https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

किस महीने में बच्चे ज्यादा रोते हैं और बच्चों के रोने को क्या क्या कहा जाता है?

किस महीने में बच्चे ज्यादा रोते हैं – जब कोई बच्चा जन्म लेता है और उस समय रोता है, तो उसे वैगीटस के नाम से जाना जाता है। यह एक लैटिन शब्द है। जिस समय इस शब्द का आविष्कार हुआ था उस समय सभी को यह बहुत अजीब लगा था।

अगर आपके घर में या उसके आसपास कोई नवजात शिशु है तो अक्सर आप भी उसके रोने की वजह से परेशान रहंते होंगे। कभी यह बच्चा रात में अचानक रोने लगता तो कभी दोपहर में, जब आप काम से फुर्सत पाकर आराम कर रहे होते तो यह रोने लगता। इसे चुप कराने में तो आपकी शामत आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं किस महीने में बच्चे ज्यादा रोते हैं और बच्चों के रोने को क्या नाम दिया गया है। आइये जानते है –

किस महीने में बच्चे ज्यादा रोते है हिंदी में (Kis Mahine Mein Bacche Jyada Rote Hai In Hindi)

शुरू के तीन महीने बच्चे ज्यादा रोते हैं। शिशु के रोने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- भूख लगना, पेट में दर्द, नींद न आना, अन्य किसी प्रकार का दर्द आदि। जब बच्चे को भूख लगती है तो वह जोर-जोर से रोने लगता है, ऐसे में मां उन्हें तुरंत स्तनपान कराएं, पहले के तीन महीनों तक बच्चे को कम से कम हर दो घंटे में स्तनपान कराना चाहिए। शिशु के एक वर्ष का होने तक स्तनपान कराया जा सकता है।

- Advertisement -

एक शोध में पाया गया है कि भारत में 1 से 38 सप्ताह की उम्र के बच्चे औसतन 13 से 27 मिनट तक रोते हैं। इसी तरह इटली में यह आंकड़ा 148 मिनट तक और तुर्की में 190 मिनट तक है। यूएस में 89 से 113 मिनट और यूके में 50 से 121 मिनट।

शुरुआत के 3 महीने में बच्चे ज्यादा रोते हैं, लेकिन इस बात की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं की गयी है कि पहले तीन महीने में बच्चे सबसे ज्यादा रोते हैं। कुछ माता-पिता का मानना है कि उनका बच्चा 6 महीने के बाद अधिक रोने लगा है और कुछ माता-पिता इस बात से इनकार करते हैं।

शिशु के रोने को क्या कहते हैं?

- Advertisement -

जब कोई बच्चा जन्म लेता है और उस समय रोता है, तो उसे वैगीटस (Vagitus) के नाम से जाना जाता है। यह एक लैटिन शब्द है। जिस समय इस शब्द का आविष्कार हुआ था उस समय सभी को यह बहुत अजीब लगा था। कुछ लोगों ने कहा था कि आखिर इसे शब्‍द देने की क्या जरूरत है। लेकिन कुछ ही सालों में यह लोकप्रिय हो गया। अमेरिकी वैज्ञानिकों के अनुसार बच्चे का रोना इस बात का सबूत है कि वह अपनी मां की गोद से अलग हो चुका है और उसके नए जीवन की शुरुआत हो चुकी है। रात में नवजात शिशु सबसे ज्यादा रोते हैं।

शिशु के रोने के मुख्य कारण

छोटे बच्चे रात में सबसे ज्यादा रोते हैं और रात में उनका रोना इस बात का सबूत है कि वे भूखे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि आमतौर पर बच्चे दिन में 2 से 3 घंटे रोते हुए बिताते हैं। कई बार यह समय इससे ज्यादा भी हो सकता है और ऐसे में बच्चों के माता-पिता चिंतित हो जाते हैं। कई बार बच्चे बिना वजह रोने लगते हैं। हालांकि कई बार ये बच्चे अपने माता-पिता को कोई परेशानी बताना चाहते हैं, इसीलिए रोते हैं। वैसे तो डॉक्टरों ने बच्चों के रोने की 3 अहम वजहें बताई हैं। ये हैं तीन कारण- भूख, पेट में दर्द और नींद न आना।

भूखा होना – नवजात शिशु पहले तीन महीनों में सबसे ज्यादा रोते हैं और इसका कारण भूख है। अगर उन्हें हर दो घंटे में न खिलाया और पिलाया जाए तो वे रोते रहते हैं। जब इन्हें भूख लगती है तो ये थोड़े समय के लिए लेकिन तेज आवाज में रोना शुरू कर देते हैं।

पेट में दर्द – प्रत्येक 5 में से 1 नवजात शिशु जन्म के पहले महीने में रोता है और यह पेट दर्द के कारण होता है जिसे कोलिक पेन कहा जाता है। इस वजह से बच्चे हफ्ते में तीन बार 3 घंटे तक रोते हैं। इस प्रकार में बच्चा अचानक रोने लगता है और बहुत जोर जोर से रोने लगता है। उनका चेहरा भी लाल हो जाता है और पेट फूल जाता है। हो सकता है कि बच्चा गैस या एसिडिटी से पीड़ित हो। कई बार जब बच्चे बोतल से दूध पीते हैं तो हवा भी उनके पेट में चली जाती है। इस वजह से वे परेशान हो जाते हैं।

नींद न आना – अगर आपका बच्चा 6 महीने का है तो वह अपने आप सो जाएगा। लेकिन कई बार जब वह अपने माता-पिता को आसपास नहीं पाता है तो वह जोर-जोर से रोने लगता है। अगर उनके सोने का समय फिक्स भी हो जाता है तो भी वे बहुत रोते हैं। कई बार बीमार होने के कारण भी बच्चा ठीक से सो नहीं पाता है।

थकान – बच्चे थके होने पर सोने की बजाय चिड़चिड़े हो सकते हैं। ऐसे में बच्चे रो-रोकर अपनी बात कहते हैं। यदि आपका शिशु थकान के कारण रो रहा है, तो उसे एक चादर में लपेट कर अपने कंधे लगाकर रखें। आप बच्चे को गोद में लेकर घूमने भी जा सकती हैं।

FAQs

बच्चे किस महीने में ज्यादा रोते हैं?
शुरुआती तीन महीने में बच्चे सबसे ज्यादा रोते हैं।

बच्चे के रोने के मुख्य कारण क्या है?
बच्चे के रोने के मुख्य कारण – भूख लगना, पेट में दर्द, नींद न आना, अन्य किसी प्रकार का दर्द आदि।

बच्चों के रोने को क्या क्या कहते है?
बच्चों के रोने को वैगीटस (Vagitus कहते है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको किस महीने में बच्चे ज्यादा रोते हैं और बच्चों के रोने को क्या क्या कहा जाता है? इसके बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख को अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page