https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

हॉकी में कितने खिलाडी होते है (Hockey Me Kitne Player Hote Hai)

Hockey Mein Kitne Khiladi Hote Hain: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि खेल खुद में एक बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है। हमारे देश के खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं और आगे भी करते रहे, इसके लिए नए लोगों का खेल के क्षेत्र से जुड़ना बहुत जरूरी है।

वैसे हॉकी के नाम से आप परिचित होंगे ही, क्योंकि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन क्या आप जानते हैं हॉकी के खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं, अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले है।

आज के इस लेख में हम आपको हॉकी में कितने खिलाडी होते है, हॉकी टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं के बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है हॉकी खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं (Hockey Team Mein Kitne Khiladi Hote Hain) –

हॉकी टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं इन हिंदी (Hockey Me Kitne Player Hote Hai)

- Advertisement -

हॉकी टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। हॉकी में 2 टीमें मैच खेलती हैं, जो टीम सामने वाली टीम से अधिक गोल करती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है और पुरस्कृत किया जाता है।

हॉकी में 11 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से एक गोल कीपर होता है, बाकी खिलाड़ी गोल करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा हॉकी टीम में 5 अतिरिक्त खिलाड़ी भी होते हैं जो टीम के किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर खेलते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी के हाथ में एक छड़ी होती है जिसे हॉकी स्टिक कहा जाता है और एक रबर या सख्त प्लास्टिक की गेंद होती है।

- Advertisement -

आज हॉकी का खेल पूरी दुनिया में खेला जाता है, जबकि हॉकी कई देशों का राष्ट्रीय खेल भी है, जिसमें हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल होने के साथ-साथ पाकिस्तान, कनाडा और चेक गणराज्य का राष्ट्रीय खेल है।

हॉकी खेल और उसके नियम (Hockey And Their Rules In Hindi)

हॉकी का खेल दो अलग-अलग टीमों के बीच खेला जाता है। हॉकी की प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं। टीम के 11 खिलाड़ियों में एक कप्तान, एक गोलकीपर, मिडफील्डर और डिफेंडर होते हैं।

हॉकी का खेल पूरे 70 मिनट का होता है, जिसमें 35 – 35 के दो राउंड होते हैं। राउंड के बीच में आराम के लिए 5 मिनट का समय होता है।

हॉकी के खेल को एक लंबी और मुड़ी हुई छड़ी से खेला जाता है, जिसे हॉकी स्टिक कहा जाता है। स्टिक सफेद रंग की होती है और इस स्टिक से ही गेंद को विरोधी के खेमे में फेंकना होता है। हॉकी की गेंद सफेद रंग की होती है और इसका वजन 156 ग्राम से लेकर 163 ग्राम तक होता है।

दोनों हॉकी टीमों में 1-1 गोलकीपर होते हैं जो गोल पोस्ट पर खड़े होकर गोल रोकने की कोशिश करते हैं। हॉकी के खेल के दौरान दो अंपायर होते हैं जिनका फैसला दोनों टीमों को मानना होता है। एक बार किसी खिलाड़ी के चोटिल हो जाने के बाद, वह उस खेल में वापस नहीं लौट सकता है।

यदि हॉकी की गेंद गोलकीपर के क्षेत्र में है, तो वह गोल को बचाने के लिए अपने शरीर के किसी भी हिस्से से गेंद को ब्लॉक और किक कर सकता है। इस खेल में गोलकीपर के अलावा कोई भी खिलाड़ी गेंद को अपने शरीर से नहीं रोक सकता है।

यदि पेनल्टी के समय गेंद को हॉकी खेल के नियमों का उल्लंघन करने पर गोलकीपर द्वारा रोक दिया जाता है, तो उस को गोल माना जाता है।

हॉकी के खेल में, खेल के उल्लंघन के बाद खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने के लिए तीन कार्ड का उपयोग किया जाता है – ग्रीन कार्ड प्राप्त करने पर, खिलाड़ी को दोबारा गलती न करने की चेतावनी दी जाती है। पीला कार्ड मिलने पर खिलाड़ी 5 मिनट के लिए खेल से बाहर हो जाता है और लाल कार्ड मिलने के बाद खिलाड़ी उस मैच से पूरे समय के लिए बाहर हो जाता है।

हॉकी का इतिहास हिंदी में (History Of Hockey In Hindi)

हॉकी को दुनिया के सबसे पुराने खेलों में से एक माना जाता है, कहा जाता है कि इसकी शुरुआत 1527 में स्कॉटलैंड में हुई थी, उस समय इस खेल को अंग्रेजी भाषा में होकी (Hokie) के नाम से जाना जाता था। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ऐसा ही एक खेल उस समय मिस्र में भी खेला जाता था। आधुनिक समय की हॉकी 18वीं सदी के अंत और 19वीं सदी की शुरुआत की है, जब इस खेल को अंग्रेजों द्वारा बढ़ावा दिया गया।

अगर भारत में हॉकी के इतिहास की बात करें तो भारत में हॉकी का खेल सबसे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में खेला गया था और वहीं पर सबसे पहले भारतीय टीम का संगठन हुआ था। उसके बाद 26 मई 1928 को भारत ने पहली बार ओलम्पिक खेलों में भाग लिया और पहली बार स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। उस समय भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मेजर ध्यानचंद सिंह थे, जिन्हें हॉकी का जादूगर माना जाता है। उनके समय में भारत लगातार तीन बार 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक हॉकी चैंपियन रहा और स्वर्ण पदक जीता।

FAQs

हॉकी में 1 टीम में खिलाड़ी कितने होते हैं?
हॉकी में 1 टीम में 11 प्लेयर्स यानी खिलाड़ी होते हैं।

हॉकी की एक टीम में कितने खिलाडी होते है?
हॉकी में 1 टीम में 11 प्लेयर्स यानी खिलाड़ी होते हैं।

हॉकी का जादूगर किसे कहते है?
मेजर ध्यानचंद सिंह हॉकी के जादूगर है।

हॉकी में एक तरफ कितने खिलाड़ी होते हैं?
हॉकी में एक तरफ 11 प्लेयर्स यानी खिलाड़ी होते हैं।

हॉकी का मैच कितने मिनट का होता है?
हॉकी का मैच 60 मिनट का होता है, जिसमे ब्रेक टाइम शामिल नहीं है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको हॉकी में कितने खिलाडी होते है, हॉकी में कितने प्लेयर होते हैं के अलावा हॉकी का इतिहास और हॉकी खेल के नियम के बारे में भी जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख हॉकी में कितने खिलाडी होते है (Hockey Me Kitne Khiladi Hote Hain) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page