In Hindi)

अमेज़न इको एक स्मार्ट स्पीकर है जिसे अमेज़न कंपनी अमेज़न अलेक्सा द्वारा विकसित किया गया है। अमेज़न इको आपके वॉयस कमांड पर काम करता है।

अमेज़न की इको और एलेक्सा के बीच क्या अंतर है?

एलेक्सा एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विस है, वहीं इको एक फिजिकल डिवाइस है जिसका इस्तेमाल एलेक्सा से कनेक्टिविटी और जोड़ने में किया जाता है। उदाहरण के लिए एलेक्सा एक इंटरनेट सेवा की तरह है और इको आपके कंप्यूटर और लैपटॉप की तरह है।

यह भी पढ़ें – 

FAQs For Amazon Alexa Kya Hota Hai 

एलेक्सा क्या है?
‘एलेक्सा’ अमेज़न का एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है।

एलेक्सा दूसरा नाम क्या है?
इसे अमेज़न इको प्रोडक्ट के नाम से भी जाना जाता है।

एलेक्सा का नाम क्या है?
एलेक्सा का नाम एलेक्सा ही है।

क्या एलेक्सा बाते भी कर सकते है?
हाँ एलेक्सा से आप बाते भी कर सकते है।

क्या एलेक्सा हिंदी भाषा को सपोर्ट करती है?
हां, एलेक्सा हमारे सभी सवालों का जवाब हिंदी में भी देती है और हिंदी कमांड भी समझती है।

एलेक्सा से क्या-क्या पूछ सकते हैं?
एलेक्सा से कोई भी सवाल जैसे की आज की ताजा खबर, क्रिकेट स्कोर, सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल इत्यादि एलेक्सा पूछ सकते हैं।

अमेज़न एलेक्सा का आविष्कार किसने किया?
अमेज़न एलेक्सा का आविष्कार रोहित प्रसाद ने किया था, जो झारखंड राज्य से ताल्लुक रखते हैं।

एलेक्सा का फ्री में कैसे इस्तेमाल करें?
आप अपने स्मार्टफोन में मुफ्त में एलेक्सा का उपयोग करने के लिए अमेज़न एलेक्सा ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

उम्मीद है आपको यह लेख एलेक्सा क्या है? और कैसे काम करता है पसंद आया। होगा। इसके लेख में हमने एलेक्सा के बारे में जानकारी देने की कोशिश है। एलेक्सा एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है जो डिजिटल असिस्टेंट की तरह करता है। इसके इस्तेमाल आप अपने बहुत से कामो को बैठे-बैठे सकते है।

अगर आपको यह लेख अमेज़न एलेक्सा क्या है? (Amazon Alexa Kya Hai In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे ताकि उन्हें भी इस डिवाइस के बारे में पता चल सके।

इस लेख एलेक्सा क्या है के अंत बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page