https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

बहुत ज्यादा नींद आती हो तो क्या करे, नींद ज्यादा आने के कारण

बहुत ज्यादा नींद आती हो तो क्या करे – अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरुरी हैं। लेकिन अगर भरपूर नींद लेने के बाद भी आपको दिनभर नींद आती रहती है तो यह किसी बीमारी की ओर इशारा करता है। हाइपरसोमनिया नींद से जुड़ी एक समस्या है जिसके कारण व्यक्ति को दिन में अत्यधिक नींद आती है। इसे ईडीएस भी कहा जाता है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को सामान्य से अधिक नींद आती है और दैनिक कार्यों में दिक्कत आती है।

आज के इस लेख में हम आपको बहुत ज्यादा नींद आती हो तो क्या करे, नींद ज्यादा आने के कारण क्या है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। लेकिन उससे पहले जान लेते है की हाइपरसोमनिया क्या है –

हाइपरसोमनिया क्या है, लक्षण और कारण –

हाइपरसोमनिया एक नींद से जुड़ी समस्या है जिसके कारण अच्छी नींद लेने के बाद भी व्यक्ति को नींद आती रहती है। इसके कई कारण हो सकते हैं. इसमें अस्वास्थ्यकर खान-पान से लेकर तनाव, दवाओं और स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग तक सब कुछ शामिल है।

- Advertisement -

लक्षण – किसी भी कार्य में रुचि न होना, जागने के बाद उलझन महसूस रहना, रात में अच्छी नीं के बाद भी दिन में नींद से परेशान रहना, चीज़ें याद न रहना और चिड़चिड़ापन बढ़ जाना।

कारण – हाइपोथायराइड, एसोफैगल रिफ्लक्स, नॉकटर्नल अस्थमा इस बीमारी के कारण बन सकते है। शराब या नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन, शरीर में पानी की कमी, अधिक तनाव, अधिक नींद आने का कारण हार्मोनल बदलाव, सिर में किसी प्रकार की चोट या न्यूरोलॉजिकल समस्या, चाय और कॉफी का अधिक सेवन भी इसके कारण हो सकते है।

बहुत ज्यादा नींद आती हो तो क्या करे / ज्यादा नींद को कम कैसे करें?

- Advertisement -

1) कॉफी

कॉफी पीना नींद से छुटकारा पाने का सबसे असरदार तरीका है। कॉफी में मौजूद कैफीन की मात्रा सीधे मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर असर डालती है। दिमाग एकदम फ्रेश हो जाता है और नींद भी दूर हो जाती है। लेकिन बहुत अधिक कैफीन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

2) हाइड्रेट

हाइड्रेट रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी की कमी के कारण दिनभर थकान और नींद महसूस होती है।

3) व्यायाम

अधिक नींद यानी हाइपरसोमनिया का एक कारण मोटापा भी है। इसे दूर करने के लिए डाइटिंग नहीं बल्कि एक्सरसाइज करें। रोजाना आधा घंटा व्यायाम करें और मोटापे से शरीर को फिट रखें।

4) स्नान करें

अगर आप घर पर हैं और दिन भर नींद आने से परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए शॉवर लें। गुनगुने पानी से नहाना नींद से छुटकारा पाने का एक प्रभावी तरीका है।

5) अच्छी नींद की आदतें विकसित करें

हर व्यक्ति को रात में सात से आठ घंटे सोना चाहिए। अपनी नींद के पैटर्न को अच्छा बनाए रखने के लिए एक ही समय पर सोना और जागना जरूरी नहीं है। हर किसी को सोने से ठीक पहले टीवी, मोबाइल और सभी लैपटॉप को दूर रख देना चाहिए।

6) स्वस्थ आहार ले

नियमित रूप से पौष्टिक आहार का सेवन करने से आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर अच्छा रहता है। आपके आहार में प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा संतुलन होना चाहिए।

7) तनाव से दूर रहें

तनाव आपकी नींद का दुश्मन हो सकता है। तनाव से निपटने के लिए मेडिटेशन करें। ध्यान करने से शरीर तरोताजा रहता है और तनाव दूर करने में भी मदद मिलती है।

नींद ज्यादा आने के कारण / ज्यादा नींद आने के क्या कारण है?

1) रात में पर्याप्त नींद न लेना

रात के समय काम करना, टीवी देखना या देर रात तक पढ़ना आदि के कारण हाइपरसोमनिया यानी अत्यधिक नींद आने की समस्या हो सकती है।

2) चिंता या तनाव

कुछ लोगों को तनाव के कारण रात में ठीक से नींद नहीं आती है। इससे दिन के समय ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है।

3) मौसम के कारण

सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण रात में नींद बार-बार बाधित हो सकती है। ऐसा ही कुछ गर्मी के मौसम में भी हो सकता है। रात में गहरी नींद न आने के कारण दिन में नींद न आने की समस्या हो सकती है।

4) कैफीन युक्त पेय

जो लोग चाय या कॉफी का सेवन करते हैं उनके नींद में दखल पड़ सकता सकता है। इससे सोने में और भी अधिक परेशानी हो सकती है।

5) शराब का सेवन

शराब का सेवन भी अधिक नींद का एक कारण हो सकता है।

6) दवाओं का सेवन

एलर्जी और नींद की दवाएं लेने से नींद प्रभावित हो सकती है। दवाइयों का सेवन भी अधिक नींद का एक कारण हो सकता है।

7) कोई गंभीर बीमारी  

रात में होने वाला अस्थमा, हाइपोथायराइड, एसोफेजियल रिफ्लक्स आदि हाइपरसोमनिया का कारण हो सकता है।

8) नींद विकार

रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, स्लीप एपनिया, नींद में चलना, तनाव आदि इस स्थिति के कारण बन सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको बहुत ज्यादा नींद आती हो तो क्या करे, नींद ज्यादा आने के कारण आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख बहुत ज्यादा नींद आती हो तो क्या करे (Bahut Jyada Neend Aati Ho To Kya Kare) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page