https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सूरज धरती से कितना दूर है, सूरज कितना दूर है – Suraj Kitna Dur Hai

Suraj Dharti Se Kitna Dur Hai: सूर्य न सिर्फ हमारी पृथ्वी के लिए बल्कि पूरे सौर मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण तारा है। क्योंकि इसकी रोशनी पूरे सौर मंडल को रोशन करती है, इस वजह से पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं, साथ ही आपको बता दें कि पृथ्वी के वातावरण को बनाए रखने में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान है।

सूर्य के बिना हमारा अस्तित्व नहीं है, सूर्य के कारण ही हमारे सौर मंडल के ग्रहों पर दिन और रात संभव हैं। सूर्य के कारण ही पृथ्वी का तापमान मानव जीवन के अनुकूल बना है और पेड़-पौधे भी सूर्य से प्राप्त ऊर्जा के कारण ही जीवित रहते हैं।

हमारे सौरमंडल का तारा सूर्य अत्यंत गर्म और आकार में बड़ा है। हिन्दू धर्म में सूर्य को भगवान माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है जिसके कारण दिन और रात होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है सूरज धरती से कितना दूर है, अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

- Advertisement -

आज के इस लेख में हम आपको सूरज धरती से कितना दूर है, सूरज कितना दूर है के बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है –

सूरज धरती से कितनी दूर है गूगल (Suraj Dharti Se Kitni Dur Hai Google)

पृथ्वी से सूर्य की दूरी लगभग 151.40 मिलियन किलोमीटर है। सूर्य का व्यास लगभग 13 लाख 90 हजार किमी है। सूर्य और पृथ्वी के बीच 151.40 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय करने में सूर्य की किरणों को लगभग 8 मिनट का समय लगता है। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है। सूर्य में लगभग 109 पृथ्वी जैसे ग्रह समा सकते हैं, यानी सूर्य पृथ्वी से 109 गुना बड़ा है। पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र जीवित ग्रह है।

- Advertisement -

वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य की उत्पत्ति 4.5 अरब साल पहले आकाशगंगा में मौजूद विशाल गैस बादल के एक हिस्से के ढहने से हुई थी। सूर्य अभी भी अगले 5 अरब वर्षों तक अस्तित्व में रहेगा।

सूर्य अभी अपने आधे जीवन काल में है, इसमें अभी तक कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है और आने वाले कई सालों तक यह ऐसा ही रहेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य की आयु लगभग 10 अरब वर्ष है। पिछले लगभग 4.5 अरब वर्षों में सूर्य के अंदर संग्रहित आधी हाइड्रोजन जल चुकी है, लेकिन सूर्य के अंदर बचा हुआ हाइड्रोजन अभी भी अगले 5.5 अरब वर्षों तक रहेगा, तब तक सूर्य हमें रोशनी देता रहेगा।

सूर्य के बारे में कुछ जानकारी –

सूर्य गैस का एक गोला है, यह 72% हाइड्रोजन, 26% हीलियम और 2% कार्बन और ऑक्सीजन से बना है। सूर्य पृथ्वी से 109 गुना बड़ा। सूर्य पर मौजूद 70 मिलियन टन हाइड्रोजन प्रति सेकंड 60 मिलियन टन हीलियम और 5 लाख टन गामा किरणों में बदल रही है, यही सूर्य के तेज प्रकाश का कारण भी है।

सूर्य सौरमंडल का तारा है और सौरमंडल का केंद्र भी है। हमारी आकाशगंगा में 200,000,000,000 तारे हैं, जिनमें से एक सूर्य है, जो पृथ्वी का सबसे निकटतम तारा है। लगभग 450 ईसा पूर्व, आधुनिक तुर्की वैज्ञानिक व दार्शनिक एनाक्सागोरस (Anaxagoras) ने सर्वप्रथम सुझाव दिया था कि सूर्य एक तारा है।

सूर्य 4.6 अरब वर्ष पुराना है, इसकी हाइड्रोजन ख़त्म होने में 5 अरब वर्ष और लगेंगे। सूर्य पृथ्वी से चंद्रमा की तुलना में 400 गुना अधिक दूर है और यह आकार में भी चंद्रमा से चार सौ गुना बड़ा है।

सूर्य हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा पिंड है, यह इतना बड़ा है कि इसमें 1.3 मिलियन पृथ्वियाँ समा सकती हैं। सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक पहुँचने में 499 सेकंड यानी 8.3 मिनट का समय लगता है। जिस प्रकार पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करने में 24 घंटे लगते हैं, उसी प्रकार सूर्य को 25 दिन लगते हैं।

सूर्य का मूल रंग सफ़ेद है, अपने वायुमंडल के कारण यह पीला दिखाई देता है। सूर्य की सबसे बाहरी सतह को फोटोस्फीयर, मध्य सतह को क्रोमोस्फीयर और सबसे भीतरी सतह को कोरोना कहा जाता है।

पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी बदलती रहती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अण्डाकार पथ में घूमती है। दोनों के बीच की दूरी 14.70 करोड़ से 15.20 करोड़ किमी के मध्य रहती है।

जब तक आप यह वाक्य पढ़ेंगे, सूर्य द्वारा छोड़े गए 800 अरब से अधिक न्यूट्रॉन आपके शरीर से गुजर चुके होंगे। यदि पृथ्वी पर आपका वजन 1 किलोग्राम है, तो सूर्य पर यह 27 किमी होगा, क्योंकि सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से 27 गुना ज्यादा है।

सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल इतना मजबूत है कि 6 अरब किलोमीटर दूर स्थित प्लूटो (Pluto) भी अपनी कक्षा में घूम रहा है। यदि कोई वस्तु सूर्य से 20 लाख 22 हजार किमी के दायरे में आती है तो सूरज उसे अपनी तरफ खींच लेता है।

हमारी आकाशगंगा में 5% ऐसे तारे भी हैं जो सूर्य से भी बड़े और चमकीले हैं। हर सेकंड सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा की मात्रा एक ट्रिलियन परमाणु बम के बराबर होती है।

FAQs

सूर्य की उम्र क्या है?
सूर्य की आयु लगभग 10 अरब वर्ष है, और अभी 4.6 अरब वर्ष बीत चुके है।

धरती से सूरज की दुरी क्या है?
धरती से सूरज की दुरी 151.40 मिलियन किलोमीटर है।

धरती से सूरज कितनी दूर है?
धरती से सूरज 151.40 मिलियन किलोमीटर है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको सूरज कितना दूर है (Suraj Kitna Dur Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सूरज धरती से कितनी दूर है (Suraj Dharti Se Kitni Dur Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page