भगत सिंह के पिता का नाम क्या है – Bhagat Singh Father Name In Hindi

Bhagat Singh Ke Pita Ka Naam In Hindi – भगत सिंह ने भारत को ब्रिटिश शासन से आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। भगत सिंह जी ने एक ओर जहां अपनी देशभक्ति से विदेशी शासन को घुटनों पर लाने का काम किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने विचारों से विभाजित भारत को आजादी की लड़ाई में एकजुट करने का काम किया।

आज के इस लेख में आप जानेंगे की भगत सिंह के माता पिता का नाम क्या था –

भगत सिंह के माता पिता का नाम क्या है – Bhagat Singh Ke Pita Ka Naam Kya Hai

शहीद भगत सिंह के पिता जी का नाम किशन सिंह और माता जी का नाम विद्यावती था। शहीद भगत सिंह का जन्म 27 सितंबर 1907 को भारत के लायलपुर के बंगा गांव (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। भगत सिंह सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। भगत सिंह का पैतृक गांव खट्कड़ कलां है, लेकिन उनके जन्म से पहले ही उनका परिवार बंगा गांव में बस गया था। उनका जन्म यहीं हुआ और पढ़ाई भी यहीं हुई थी।

भगत सिंह को विभिन्न पुस्तकें पढ़ने का शौक था। वह उर्दू में पारंगत थे और अपने पिता को इसी भाषा में पत्र लिखा करते थे। नेशनल कॉलेज, लाहौर में नाटक समिति के सक्रिय सदस्य बने। तब तक उनका उर्दू, हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी और संस्कृत पर अच्छी पकड़ बन गयी।

भगत सिंह खून-खराबे के सख्त खिलाफ थे। वे कार्ल मार्क्स की शिक्षाओं से प्रभावित थे और समाजवाद के समर्थक थे, लेकिन ब्रिटिश सरकार के साथ-साथ भारतीयों के दिलों में आज़ादी की लौ जगाने के उद्देश्य से भगत सिंह ने अपने साथियों के साथ दिल्ली असेंबली में बम फेंकने की योजना बनाई। इस काम के लिए भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त का नाम तय किया गया।

योजना के मुताबिक 8 अप्रैल 1929 को इन दोनों ने असेंबली में एक खाली जगह पर बम फेंक दिया। वे चाहते तो वहां से भाग सकते थे, लेकिन वे वहीं रुके रहे और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कुछ ही देर में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

भगत सिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरु को फाँसी की सज़ा सुनाई गई। ब्रिटिश सरकार इतनी कायर साबित हुई कि भगत सिंह और उनके दो साथियों को फाँसी के निर्धारित समय से एक दिन पूर्व 23 मार्च 1931 को फाँसी दे दी गई।

भगत सिंह को 23 साल की उम्र में फाँसी दे दी गई थी। भगत सिंह के पूर्वज क्रांतिकारी थे और इसीलिए वह भी बचपन से ही अंग्रेजों के खिलाफ हो गये थे। भगत सिंह के साथ सुखदेव और राजगुरु को भी फाँसी दी गई। इन तीनों पर ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। 23 मार्च 1931 को तीनों को लाहौर सेंट्रल जेल में फाँसी दे दी गई।

FAQs

भगत सिंह जी के माता पिता का नाम क्या था?
शहीद भगत सिंह के पिता जी का नाम किशन सिंह और माता जी का नाम विद्यावती था।

भगत सिंह का गांव कौन सा है?
भगत सिंह का जन्म स्थान – लायलपुर का बंगा गांव और पैतृक गांव खट्कड़ कलां है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको भगत सिंह के माता पिता का नाम क्या है (Bhagat Singh Ke Mata Pita Ka Naam Kya Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख भगत सिंह के पिता का नाम (Bhagat Singh Father Name In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page