https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

इंद्रधनुष के बारे में (Indradhanush Ke Bare Mein) – About Rainbow In Hindi

About Rainbow Colours In Hindi: रेनबो को हिंदी में इंद्रधनुष कहते हैं। इंद्रधनुष सात रंगों का होता है। इंद्रधनुष तो आपने देखा ही होगा। जो आमतौर पर बरसात के मौसम में दिखाई देता है। बारिश के बाद इंद्रधनुष प्रकृति का अनुपम नजारा होता है। इंद्रधनुष एक चाप के आकार का होता है और इंद्रधनुष सात रंगों में दिखाई पड़ता है।

इंद्रधनुष के बारे में (Indradhanush Ke Bare Mein)

वर्षा के दिनों में वातावरण में उपस्थित बरसता की बूंदों में सूर्य के प्रकाश के कारण सात रंगों का वर्णक्रम वृत्ताकार आकृति के रूप में दिखाई देता है, जिसे इंद्रधनुष कहा जाता है।

इन्द्रधनुष दो प्रकार से दिखाई देता है। जब इन्द्रधनुष के रंगों का क्रम प्रिज्म से प्राप्त वर्णक्रम के क्रम में अर्थात लाल से बैंगनी की तरफ होता है तो इस इन्द्रधनुष को प्राथमिक इन्द्रधनुष कहते हैं।

- Advertisement -

कभी-कभी इस इन्द्रधनुष के पास एक और इन्द्रधनुष दिखाई देता है। जिसका वर्ण क्रम इस क्रम के विपरीत अर्थात बैंगनी से लाल रंग होता है तो इस इंद्रधनुष को द्वितीयक इंद्रधनुष कहते हैं।

इंद्रधनुष में मुख्यतः सात रंग होते हैं। ये सात रंग हैं – लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी, बैंगनी। रंगों को याद रखने के लिए एक शब्द बनाया गया है जो है बैजानीहपीनाला।

इंद्रधनुष के 7 रंग (Rainbow Colors In Hindi)

- Advertisement -

इन्द्रधनुष सात रंगोंं से मिलकर बना होता है, इन्द्रधनुष के सात रंग निम्नलिखित है –

  • लाल (Red)
  • नारंगी (Orange)
  • पीला (Yellow)
  • हरा (Green)
  • नीला (Blue)
  • जामुनी (Indigo)
  • बैंगनी (Violet)

इन्द्रधनुष के इन सातों रंगों के नाम हिंदी में याद करने के लिए आप इन्हे बैजानीह पीनाला” के नाम से याद कर सकते हैं। और इसे अंग्रेजी में याद रखने के लिए आप “VIBGYOR” (विबगयोर) शब्द का प्रयोग कर सकते हैं।

इन्द्रधनुष के प्रकार (Type Of Rainbow In Hindi)

इन्द्रधनुष मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं –

  • प्राथमिक इंद्रधनुष
  • द्वितीयक इंद्रधनुष

प्राथमिक इन्द्रधनुष – प्राथमिक इन्द्रधनुष मेंरेड कलर (लाल रंग) सबसे ऊपर और बैंगनी रंग सबसे नीचे होता है।

द्वितीयक इन्द्रधनुष – द्वितीयक इन्द्रधनुष प्राथमिक इन्द्रधनुष की तुलना में कुछ धुंधला दिखाई देता है। तथा इसमें सभी रंगों का क्रम प्राथमिक इन्द्रधनुष के विपरीत होता है। अर्थात द्वितीयक इंद्रधनुष में सबसे ऊपर बैंगनी रंग जबकि सबसे नीचे लाल रंग होता है।

इंद्रधनुष कब बनता हैं (Indradhanush Kab Banta Hai)

सात रंगों वाला इन्द्रधनुष यानी सप्तरंगी इन्द्रधनुष बरसात के दिनों में बनता है। इन्द्रधनुष सुबह के समय पश्चिम दिशा में जबकि शाम को पूर्व दिशा में दिखाई देता है। इंद्रधनुष एक वृत्ताकार व्रक चाप की तरह होता है।

इंद्रधनुष हमेशा नहीं बनता है। यह कभी कभार ही दिखाई देता है। इंद्रधनुष सूर्य के विपरीत दिशा में होता है। ज्यादातर मौकों पर एक बार में एक ही इंद्रधनुष दिखाई देता है। लेकिन कभी-कभी दो इंद्रधनुष भी दिखाई देते हैं। दूसरे इन्द्रधनुष में रंगों का क्रम पहले इन्द्रधनुष के विपरीत होता है। इंद्रधनुष को देवताओं के राजा इंद्र का धनुष भी कहा जाता है।

इंद्रधनुष के रंगो के बारे में (Indradhanush Ke Rango Ke Bare Mein)

लाल रंग – इंद्रधनुष का पहला रंग लाल होता है। लाललाल रंग ऊर्जा, काम, सफलता, शक्ति, उत्साह व सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। लाल रंग को अग्नि का प्रतीक भी कहा जाता है। लाल रंग (रेड कलर) का मुड़ाव कम होता है। इसलिए यह इंद्रधनुष के शीर्ष में अधिक गहरा दिखाई पड़ता है।

नारंगी रंग – नारंगी रंग ऊपर से दूसरे स्थान पर है। यह रंग शालीनता, सफलता, आशीर्वाद और खुशी का प्रतिनिधित्व करता है। सुबह के समय सूर्य का रंग नारंगी होता है। नारंगी कलर को सभी गुणों का संतुलित रंग माना जाता है।

