घर में अचानक कांच का टूटना शुभ या अशुभ, कांच का टूटना शुभ है या अशुभ

घर में अचानक कांच का टूटना शुभ या अशुभ – कांच का टूटना एक आम घटना है लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ लोग इसे शुभ और अशुभ मानते हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कांच से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। यदि किसी शुभ अवसर पर दर्पण या शीशा टूट जाए तो माना जाता है कि कोई अपशकुन या अशुभ होने वाला है। लेकिन वहीं कांच का टूटना भी शुभ घटना का संकेत देता है। तो आइये जानते है कांच का टूटना शुभ है या अशुभ –

घर में अचानक कांच का टूटना शुभ या अशुभ (Ghar Me Achanak Kanch Ka Tutna Shubh Ya Ashubh)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में रखी कोई कांच की वस्तु या दर्पण अचानक टूट जाए तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में कोई बड़ी मुसीबत आने वाली थी, जिसे कांच ने अपने ऊपर ले लिया। टूटा हुआ शीशा इस बात का संकेत देता है कि आने वाला संकट टल गया है और आपका परिवार अब पूरी तरह से सुरक्षित है। कांच का टूटना इस बात का संकेत होता है कि घर में कोई पुराना विवाद खत्म होने वाला है।

कांच का टूटना एक शुभ संकेत होता है लेकिन घर में टूटा या चटका हुआ कांच रखना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में टूटा हुआ शीशा रखने से सकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करने लगती हैं। घर में रखा टूटा हुआ कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। यदि घर में शीशा अचानक से टूट जाए तो उसे चुपचाप अपने घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

कांच से जुडी कुछ ध्यान देने वाली बातें

घर में कभी भी टूटा हुआ दर्पण या शीशा नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा रखने से परिवार में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ऐसे में अगर आप अशुभ परिणामों से बचना चाहते हैं तो घर में टूटा हुआ शीशा या टूटे शीशे की वस्तुएं बिल्कुल भी न रखें।

वास्तु के अनुसार घर में कभी भी गोल आकार और धार वाले दर्पण का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आप गोल की जगह अष्टकोणीय यानी आठ कोनों वाला दर्पण भी लगा सकते हैं। नुकीला दर्पण लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परेशानियां पैदा होती हैं।

शयनकक्ष में कभी भी दर्पण नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगते हैं। अगर सोते समय शीशे में आपकी परछाई दिखाई दे तो उस पर कोई कपड़ा डाल लें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दर्पण लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए। इस दिशा में दर्पण लगाने से परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाती हैं।

अगर घर में खिड़की या दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है या उसमें दरार है तो इसे वास्तु में अपशकुन नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार इसका मतलब है कि घर में कोई शुभ समाचार या पैसा आने वाला है।

वास्तु के अनुसार, घर में अचानक कांच टूटने का मतलब होता है कि आपके घर पर आने वाली मुसीबत टल चुकी है।

घर में दर्पण लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि दर्पण का फ्रेम भड़कीला या चमकीले रंग का न हो। घर में लगे शीशे के फ्रेम का रंग हमेशा हल्का होना चाहिए।

घर में शीशा इस तरह लगाएं कि उसमें कभी भी बंद दरवाजा नजर न आए। यह आपकी किस्मत से जुड़ा होता है और शुभ नहीं माना जाता है।

पश्चिम दिशा या दक्षिण दिशा की वॉल यानी दीवार पर दर्पण या कांच नहीं लगाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार यदि शीशा अपने आप टूट जाए तो उसमें अपनी परछाई न देखें और इससे होने वाले अपशकुन से बचने के लिए व्यक्ति को किसी पवित्र कुंड में अपनी परछाई देखनी चाहिए।

यह भी पढ़े –

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको घर में अचानक कांच का टूटना शुभ या अशुभ, कांच टूटना शुभ होता है या अशुभ आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख घर में अचानक कांच का टूटना शुभ या अशुभ (Ghar Me Achanak Kanch Ka Tutna Shubh Ya Ashubh) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page