https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

बादाम खाने का सही तरीका क्या है, बादाम खाने का सही समय क्या है – Badam Khane Ka Sahi Sahi Kya Hai

Badam Khane Ka Sahi Tarika Kya Hai: बादाम खाना दिमाग और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। बादाम खाने से दिमागी विकास और याददाश्त मजबूत होती है। बादाम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। बादाम का सेवन करने से वजन कम होता है। बादाम का ग्लाइसेमिक लोड शून्य होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। बादाम बच्चों के दिमागी विकास में भी मदद करता है। रोजाना बादाम खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। जानिए बादाम खाने के फायदे, बादाम खाने का सही समय और एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए –

एक दिन में कितने बादाम का सेवन करना चाहिए (Ek Din Mein Kitne Badam Khane Chahiye)

एक शोध के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन यानी एक दिन में 1 मुट्ठी बादाम खाना चाहिए, यानी आप एक दिन में लगभग 56 ग्राम बादाम खा सकते हैं। वही चार साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को एक दिन में तीन से सात भीगे हुए बादाम खिला सकते हैं। आप चाहें तो रात में भिगो कर रख सकते हैं और सुबह बादाम के छिलके उतारकर खा सकते हैं।

बादाम खाने का सही समय क्या है हिंदी में (Badam Khane Ka Sahi Samay Kya Hai Hindi Mein)

बादाम आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन ज्यादा से ज्यादा फायदा पाने के लिए बादाम को सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो चाय के समय भी बादाम खा सकते हैं। यदि आप शाम के स्नैक्स में बादाम का सेवन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। बादाम को भिगोकर और छिलका उतारकर ही खाना चाहिए। इसके लिए रात की 5-8 बादाम पानी में भिगो कर रख दें और सुबह उठकर सेवन करें।

बादाम खाने का सही तरीका क्या है हिंदी में (Badam Khane Ka Sahi Tarika Kya Hai In Hindi)

- Advertisement -

बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में आपको भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम को आप छिलके सहित या बिना छीले भी खा सकते हैं। आप सर्दियों में कच्चे बादाम का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को गर्मी मिलती है।

बादाम को खट्टी चीजों के साथ न खाएं

अगर आप बादाम को भूनकर खाना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। इससे बादाम के पोषक तत्वों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। काम के बीच में आप बादाम खा सकते हैं। इससे सर्दी में राहत मिलती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कोई भी खट्टी चीज या फल खाने के तुरंत बाद बादाम खाने की गलती न करें। ऐसा करने से आपको फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।

बादाम खाने के फायदे

- Advertisement -

अब बात करते हैं बादाम के फायदों की। बादाम में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सोडियम फ्री होने के कारण इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से वजन नियंत्रित रहता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। बादाम का सेवन करने से चेहरे पर निखार आता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

  • बादाम का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। बादाम पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता है, जो शरीर में ब्लड क्लॉटिंग को भी रोकता है। बादाम में प्रोटीन व आयरन भी अच्छी मात्रा में होता ।
  • बादाम खाने से शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है। बादाम शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। बादाम विटामिन व मैग्नीशियम से भरे होते हैं, जिससे थकान दूर होती है।
  • प्रतिदिन बादाम खाने वाले लोगों की हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। यह कैल्शियम व
    अन्य आवश्यक पोषण का एक अच्छा स्रोत है। बादाम खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।
  • बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन के, विटामिन ई, कॉपर, प्रोटीन, फाइबर व जिंक भी पाया जाता है।
  • इसके सेवन से बच्चों का दिमाग तेज होता है और साथ ही ब्रेन सेल्स को रिपेयर करने में सहायता मिलती है। प्रतिदिन बादाम खाने से आईक्यू लेवल में वृद्धि होती है।
  • बादाम में उपस्तिथ गुण दिल की सेहत के लिए काफी अच्छे रहते हैं।
  • जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए बादाम का सेवन फायदेमंद होता है.
  • बादाम के गुण मधुमेह में लाभकारी होते हैं। बादाम एक लो-ग्लूकोज फूड है, इसके सेवन से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।
  • बादाम का सेवन करने से लो डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सक्षम है।
  • बचपन से सभी ने सुना होगा कि बादाम के सेवन से बुद्धि तेज होती है, जो सच है। बादाम खाने से हमारे दिमाग को विटामिन ई मिलता है, जिससे याददाश्त तेज होती है।

जानकारों के मुताबिक भारत जैसे गर्म देश में एक दिन में 3-5 बादाम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए और अगर भिगोकर खाया जाए तो ज्यादा फायदा होगा। वैसे तो बादाम का नियमित सेवन हृदय, मस्तिष्क विकार, त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने, मधुमेह, खांसी, सांस की समस्या और एनीमिया आदि में लाभकारी होता है।

निष्कर्ष

अक्सर छोटे बच्चों को दिमाग तेज करने के लिए बादाम खिलाया जाता है। आपने भी कई बार लोगों को एक दूसरे से यह कहते हुए सुना होगा कि अगर आप अपनी याददाश्त में सुधार करना चाहते हैं तो रोजाना बादाम खाएं। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, जिंक जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर में पहुंचकर उसे तरह-तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

मीठे बादाम का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्म और मीठे बादाम शरीर के वात दोष को शांत कर ऊतकों की मरम्मत का काम करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से त्वचा भी लंबे समय तक जवां रहती है।

ज्यादातर लोगों को पता होता है कि बादाम खाना फायदेमंद होता है, लेकिन उन्हें इसे खाने का सही तरीका नहीं पता होने के कारण वे इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। अक्सर लोग जल्दबाजी में बादाम को छिलके समेत कई बार खा लेते हैं। बता दें, बादाम के छिलके में टैनिन नाम का एंजाइम होता है। यह एंजाइम बादाम के पोषक तत्वों को शरीर में पूरी तरह से अवशोषित नहीं होने देता, इसलिए बादाम का हमेशा छिलका उतारकर ही सेवन करना चाहिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page