Covid-19 – भारत में कोरोना के एक्टिव केस 1000 के पार, इस राज्य में मिले सबसे ज्यादा मामले

Covid-19 – भारत में कोरोना वायरस यानी कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1000 की संख्या को पार कर गए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस समय कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1009 है। इनमें से 752 मामले हाल ही में सामने आए हैं। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना की क्या स्थिति है।

कहां मिले सबसे ज्यादा मामले?

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले देश के केरल में पाए गए हैं, जहाँ एक्टिव मामलों की संख्या 430 है, उसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना के 209 एक्टिव मामले, दिल्ली में 104 एक्टिव मामले, कर्नाटक में 47 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, अंडमान और निकोबार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे कुछ राज्यों में फिलहाल कोरोना संक्रमण का कोई एक्टिव मामला नहीं है।

कोरोना का पहला मामला कब मिला था?

कोरोना वायरस का पहला मामला दुनिया में 31 दिसंबर 2019 को आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जनवरी 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। इसके बाद 11 मार्च 2020 को कोरोना को महामारी घोषित किया गया। कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए 24 मार्च 2020 को पूरे देश में 21 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद कई चरणों में लॉकडाउन बढ़ाया गया। कोरोना महामारी के दौरान भारत में करीब 68 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन रहा। 100 से अधिक देशों ने अपने देशों में लॉकडाउन लगाया। कई देशों ने पूर्ण लॉकडाउन लगाया जबकि कई देशों ने आंशिक लॉकडाउन लगाया।

सावधानियां और सुझाव: भीड़भाड़ वाली जगहों या घर के अंदर मास्क पहनें, खासकर तब जब आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हों। हाथों को बार-बार धोकर अच्छी तरह साफ रखें। संक्रमित होने पर परिवार और दोस्तों में फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनें और खुद को आइसोलेट करें।

Leave a Comment