पीला रंग – इंद्रधनुष का पीला रंग तीसरे स्थान पर है। यह रंग भय, निराशा, आत्मविश्वास, विधा, बुद्धिमत्ता, ज्ञान और रचनात्मक क्षमता को नियंत्रित करता है। हिन्दू धर्म में पीले रंग का बहुत महत्व है। यह रंग भगवान विष्णु का परिधान है। जिसके कारण उन्हें पीतांबर कहा जाता है।

हरा रंग – ऊपर से चौथा रंग हरा रंग है। यह रंग ऊर्जा, समृद्धि, शांति, दया, आध्यात्मिकता और प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है।

नीला रंग – इंद्रधनुष का ऊपर से पांचवां रंग नीला रंग है। यह रंग विनम्रता, इच्छाशक्ति, सम्मान, धैर्य, न्याय, समझ और शुद्ध संचार का प्रतिनिधित्व करता है। मनोविज्ञान में नीला रंग पौरूष, बल और शौर्य का प्रतीक माना गया है।

जामुनी रंग – क्रमानुसार यह ऊपर से छठा रंग है। यह रंग निडरता, निष्ठा दर्शाता है।

बैंगनी रंग – ऊपर से क्रम के अनुसार इन्द्रधनुष का अंतिम सातवाँ रंग है। यह रंग मानवता, आत्म-बलिदान, विवेक, ध्यान और आध्यात्मिकता का प्रतिनिधित्व करता है।

रंगों के प्रकार (Types of Colours In Hindi)

मुख्य रूप से 3 रंग होते हैं नीला, लाल और पीला, जो प्राथमिक रंग कहलाते हैं। उसके बाद 3 माध्यमिक रंग हैं बैंगनी, नारंगी, हरा। इन रंगों को आपस में उचित मात्रा में मिलाकर हम कई रंग बनाते हैं।

  • प्राथमिक रंग – नीला, लाल, पीला
  • द्वितीयक रंग – बैंगनी, नारंगी, हरा
  • तृतीयक रंग – लाल-बैंगनी, नीला-बैंगनी, पीला-हरा, पीला-नारंगी, नीला-हरा, लाल-नारंगी

इंद्रधनुष के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • सूरज की रोशनी के आखिरी चार घंटों में इंद्रधनुष सबसे ज्यादा दिखाई देते है।
  • धरती पर सबसे ज्यादा इंद्रधनुष अमेरिका के हवाई राज्य में देखे जाते हैं, जिसके कारण इसे ‘द रेनबो स्टेट’ भी कहा जाता है।
  • इंद्रधनुष को आप तभी देख सकते हैं जब सूरज आपकी पीठ पर हो।
  • चांद की रौशनी से बने इंद्रधनुष को मूनबो और कोहरे से बने इंद्रधनुष को फोगबो कहते हैं। इस प्रकार का इंद्रधनुष अत्यंत दुर्लभ होता है।
  • कभी-कभी दो, तीन या चार इंद्रधनुष एक साथ भी दिखाई देते हैं, ऐसा तब होता है जब सूरज की रोशनी बारिश की बूंदों के अंदर एक से अधिक बार टकराती है।
  • यदि एक ही समय में दो इंद्रधनुष बनते हैं, तो दूसरे इंद्रधनुष के रंग प्राथमिक इंद्रधनुष के ठीक विपरीत क्रम में होंगे। इसलिए आपको दूसरे इंद्रधनुष में लाल के बजाय सबसे ऊपर बैंगनी रंग दिखाई देगा।
  • जब सूर्य ऊँचाई पर होता है तो हमें इंद्रधनुष सबसे नीचे दिखाई देता है और जब सूर्य नीचे होता है तो ऊंचाई पर इंद्रधनुष दिखाई देता है।
  • इंद्रधनुष को आप छू नहीं सकते।
  • दक्षिण अफ्रीका को ‘रेनबो नेशन’ (Rainbow Nation) भी कहा जाता है।
  • अब तक का सबसे ज्यादा समय तक दिखाई देने वाला इंद्रधनुष 14 मार्च 1994 को इंग्लैंड के शेफील्ड शहर में देखा गया था। यह सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिखाई दिया।

FAQs For About Rainbow In Hindi

इंद्रधनुष में कितने रंग होते हैं?
इंद्रधनुष में 7 रंग होते हैं।

इंद्रधनुष के सात रंगों का नाम बताइये?
इंद्रधनुष के सात रंगों का नाम है – लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी, बैंगनी।

रेनबो में सात कलर कौन कौन से होते हैं?
रेनबो के 7 कलर हैं – लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी, बैंगनी।

इंद्रधनुष कितने प्रकार के होते हैं?
मुख्य रूप से दो प्रकार के इन्द्रधनुष होते हैं – पहला प्राथमिक इंद्रधनुष और दूसरा द्वितीयक इंद्रधनुष।

इन्द्रधनुष में सबसे ऊपर कौन सा रंग होता है ?
इन्द्रधनुष में लाल रंग सबसे ऊपर होता है।

इन्द्रधनुष में सबसे नीचे की ओर कौन सा रंग होता है ?
जामुनी रंग इन्द्रधनुष में सबसे नीचे होता है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको इंद्रधनुष और इसके कलर के बारे में में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह जानकारी इंद्रधनुष के रंगो के बारे में (About Rainbow Colours In Hindi) ज्ञानवर्धक लगी होगी। अगर आपको यह लेख रेनबो कलर्स हिंदी (Rainbow Colours Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page