https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

घर के मंदिर में कितने दीपक जलाना चाहिए, घर के मंदिर में कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?

घर के मंदिर में कितने दीपक जलाने चाहिए – हिंदू धर्म में दीपक जलाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। दीपक की लौ को बहुत ही पवित्र माना जाता है। सभी धार्मिक अनुष्ठानों और हर रीति-रिवाज में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि कोई भी पूजा या प्रार्थना दीपक जलाए बिना पूरी नहीं होती है, दीपक इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य रूप से घर के मंदिर में दीपक जलाने के कई फायदे होते हैं। दीपक हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और नकारात्मकता को दूर करता है।

लेकिन क्या आप जानते है घर के मंदिर में कितने दीपक जलाना चाहिए, और र के मंदिर में कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए, अगर नहीं तो आइये जानते है –

घर के मंदिर में कितने दीपक जलाने चाहिए (Ghar Ke Mandir Me Kitne Dipak Jlane Chahiye)

- Advertisement -

आप अपने घर के मंदिर में एक, दो या अपनी इच्छा अनुसार कितने ही दीपक जला सकते है। यदि आप घर के मंदिर में एक दीपक भी जलाते हैं तो भगवान प्रसन्न रहते हैं, और अगर आप एक से अधिक दीपक जलाते हैं तो भी भगवान प्रसन्न होते हैं इसलिए आप अपनी इच्छानुसार घर के मंदिर में दीपक जला सकते हैं।

घर के मंदिर में आप भगवान के सामने दो प्रकार के दीपक जला सकते हैं। यदि आप भगवान के दाहिनी ओर हैं तो घी का दीपक जलाना शुभ है और यदि आप भगवान के बायीं ओर हैं तो तेल का दीपक जलाना शुभ है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में घी का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है।

- Advertisement -

ऐसा माना जाता है कि घी का दीपक भगवान को समर्पित करने के लिए जलाया जाता है, जबकि तेल का दीपक अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए जलाया जाता है। ऐसे दीपक जलाने से आपको अवश्य लाभ प्राप्त होता है।

घर के मंदिर में कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए (Ghar Ke Mandir Kaun Se Tel Ka Deepak Jalana Chahiye)

हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाना जरूरी माना जाता है। पूजा के दौरान देवी-देवताओं के सामने अलग-अलग तरह के दीपक जलाए जाते हैं, जैसे घी, सरसों, तिल या चमेली के तेल आदि। इसलिए आपको अपने घर के मंदिर में देवता अनुसार तेल का दीपक जलाना चाहिए।

घर के मंदिर में दीपक किस दिशा में जलाना चाहिए (Ghar Ke Mandir Me Deepak Kis Disha Me Jalana Chahiye)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपक जलाने से पहले उसकी दिशा का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। पूजा के दौरान दीपक कभी भी किसी भी दिशा में नहीं रखना चाहिए। गलत दिशा में रखा दीपक आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

गलत तरीके से दीपक रखने से ना सिर्फ आर्थिक नुकसान होता है बल्कि घर में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा होती हैं। मंदिर के पास दीपक जलाने के लिए हमें हमेशा पश्चिम दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इस दिशा में दीपक रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

दीपक से जुडी कुछ जरुरी बातें –

जब भी आप घर में दीपक जलाएं तो ध्यान रखें कि दीपक टूटा हुआ न हो। ऐसा माना जाता है कि टूटे हुए दीपक का इस्तेमाल घर में नकारात्मकता का संकेत देता है। अगर आप किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए दीपक जला रहे हैं तो टूटा हुआ दीपक जलाने से मनोकामना पूरी नहीं होगी। ऐसे दीपक का प्रयोग करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

घी के दीपक सभी देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं, जबकि तेल का दीपक इष्टदेव के लिए जलाया जाता है। भगवान भैरव की पूजा के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाने का विधान है। मनोकामना पूर्ति के लिए तिल के तेल का दीपक जलाया जाता है।

आर्थिक तंगी से राहत पाने के लिए घी का दीपक जलाया जाता है। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा में घी का दीपक जलाने से घर में कभी भी धन (पैसे) की कमी नहीं रहती है।

शनि पीड़ा से राहत पाने के लिए सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाया जाता है।

पति की लंबी उम्र की कामना हेतु घर के मंदिर में महुए के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाएं। चमेली के तेल से जलता हुआ दीपक देखकर हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। संकटहरण हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए तीन कोनों वाला दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए।

शत्रुओं से रक्षा के लिए भगवान भैरव के स्थान पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों का दीपक भी जलाया जाता है।

अलसी के तेल का दीपक राहु व केतु ग्रह की स्थिति को शांत करने के लिए जलाएं।

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक घी का दीपक जलाने से घर की हवा शुद्ध रहती है, साथ ही हवा में मौजूद कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। इसकी सुगंध मानसिक शांति प्रदान करती है और अवसाद को दूर करती है।

FAQs

घर के मंदिर में किसका दीपक जलाना चाहिए?
घर के मंदिर में तेल, घी आदि का दीपक जलाना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको घर के मंदिर में कितने दीपक जलाना चाहिए, घर के मंदिर में कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख घर के मंदिर में कितने दीपक जलाने चाहिए (Ghar Ke Mandir Me Kitne Dipak Jlane Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page