चंपा का पौधा कैसा होता है हिंदी में (Champa Ka Paudha Kaisa Hota Hai)

चंपा का पौधा कैसा होता है – आमतौर पर लोग घर को सजाने के लिए कई तरह के पौधों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये पौधे न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि घर के माहौल पर भी असर डालते हैं। उदाहरण के तौर पर कई ऐसे पौधे होते हैं, जो घर के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं और अगर इन्हें घर में लगाया जाए तो घर में पाजिटिविटी (सकारात्मकता) का संचार होता है।

इन्हीं पौधों में से एक है चंपा का पौधा। जिसे अंग्रेजी में प्लुमेरिया कहा जाता है। इस पौधे में सुंदर और सुगंधित फूल लगते हैं, जिनका उपयोग अक्सर पूजा में किया जाता है।

आज के इस लेख में हम आपको चंपा का पौधा कैसा होता है के बारे में जानकारी देने वाले है, इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे, तो आइये जानते है –

चंपा का पौधा कैसा होता है (Champa Ka Paudha Kaisa Hota Hai)

चंपा का पौधा (Champa Ka Paudha) एक पर्णपाती पौधा है, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों का मूल निवासी है और करीब 15 से 25 फीट लंबा होता है। अन्य फूलों वाले पौधों की तरह, इसके फूल सुगंधित और सुंदर होते हैं, और गर्मियों की शुरुआत से खिलते हैं। चंपा के फूलों में एक पीला केंद्र व एक सर्पिल में 5 सफेद पंखुड़ियाँ होती हैं।

चंपा फूल का पौधा एक सदाबहार लंबा बढ़ने वाला पौधा है। इसकी लम्बाई 35 मीटर या उससे भी अधिक हो सकती है। इसके पेड़ की मोटाई कभी-कभी 2.5 मीटर से 3.5 मीटर तक होती है।

चंपा का पेड़ पूरे भारत में उगाया जाता है। लेकिन इसके पौधे अधिकतर पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल और कर्नाटक में अधिक उगाए जाते हैं।

चंपा की खेती केरल और पश्चिम बंगाल में जंगलों के रूप में बड़े पैमाने पर की जाती है। चंपा के फूलों से तेल भी बनाया जाता है। यह तेल गर्मियों में गर्मी के प्रभाव को कम करने में कारगर है।

चंपा फूल के बारे में (About Champa Flower In Hindi)

चंपा के फूल रात के समय सबसे अधिक सुगंधित होते हैं। हालाँकि फूलों में कोई रस नहीं होता, फिर भी ये फूल अपने परागणकों को चकमा (धोखा) देते हैं, जिससे किट पतंगे प्राग की तलाश में फूल पर आकर बैठ जाते हैं। जिससे फूलों (Flowers) का परागण होता है।

चंपा का पौधा मध्यम आकार के होता हैं। इसे झाड़ी या छोटे पेड़ के रूप में उगाया जाता है। इनका आकार लगभग 18 से 21 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक हो सकता है। इन पौधों की ऊंचाई काफी हद तक देखभाल पर भी निर्भर करती है। चंपा के पौधे के शीर्ष पर मोटी रसीली शाखाएँ होती हैं, जो बहुत नाजुक होती है।

चंपा फूल के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन फिर भी कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि चंपा का फूल कैसा होता है (Champa Ka Phool Kaisa Hota Hai)

चंपा का पौधा कैसा होता है हिंदी में (Champa Ka Paudha Kaisa Hota Hai)

चंपा का फूल छोटा होता है, जो पीले केंद्र के साथ सफेद रंग में खिलता है। ये फूल पौधों पर गुच्छों में खिलते हैं। इनके फूलों के डंठल मोटे होते हैं। फूल के अंदर पाँच पंखुड़ियाँ होती हैं, जो एक छोटी कीप के आकार की नली की तरह एक दूसरे से जुड़ी होती हैं।

जब फूल खिलना शुरू होता है तो ये पांचों पंखुड़ियां धीरे-धीरे एक-दूसरे से अलग हो जाती हैं और फूल पूरी तरह खिल जाता है। चंपा के फूल पीले के अतिरिक्त गुलाबी रंग के भी होते हैं, लेकिन ये फूल कम ही देखने को मिलते हैं।

चंपा के फूलों की पत्तियों का आकार अन्य पौधों की पत्तियों से बड़ा होता है। इस फूल की पत्तियाँ लगभग 6 से 22 सेमी लंबी और 2 से 7 सेमी छोटी होती हैं, जो पौधे की शाखाओं के ऊपरी भाग से जुड़ी होती हैं। इन पत्तियों का अगला भाग नुकीला तथा ऊपरी सतह चमकदार होती है।

जब चंपा के पेड़ पर फूल से फल विकसित होता है तो वह सूखे कूप की तरह होता है। इसके अंदर से बीज निकलते हैं। जब यह फल पक जाता है तो यह बीच से अपने आप खुल जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको चंपा का पौधा कैसा होता है, चंपा का फूल कैसा होता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख चंपा का पौधा कैसा होता है, चंपा का फूल कैसा होता है अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page