COVID-19 in India – भारत सरकार की ओर से अपडेट, 1000 से ज़्यादा एक्टिव केस, 20 से ज़्यादा राज्य प्रभावित

COVID-19 in India – भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविड-19 को लेकर ताज़ा अपडेट आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड 19 डैशबोर्ड (mohfw.gov.in) पर आज अपडेट हुआ है कि देशभर में कोरोना के 1009 एक्टिव केस हैं। कोविड 19 के दो नए वेरिएंट की चपेट में भी कई मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही कोविड 19 भारत के करीब 20 राज्यों में के मामले पाए गए हैं, राजधानी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, केरल आदि में भी मामले पाए गए हैं।

भारत में कोविड-19: कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अपडेट

आज शाम करीब 05:49 बजे तक कोविड-19 डैशबोर्ड (स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार) पर कोरोना के 1009 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। इस तरह से देखा जाए तो ये मामले तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि 19 मई को जब यहां अपडेट किया गया था, तब कोविड 19 के सिर्फ 200 (लगभग) एक्टिव केस थे। अब करीब एक हफ्ते में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

कोविड 19 से मौत को लेकर भी अपडेट है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से भारत के दो लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड से 21 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। वहीं, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बुजुर्ग की मौत की खबर है।

कोविड को लेकर घबराने की जरूरत नहीं

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कई राज्यों की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसको लेकर अस्पताल में भी इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि कोरोना को लेकर घबराएं नहीं, लक्षण दिखने पर जांच कराएं। अभी स्थिति नियंत्रण में है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

कोविड 19 के दो नए वैरिएंट

इस बार कोविड 19 के दो नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। इन दो नए वैरिएंट के मामले भी पाए गए हैं। आपको बता दें, तमिलनाडु में NB.1.8.1 का एक मामला और LF.7 के चार मामले मई में पाए गए थे। हालांकि, LF.7 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निगरानी में रखा है।

Leave a Comment