https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

अलसी के बीज खाने का तरीका, गर्मियों में अलसी खाने का तरीका

अलसी के बीज खाने का तरीका – अलसी के बीज स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सीडेंट और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके ढेरों फायदों की वजह से इसे सभी आहार विशेषज्ञ और फिटनेस फ्रीक्स पसंद करते हैं। सदियों से इनका उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता रहा है। अलसी के बीजों का सेवन तेल, पाउडर, कैप्सूल के साथ-साथ साबुत रूप में भी किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से आप कब्ज, मधुमेह, हृदय रोग, खराब कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम कर सकते हैं। तो आइये जानते है अलसी के बीज खाने का तरीका क्या है –

अलसी का सेवन कैसे करें (Alsi Ka Sevan Kaise Kare)

आपको बता दें कि अलसी का स्वाद कम होता है, इस वजह से आप इसे कच्चा ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे भून कर भी खा सकते हैं। चाहें तो इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें और फिर इसका सेवन करें। सुबह एक चम्मच गर्म पानी के साथ लें। यह आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा। इसके साथ ही आप इसे सब्जी, दाल, दलिया में डालकर पकाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

अलसी के बीज खाने का तरीका (Alsi Ke Beej Khane Ka Tarika)

#0 – भिगोकर खाए

अलसी खाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है कि इन्हें भिगोकर खाया जाए। अगर आप 1 चम्मच अलसी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करते हैं, तो इससे आपको अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अलसी के बीजों को पानी में भिगोने से उनमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं और उन्हें पचाने में भी आसानी होती है। अलसी के बीज को रात भर पानी में भिगोकर खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

#1 – खाली पेट लें गुनगुने पानी के साथ

- Advertisement -

एक चम्मच अलसी के बीज या इसके पाउडर को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। यह वजन घटाने में मददगार है, साथ ही आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। आप चाहें तो इसे लंच में दही के साथ भी खा सकते हैं। आप अपने पसंदीदा कॉर्न सलाद या स्प्राउट्स में भुने हुए अलसी के बीज भी मिला सकते हैं।

#2 – स्मूदी पर छिड़ककर

अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर पोस्ट वर्कआउट मील हो सकता है। इसके लिए अलसी के बीजों को पीसकर उनका पाउडर बना लें। वर्कआउट के बाद इस पाउडर का एक चम्मच किसी भी ताज़ी सब्जी या फलों की स्मूदी पर छिड़कें और आनंद लें।

#3 – सलाद में मिलाकर

- Advertisement -

पोषक तत्वों से भरपूर अलसी का तेल और भी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे सलाद में मिलाकर खाया जाए। जब आप लंच में हेल्दी सलाद शामिल करते हैं तो आप इसे अलसी के तेल में टॉस कर सकते हैं।इसके लिए खीरा, टमाटर और प्याज का सलाद काट लें। इसके ऊपर अलसी का तेल छिड़कें और सलाद का आनंद लें। अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो भुना हुआ मांस या चिकन अलसी का तेल लगाकर खा सकते हैं। इसे वेज पैटीज़ पर मक्खन के स्थान पर भी उपयोग किया जा सकता है।

#4 – बेक सामान में

बेक हुए सामान जैसे कुकीज़, मफिन या ब्रेड के साथ मिलाकर अलसी का सेवन किया जा सकता है। ठंडे प्रदेशों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि में अलसी की बर्फी भी ठंड के दिनों में खाई जाती है। यह शरीर को गर्म रखता है।

#5 – सब्जियों में मिलाकर

लौकी, तुरई, घी आदि की सब्जी बनाकर उसमें 2 चम्मच अलसी का चूर्ण मिलाकर खा लें। स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह शरीर को स्वस्थ भी रखता है।

#6 – बड़ियां बनाकर

मूंग या मसूर की दाल को पीसकर उसमें अलसी डालकर बड़ी बनाकर सुखाया जाता है। इसे तेल में तल कर खाया जाता है। लेकिन तेल में तलने के बाद इसकी पौष्टिकता कम हो जाती है।

गर्मियों में अलसी खाने का तरीका (Linseed In Summer In Hindi)

अलसी के बीज की तासीर गर्म होती है। गर्मी के मौसम में अलसी का सेवन हानिकारक हो सकता है, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट में दर्द, पेट में गैस की समस्या हो सकती है, इसलिए गर्मी के मौसम में आप इसे भूनकर सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए है। इसके अतिरिक्त अलसी के बीज को आप सुबह खाली पेट गर्म पानी में 1 चम्मच मिलाकर पी सकते हैं।

FAQs

क्या गर्मी में अलसी ले सकते हैं?
हाँ, लेकिन सिमित मात्रा में।

अलसी खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
अलसी खाने का सबसे अच्छा तरीका रात में भिगोकर या सुबह खाली पेट गरम पानी में मिलाकर।

क्या अलसी की तासीर गर्म होती है?
हाँ, अलसी की तासीर गर्म होती है।

क्या हम रात भर भीगे हुए अलसी के बीज खा सकते हैं?
हाँ, रात भर भीगे हुए अलसी के बीज खा सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको अलसी के बीज खाने का तरीका क्या है, गर्मियों में अलसी खाने का तरीका क्या है, इसके बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख अलसी के बीज खाने का तरीका अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page