https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

कौन सा फल खाने से मोटा होता है, मोटा होने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए

कौन सा फल खाने से मोटा होता है – वजन को लेकर अधिक वजन वाले लोग ही नहीं बल्कि कम वजन वाले लोग भी परेशान रहते है। अगर आपका शरीर पतला है तो हर कोई आपको कमजोर समझकर चिढ़ाने लगता है। अच्छी पर्सनैलिटी के लिए शरीर का सही वजन जरूरी है।

वजन बढ़ाने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों पर इन सभी चीजों का कोई असर नहीं होता है। वजन बढ़ाना इतना आसान नहीं है, लेकिन डाइट में हाई कैलोरी वाले फलों को शामिल करके तेजी से वजन बढ़ाया जा सकता हैं।

फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फलों में विटामिन, खनिज और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से फलों का सेवन करते हैं वे दूसरों की तुलना में अधिक फिट और स्वस्थ रहते हैं। इसलिए, जो लोग कम वजन वाले या पतले हैं वे अपने आहार में कुछ विशेष फलों को शामिल कर सकते हैं।

- Advertisement -

आज के इस लेख में हम आपको कौन सा फल खाने से मोटा होता है, मोटा होने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए, वजन बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

कौन सा फल खाने से मोटा होता है (Kaun Sa Fruit Khane Se Mota Hota Hai)

खुबानी, केला, आम, अंगूर, एवोकाडो, अनानास,प्लम, नारियल आदि खाने से मोटे होते है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो आपको इन फलों का सेवन करना चाहिए।

- Advertisement -

1) खुबानी

खुबानी खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। खुबानी में मौजूद पोषक तत्व वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। खुबानी शरीर को ऊर्जा देती है और वजन बढ़ाती है। खुबानी को दूध के साथ खाना भी फायदेमंद होता है।

2) केला

केला एक सुपरफूड है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छे फलों में से एक है। केला न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि इसमें कार्ब्स और कैलोरी भी अधिक होती है। एक मध्यम आकार के केले में 105 कैलोरी होती है। इसमें 27 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर और 1 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं केले में स्टार्च भी होता है। इसलिए पतले लोगों को अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए। केले को आप दूध, दही, घी या शहद के साथ ले सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा।

3) आम

आम लगभग हर व्यक्ति के पसंदीदा फलों की लिस्ट में शामिल है। इस खट्टे-मीठे फल को अपने दैनिक आहार का हिस्सा बनाकर आप आसानी से वजन बढ़ा सकते हैं। आम पोषक तत्वों से भरपूर है। लगभग 165 ग्राम आम में 99 कैलोरी, 25 ग्राम कार्ब्स और 0.6 ग्राम स्वस्थ वसा होती है। इसके अलावा आम में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी भी पाया जाता है। ये सभी विटामिन और मिनरल न सिर्फ आपको स्वस्थ रखते हैं, बल्कि आपका वजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं। आप दूध के साथ मैंगो शेक बनाकर भी पी सकते हैं। आप आम में सूखे मेवे भी मिला सकते हैं। इससे अधिक लाभ मिलेगा।

4) अंगूर

एक छोटा सा अंगूर कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अंगूर खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। अंगूर खाने से अच्छी मात्रा में कैलोरी मिलती है। रोजाना 100 ग्राम अंगूर खाकर आप वजन बढ़ा सकते हैं।

5) एवोकाडो

एवोकैडो पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें हाई कैलोरी मौजूद होती है। वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप वजन बढ़ा सकते हैं। एवोकाडो में कैलोरी और हेल्दी फैट होता है, जो वजन बढ़ाता है। एवोकैडो में 161 कैलोरी, 2 ग्राम प्रोटीन, 15 ग्राम स्वस्थ वसा और 8.6 ग्राम कार्ब्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप एवोकाडो को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। एवोकाडो को आप सलाद, स्मूदी या जूस के रूप में ले सकते हैं।

6) अनानास

अनानास का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. अनानास सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। आप रोजाना नाश्ते में अनानास का जूस बनाकर पी सकते हैं।

7) प्लम

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो प्लम को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।यह एक उच्च कैलोरी वाला फल है, इसे रोजाना खाने से वजन बढ़ सकता है। प्लम को आप सलाद, स्मूदी में या सुखाकर भी खा सकते हैं।

8) नारियल

नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें 99 कैलोरी, 4.3 ग्राम कार्ब्स और 9.4 ग्राम हेल्दी फैट होता है। कैलोरी, कार्ब्स और स्वस्थ वसा वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप पतले हैं तो अपनी डाइट में नारियल को जरूर शामिल करें। इससे आपका वजन भी बढ़ेगा और आप स्वस्थ भी रहेंगे।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको कौन सा फल खाने से मोटा होता है, मोटा होने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख कौन सा फल खाने से मोटा होता है अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page