https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

खून पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए, ब्लड पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए?

खून पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए – खून को पतला करने के लिए आप खाद्य पदार्थों (फूड्स) का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, खून का बहुत पतला या गाढ़ा होना दोनों ही स्थिति में खतरनाक होता है। अगर आपका खून सामान्य से अधिक गाढ़ा है तो यह हृदय संबंधी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। यदि रक्त बहुत गाढ़ा हो जाता है, तो इससे रक्त के थक्के बनने का खतरा बढ़ सकता है, जो मस्तिष्क, फेफड़ों और हृदय में रक्त के प्रवाह को रोक सकता है।

कई लोग खून को पतला करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप दवाओं के साथ-साथ अपने आहार में कुछ बदलाव करके भी खून को पतला कर सकते हैं। लेकिन आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आज के इस लेख में हम आपको खून पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए, ब्लड पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप उपरोक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। तो आइये जानते है –

खून पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए (Khoon Patla Karne Ke Liye Kya Khana Chahie)

- Advertisement -

1) लहसुन

लहसुन की तासीर गर्म होती है, यह शरीर से फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक है। लहसुन बीपी की समस्या को दूर करने और खून में प्लेटलेट्स की संख्या को बेहतर करने और खून को पतला करने में भी मददगार है।

- Advertisement -

2) हल्दी

हल्दी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। शायद यही कारण है कि हल्दी का उपयोग स्वाद, स्वास्थ्य और सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी का सेवन खून को पतला करने में मदद कर सकता है। जी हां, हल्दी में पाए जाने वाले गुण शरीर को संक्रमण से बचाने व खून को पतला करने में हेल्प कर सकते हैं।

3) लाल मिर्च

मिर्च का सेवन स्वाद और तीखेपन के लिए हर घर में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल मिर्च का सेवन खून को पतला करने में मदद कर सकता है। लाल मिर्च में सैलिसिलेट्स नामक तत्व पाया जाता है, जो बीपी की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है।

4) अदरक

सर्दियों के मौसम में चाय में अदरक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अदरक में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। अदरक में सैलिसिलेट नामक एक रसायन होता है जो रक्त के थक्कों के जोखिम को कम करने और रक्त को पतला करने में मदद कर सकता है।

5) अंगूर

अंगूर में पाए जाने वाले तत्व खून के जमने की प्रक्रिया को रोकते हैं। अंगूर की ऊपरी सतह में रेस्वरेट्रॉल तत्व पाया जाता है, जो खून को पतला करने में मदद करता है और खून का थक्का जमने से रोकता है।

6) दालचीनी

दालचीनी में कूमारिन नामक यौगिक होता है, जिसमें रक्त को पतला करने का गुण होता है। इसके सेवन से पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। बड़ी मात्रा में कौमारिन का उपयोग लीवर को प्रभावित कर सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है।

7) पानी

ऐसा करने के लिए आपको दिन में 1-2 लीटर पानी पीना चाहिए। साफ पानी पियें। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

8) प्याज

कच्चा या पका हुआ प्याज खाने से खून के थक्के कम होते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जिन लोगों को खून के थक्के जमने की समस्या है उन्हें अपनी डाइट में नियमित रूप से प्याज का इस्तेमाल करना चाहिए। सायुक्त भोजन के साथ प्याज का सेवन करने से रक्त का थक्का जमने से रोकने का गुण होता है।

9) मछली का तेल

मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, ईपीए और डीएचए होता है। जो खून को पतला करने में मदद करता है. ऐसे में आपको अपने आहार में मछली के तेल को शामिल करना चाहिए।

10) अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज फाइबर के समृद्ध स्रोत हैं। इन्हें रक्त में ऑक्सीजन बढ़ाने के बेहतर विकल्प के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही एवोकाडो, किशमिश, खजूर, अदरक और गाजर भी शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त उपाय हैं। इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको खून पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए, ब्लड पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख खून पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए (Khoon Patla Karne Ke Liye Kya Khana Chahie) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page