https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

किशमिश भिगोकर खाने के फायदे (भिगोकर किशमिश खाने के फायदे) – Bhigo Kar Kismis Khane Ke Fayde

Kismis Bhigo Kar Khane Ke Fayde: किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। भारतीय घरों में किशमिश का इस्तेमाल खीरा, हलवा, लड्डू आदि बनाने में किया जाता है। इसके अलावा कई लोग सुबह उठकर सीधे खाली पेट किशमिश खाते हैं। लेकिन अक्सर यह सलाह दी जाती है कि किशमिश को हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए। वैसे आप किशमिश को सुबह भिगोकर शाम को भी खा सकते हैं। लेकिन कहा जाता है कि अगर किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखा जाए और सुबह उठकर इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. आप किशमिश और इसके पानी दोनों का सेवन सुबह के समय कर सकते हैं। इससे खून की आपूर्ति होती है, हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं रातभर पानी में किशमिश भिगोकर खाने के फायदे (Kishmish Bhigo Kar Khane Ke Fayde) –

किशमिश में पोषक तत्व

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना 10 से 20 किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को और भी कई फायदे पहुंचाते हैं। इसमें कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कई तरह के विटामिन, कॉपर, प्रोटीन, पोटैशियम आदि होते हैं।

किशमिश भिगोकर खाने के फायदे (Bhigo Kar Kismis Khane Ke Fayde)

आयरन की आपूर्ति – किशमिश आयरन के लिए बहुत अच्छी होती है। इसलिए अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप किशमिश को पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलेगा। इससे खून की कमी दूर होगी। साथ ही अगर आपको एनीमिया है तो इसके लक्षणों में भी कमी आएगी।

- Advertisement -

शरीर से डिटॉक्स करें – अगर आप किशमिश को रात भर भिगोकर रख दें और फिर सुबह इसका सेवन करें तो यह आपके शरीर को डिटॉक्स कर देगा। इससे शरीर में जमा सारे टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। भीगी हुई किशमिश और इसका पानी पीने से भी लिवर डिटॉक्स होता है। इसका असर आपके पूरे शरीर पर देखा जा सकता है।

इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाए – किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना पानी में भिगोकर किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। साथ ही आप इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बच सकते हैं।

- Advertisement -

एसिडिटी से राहत – वैसे तो किशमिश की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए जब आप सीधे किशमिश खाते हैं तो आपको सीने या पेट में जलन महसूस हो सकती है। लेकिन अगर आप किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर खाते हैं तो इससे एसिडिटी से राहत मिल सकती है। क्‍योंकि किशमिश को पानी में भिगोकर रखने से इसका असर सामान्‍य हो जाता है। भीगी हुई किशमिश खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है।

हड्डियों को मजबूत बनाए – किशमिश में बोरॉन होता है। इसके अलावा किशमिश भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। ऐसे में अगर आप रोजाना भीगी हुई किशमिश खाते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। साथ ही हड्डियों का विकास भी तेजी से होगा। किशमिश को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

फ्री रेडिकल्स से बचाएं – किशमिश एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में रोजाना किशमिश खाने से शरीर फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बच सकता है। किशमिश खाने से दिल की सेहत में सुधार हो सकता है। साथ ही कैंसर से भी बचा जा सकता है। फ्री रेडिकल्स भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। किशमिश खाने से भी त्वचा की स्थिति में सुधार किया जा सकता है।

स्पर्म काउंट बढ़ाये – किशमिश शादीशुदा मर्दों के लिए वरदान है. किशमिश को दूध के साथ खाना फायदेमंद माना जाता है। एक शोध के अनुसार किशमिश में पुरुष प्रजनन क्षमता में सुधार करने का गुण पाया जाता है। शुक्राणु की गतिशीलता बढ़ाने की गतिविधि किशमिश में सक्रिय रूप से पाई जाती है। इसलिए किशमिश को दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है।

रक्त की मात्रा बढ़ाए – रात को भिगोकर सुबह किशमिश खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, क्योंकि किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। भीगी हुई किशमिश रक्त परिसंचरण में भी सुधार करती है। ऐसे में आप किशमिश के सेवन से एनीमिया से बचे रहते हैं और आपके शरीर में रक्त बढ़ता है।

ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात – भीगी हुई किशमिश खाने से भी ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है। क्‍योंकि किशमिश में सोडियम की पर्याप्‍त मात्रा पाई जाती है। सोडियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने में काफी मदद मिलती है और इसके होने के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें भीगी हुई किशमिश खाने की सलाह दी जाती है।

पाचन रहता है ठीक – नित्य सुबह उठकर भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से पेट का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. इसके अलावा अगर आप नियमित रूप से किशमिश का सेवन करते हैं तो आपको पाचन तंत्र से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए रात को भीगी हुई किशमिश सुबह जरूर खानी चाहिए।

रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाए – रात को भीगी हुई किशमिश खाने और उसका पानी पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे हमारा शरीर बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम हो जाता है और ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

नींद आने में मददगार – नींद न आने की समस्या के लिए भीगी हुई किशमिश के अंदर मौजूद तत्व आपको अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकते हैं।

उम्र के प्रभाव को करें बेअसर – किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। इसमें जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण हैं। इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता है।

सांसों की बदबू दूर करें – किशमिश के सेवन से मुंह से आने वाली दुर्गंध को भी दूर किया जा सकता है। खासकर अगर किसी महिला को नियमित रूप से सांसों से दुर्गंध की शिकायत रहती है तो उसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

रात भर भीगी हुई किशमिश कैसे खाएं?

इसके लिए सबसे पहले किशमिश को रात को एक गिलास पानी में भिगो दें। इसे पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब सुबह उठकर सबसे पहले किशमिश खा लें फिर आप इसका पानी भी पी सकते हैं। किशमिश के पानी में विटामिन और मिनरल्स भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

नोट:- ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया केवल जैविक किशमिश से ही करनी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page