https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं, फ्रिज में बर्फ कितनी देर में जमती है?

फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं – फ्रिज जिसका पूरा नाम रेफ्रिजरेटर है। आजकल यह हर घर की जरूरत बन गई है। इसमें खाने की चीजें रखकर कई दिनों तक ताजा रखा जा सकता है। फ्रिज के अंदर का तापमान ठंडा रहता है, जिससे इसमें रखी चीजें न तो खराब होती हैं और न ही उनमें से दुर्गंध आती है।

यह एक ऐसा उपकरण है जो बिजली से चलता है। ज्यादातर लोगों के घरों में फ्रिज लगातार चलता रहता है। वहीं, कुछ लोग फ्रिज को कुछ देर के लिए चलाकर 1से 2 घंटे के लिए बंद कर देते हैं।

कुछ लोग बिजली का बिल कम रखने के लिए हर दिन कुछ घंटों के लिए फ्रिज बंद कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से कितनी बिजली बचाई जा सकती है, इसका भी अंदाजा आपको शायद नहीं होगा।

- Advertisement -

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दिन में कुछ देर के लिए फ्रिज को बंद कर देना चाहिए या नहीं, फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं?

दरअसल, फ्रिज बनाने वाली कंपनियां भी यह नहीं बताती हैं कि इसे कितने समय तक चलाना है। लेकिन फ्रिज को कुछ घंटों तक बंद रखने में आपका फायदा है या नुकसान? तो आइये जानते है –

- Advertisement -

अगर आप भी दिन में कई बार फ्रिज बंद करते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। इससे आपको पता चल जाएगा कि बीच-बीच में फ्रिज को बंद करना सही है या फिर इसे 24 घंटे चालू रखना सही है।

फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं (Fridge Band Karna Chahie Ya Nahin)

रेफ्रिजरेटर एक इलेक्ट्रॉनिक कूलिंग उपकरण है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि इसे कई घंटों तक चलाया जा सकता है। फ्रिज को लगातार 24 घंटे तक चलाने में कोई परेशानी नहीं है। अगर आप पूरे साल भी फ्रिज को बंद नहीं करते हैं तो भी इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, अगर फ्रिज में कोई खराबी हो या सफाई करनी हो तो उसे जरूर बंद करना होगा।

वहीं, अगर आप रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज को 1 से 2 घंटे तक बंद रखते हैं या दिन भर में फ्रिज कई बार ऑन/ऑफ यानी बंद चालू करते रहते हैं, तो ऐसे में फ्रिज ठीक से कूलिंग नहीं कर सकेगा। जिससे अंदर रखा खाने का सामान खराब हो सकता है, इसलिए फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना चाहिए।

कब बंद करे?

अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो इसे बंद कर सकते हैं। वहीं, दिन में 1-2 घंटे बंद करने का कोई मतलब नहीं है। इससे फ्रिज के खराब होने की संभावना बढ़ सकती है। अगर आप 2-3 दिन के लिए बाहर जा रहे हैं, तो फ्रिज को बंद न करें। वहीं अगर आप एक महीने से अधिक के लिए जा रहे हैं तो फ्रिज (Fridge) को बंद रख सकते हैं।

ऑटोमेटिक पावर सेविंग

बिजली की बचत के लिए आजकल के फ्रिजों में ऑटोमैटिक ऑफ या ऑटोकट फीचर दिए जा रहे हैं। यह एक निश्चित तापमान तक ठंडा होने के बाद फ्रिज को स्वचालित रूप से बंद कर देता है। फ्रिज के स्वतः कट होने पर कंप्रेसर बंद हो जाता है। इस तरह बिजली की बचत होती है। फिर जैसे ही फ्रिज को ठंडा करने की आवश्यकता होगी. होती है, कंप्रेसर स्वचालित रूप से चालू हो जाता है।

फ्रिज में बर्फ कितनी देर में जमती है (Fridge Me Barf Kitni Der Me Jamti Hai In Hindi)

फ्रिज में बर्फ जमने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है।

फ्रिज को कितने नंबर पर रखना चाहिए (Fridge Ko Kitne Number Par Rakhna Chahiye In Hindi)

अगर गर्मी का मौसम है, तो आपको फ्रिज को 3 से 4 नंबर पर रखना चाहिए। ताकि फ्रिज में रखी आपकी चीजें ठंडी रह सकें, साथ ही खराब न हो। कुछ लोग गर्मी के मौसम में भी फ्रिज को नंबर 1 पर रखते हैं। इससे आपके फ्रिज में रखी चीजें ठीक से ठंडी नहीं हो पाती हैं और फ्रिज को ठंडा होने के लिए ज्यादा लोड उठाना पड़ता है. इससे फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है। इसके अलावा सर्दी के मौसम में आप फ्रिज को नंबर 1 पर रख सकते हैं। 1 नंबर पर रखा फ्रिज सर्दी के मौसम में आसानी से ठंडा हो जाता है।

फ्रिज में क्या नहीं रखना चाहिए (Fridge Me Kya Nahi Rakhna Chahiye In Hindi)

कुछ लोग फ्रिज में हर तरह की चीजें रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जैसे की – आलू, सलाद ड्रेसिंग, प्याज, टमाटर, ब्रेड, तरबूज, शहद, लहसुन, अंडे, जैतून का तेल, खीरा, तुलसी के पत्ते, कॉफी, केचप, सोया सॉस आदि चीजें नहीं रखनी चाहिए।

FAQs

फ्रिज को बार बार बंद चालू करने से क्या होता है?
फ्रिज को बार बार बंद चालू करने से फ्रिज ख़राब हो सकता है।

फ्रिज को बंद करके रख सकते हैं क्या?
नहीं, फ्रिज को बंद करके नहीं रखना चाहिए।

क्या फ्रिज हमेशा चालू रहना चाहिए?
हाँ, फ्रिज चालू रहना चाहिए।

छुट्टी पर जाते समय फ्रिज का क्या करें?
अगर आप एक 2-3 दिन के लिए जा रहे है, तो चालू रहने दे, लेकिन अगर आप एक महीने से अधिक के लिए जा रहे हैं तो आप फ्रिज को बंद कर सकते हैं।

फ्रिज में क्या नहीं करना चाहिए?
फ्रिज को बार बार बंद चालू नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं, फ्रिज में बर्फ कितनी देर में जमती है, फ्रिज को कितने नंबर पर रखना चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page